रुड़की: आम के बाग की रखवाली कर रहे तीन युवकों पर गुलदार ने हमला कर दिया I बताया जा रहा है कि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। वहीं, एक युवक को हल्की चोटे आई है। घटना मंगलवार देर रात की है। तीनों युवक आम के बाग की रखवाली कर रहे थे। तभी अचानक गुलदार ने हमला कर दिया। उस समय बाग में नवाब व मोनिश और साजेब रखवाली कर रहे थे। मोनिश और नवाब गंभीर रूप से घायल हो गए और साजे को हल्की चोंटें आई।…
Category: उत्तराखंड
प्राइवेट स्कूलों में भी किया जाएगा सरकारी नोडल अधिकारी नियुक्त: धन सिंह रावत
हल्द्वानी: उत्तराखंड का शिक्षा महकमा अब निजी स्कूलों की मनमानी पर शिकंजा कसने जा रहा है, पिछले दिनों फीस बढ़ोतरी के मामले हो, या फिर महंगी किताबें लगाए जाने के मामले में शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा निजी स्कूलों में की गई छापेमारी में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं मिली है। जिसके बाद वर्तमान में निजी स्कूलों को नोटिस की कार्यवाही जहां गतिमान है, तो वहीं राज्य के शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत का कहना है, कि अब प्राइवेट स्कूलों में भी एक सरकारी नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाएगा। जिससे कि…
20 मई को खुलेंगे हेमकुंड साहिब के कपाट, यात्रियों की संख्या रहेगी सीमित
चमोली: हेमकुंड साहिब की यात्रा के लिए भी तैयारियां जोरों पर है। हेमकुंड साहिब के कपाट 20 मई को खोले जाने हैं। यहां दर्शनों के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को लगभग 60 मीटर का आस्था पथ बर्फ के बीच से तय करना होगा। हेमकुंड साहिब मार्ग पर इस समय 6 फीट तक पर जमी हुई है। गोविंदघाट और घांघरिया गुरुद्वारे में रंगरोगन का काम पूरा कर दिया गया है तो वहीं अटलाकुड़ी से हेमकुंड साहिब तक सेना के 40 जवान, 40 सेवादार और 34 मजदूर आस्था पथ से बर्फ हटाने…
कार्तिकेय स्वामी मंदिर में भव्य आयोजन, पर्यटन मंत्री ने की पूजा-अर्चना
कार्तिकेय स्वामी मंदिर को पांचवे धाम के रूप में किया जायेगा विकसित देहरादून: उत्तराखंड पर्यटन विकास द्वारा जनपद के क्रौंच पर्वत में स्थित कार्तिकेय स्वामी मंदिर में भव्य 108 बालमपुरी शंख पूजा व हवन कार्यक्रम का आयोजन किया गया I जिसमें प्रदेष के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, केदारनाथ विधायक शैला रानी रावत, दक्षिण भारत से आए शिवाचार्य व गुरुजनों ने पूजा अर्चना की। इस अवसर पर पर्यटन मंत्री ने कहा कि पृथ्वी की परिक्रमा करने के बाद कार्तिकेय स्वामी पहुंचे तो उन्होंने देखा कि गणेश को श्रेष्ठ पद दिया गया…
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय कृषि मंत्री से की शिष्टाचार भेंट
महानिदेशक एस. एस.बी ने सीएम से की शिष्टाचार भेंट देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को बीजापुर अथिति गृह में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर दोनों के मध्य कृषि से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने साथ ही मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में महानिदेशक एस. एस.बी रश्मि शुक्ला ने शिष्टाचार भेंट की।
कार्बेट टाइगर रिजर्व से राजाजी भेजी गई बाघिन
देहरादून: राजाजी नेशनल पार्क देहरादून में एक और बाघिन शामिल की गई I रात में बाघिन को कार्बेट टाइगर रिजर्व के कालागढ़ के जंगल से रेस्क्यू किया गया था। इससे दो साल पूर्व भी एक बाघ व एक बाघिन भेजी जा चुकी है। सोमवार रात में एक बाघिन को कार्बेट के वरिष्ठ वन्य जीव चिकित्सक दुष्यंत शर्मा ने अपनी टीम के साथ ट्रेंकुलाइज किया। बाघिन के बेहोश होने के बाद उसका परीक्षण किया गया। उसे रात में ही हरिद्वार के राजाजी टाइगर रिजर्व भेज दिया गया। पर्यटन कारोबारी कार्बेट के…
हाथी ने मचाया उत्पात,वीडियों बना रही युवती पर भड़का
देहरादून: मंगलवार की सुबह डोईवाला क्षेत्र में अचानक हाथी के आ जाने से हड़कंप मच गया। हाथी को अपनी ओर आता देख मार्ग में आवाजाही कर रहे लोग वीडियो बनाने लगे। इस दौरान लोगों ने उसे पत्थर मारकर जंगल में भगाने की कोशिश की। जिस पर हाथी और ज्यादा गुस्से में आ गया और हमला करने के लिए उनकी तरफ दौड़ पड़ा। इस दौरान डोईवाला दूधली मार्ग पर जा रहे वाहनों पर भी हाथी ने हमला करने का प्रयास किया। इस दौरान स्कूटी पर जा रही स्थानीय युवती भी रुक…
फूलों की घाटी की यात्रा शुरू होने की तारीख में हो सकते है बदलाव
चमोली: फूलों की घाटी के रास्ते फिल्हाल हिमखंड बाधा बन रहे हैं। वन विभाग की टीम घांघरिया में ही कैंप कर इन हिमखंडों के पिघलने का इंतजार कर रही है। अगर निर्धारित समय पर सुरक्षित रास्ता नही बन पाया तो राष्ट्रीय पार्क प्रशासन फूलों की घाटी की यात्रा तिथि एक जून से आगे खिसका सकता है। गौरतलब है कि प्रतिवर्ष फूलों की घाटