भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व उपाध्यक्ष की घर की बालकनी से गिरकर संदिग्ध मौत

ऋषिकेश: भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व मंडल उपाध्यक्ष सिमरन गाबा की गुरुवार देर रात संदिग्ध हालत में घर की बालकनी से गिरकर मौत हो गई। स्वजन उन्हें लेकर राजकीय चिकित्सालय पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतका के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार गंगानगर गली नंबर आठ ऋषिकेश निवासी सिमरन गाबा (40 वर्ष) पत्नी मुकेश गाबा की गुरुवार की रात अपने घर की बालकनी से गिरकर संदिग्ध अवस्था…

कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री मेघावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना (जूनियर स्तर) को स्वीकृति

देहरादून : उत्तराखण्ड के सीएम धामी की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को मंत्रिमंडल की बैठक हुई, जिसमें प्रदेश में एकल अभिभावकों को दो साल की चाइल्ड केयर लीव दिए जाने सहित कई प्रस्तावों पर मुहर लगी। अभी तक केवल महिला कर्मचारी को यह सुविधा मिलती थी। अब एकल पुरुष अभिभावक को भी यह सुविधा मिलेगी। बैठक में सीएम मेधावी छात्रवृत्ति योजना मुहर लगी। कक्षा 6 से लेकर 12वीं तक सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों को छात्रवृत्ति दी जाएगी। कक्षा 6 से कक्षा 10 तक छात्रवृत्ति परीक्षा के बाद अंकों के…

सीएम धामी ने किया 120 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण

-प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 528 गरीबों को प्रदान किये आवास -क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगी विकास योजनायें- मुख्यमंत्री हरिद्वार: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सिडकुल रोशनाबाद हरिद्वार में लगभग 120 करोड़ की 16 विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। इसमें 52.22 करोड़ की 9 विकास योजनाओं का लोकार्पण तथा 68 करोड़ से अधिक की 7 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 528 गरीब परिवारों को आवास भी प्रदान किये। इस दौरान उन्होंने…

सीएम धामी ने किया रजिस्ट्रेशन ऑफिस कम ट्रांजिट कैम्प का लोकार्पण

देहरादून/ ऋषिकेश: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को ऋषिकेश में लगभग 22.25 करोड़ रूपये की लागत से चारधाम यात्रियों के लिए बने रजिस्ट्रेशन ऑफिस कम ट्रांजिट कैम्प का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने ऋषिकेश क्षेत्र में चन्द्रभागा नदी के दायें तट पर ढ़ालवाला पुल से बस अड्डा तक  लगभग 4.71 करोड़ रूपये से निर्मित आस्था पथ के ऊपर सी.सी. मार्ग के निर्माण कार्य का लोकार्पण भी किया। मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रियों के लिए रजिस्ट्रेशन ऑफिस कम ट्रांजिट कैम्प के लोकार्पण के अवसर पर चारधाम यात्रियों की सुविधा के…

गुरूवार तड़के आई तेज आंधी से बिजली पानी बाधित

हरिद्वार : गुरुवार तडके चलते तेज आंधी से बिजली और पेयजलापूर्ति बाधित हो गयी। जिससे सुबह-सवेरे स्कूली छात्रो और काम पर जाने वाले लोगों को समस्या का सामना करना पड़ा। हरिद्वार कुंभ 2021 में हरिद्वार शहर के बड़े इलाके में विद्युत आपूर्ति का काम अंडरग्राउंड कर दिया गया था। दावा किया गया था कि इससे आंधी पानी में भी विद्युत आपूर्ति प्रभावित नहीं होगी। लेकिन यहां ऐसा कुछ होता नजर नहीं आता है। अंडरग्राउंड वायरिंग के बावजूद जरा सी बरसात होने या फिर आंधी आने पर आपूर्ति बाधित हो जाती…

बिजली कटौती को लेकर कांग्रेस ने किया विद्युत कार्यालय का घेराव

हल्द्वानी: बिजली कटौती के विरोध में इंदिरा नगर निवासियों के साथ युवा कांग्रेस निर्वाचित जिला उपाध्यक्ष अरबाज खान के नेतृत्व में देर रात टी पी नगर विद्युत विभाग कार्यालय का घेराव किया गया। अरबाज खान ने बताया कि एसडीओ महोदय नें कॉल रिसीव नहीं की विद्युत विभाग अधिशासी अभियंता तिकोनिया कार्यालय नंबर स्विच ऑफ था। उन्होंने बताया कि वह लगातार 2019 से विभाग को जानकारी दे रहे है। इंद्रानगर की हाई टेंशन लाइन जिसकी वजह से कई मृत्यु हो गई है। वहां सेफ्टी वायर या सुरक्षा जाल लगाए जाए मगर…

गोविंद बल्लभ पंत कृषि विश्वविघालय की प्रबन्ध कार्यकारणी के सदस्य बने विधायक अरोरा

–सीएम धामी व विधासभा अध्यक्ष खंडूरी का जताया आभार रूद्रपुर: विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी की संस्तुति के आधार पर रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा को गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रघोगिकी विश्वविघालय पन्तनगर की प्रबन्ध कार्यकारणी का सदस्य नियुक्त किया गया है। विधायक शिव अरोरा ने कहा कि कृषि क्षेत्र के लिए विख्यात विश्व स्तर पर अपनी एक अलग पहचान बनाने वाली भारत की कृषि एवं प्रघोगिकी क्षेत्र में उत्तराखंड की एक मात्र विश्वविघालय गोविंद बल्लभ पंत यूनिवर्सिटी में प्रबन्ध कार्यकारणी में सदस्य होना गर्व की बात है। उसके लिये उन्होने…

एनआईए ने एक गांव में मारा छापा, खालिस्तानी समर्थक होने की आशंका

बाजपुर: क्षेत्र सुल्तानपुर पट्टी के गांव रतनपुरा निवासी गुरविंदर सिंह के घर पर बुधवार को नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) की टीम ने छापा मारा हैं। गुरविंदर सिंह के खालिस्तान समर्थक से संपर्क होने की आशंका है। जिसे लेकर एनआईए पूछताछ के लिए बाजपुर पहुंची। छापे के दौरान टीम को गुरविंदर घर पर नहीं मिला। बताया जा रहा है कि गुरविंदर सिंह और उसके पिता विदेश में है। वहीं, एनआईए के टेरर, ड्रग तस्करों, गैंगस्टर्स के नेटवर्क से जुड़े मामले को लेकर भी पूछताछ की बातें सामने आई हैं। सीओ भूपेंद्र…

हेमकुंड साहिब: सीएम व राज्यपाल ने श्रद्धालुओं के पहले जत्थे को शुभकामनाएं देकर किया रवाना

ऋषिकेश: हेमुकुंड साहिब के कपाट बीस जून को खोले जायेंगे। जिसके लिए तैयारियां जारी है। बुधवार को हेमकुंड साहिब के लिए श्रद्धालुओं का पहला जत्था ऋषिकेश स्थित गुरुद्वारा से रवाना हुआ। पहले जत्थे में करीब 300 यात्री शामिल हुए। राज्यपाल लेफ्टीनेंट जनरल (सेनि.) सरदार गुरमीत सिंह, सीएम पुष्कर सिंह धामी समेत अन्य कई कैबिनेट मत्रियों ने जत्थे को शुभकामनाएं दीं और श्रद्धालुओं को रवाना किया। इससे पहले उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ गुरुद्वारे में अरदास की। हेमकुंड साहिब यात्रा पर जाने वाले पहले जत्थे में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान के श्रद्धालु…

काबीना मंत्री परिवार समेत पैदल यमुनोत्री धाम के लिए हुई रवाना

देहरादून: मौसम साफ होने से यात्रियों में भारी उत्साह बना हुआ है। वहीं इसी बीच कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य गंगोत्री और यमुनोत्री धाम की यात्रा पर हैं। जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह वह सपरिवार पैदल यमुनोत्री धाम की यात्रा के लिए रवाना हुईं। मां यमुना के दर्शन करने के बाद वह उत्तरकाशी के लिए रवाना होंगी और वहीं, रात्रि विश्राम कर गुरुवार को गंगोत्री धाम में मां गंगा के दर्शन करेंगी। केदारनाथ में मौसम साफ बना हुआ है। साथ ही धाम में तीर्थयात्रियों की लगातार भीड़ उमड़ रही है। आज…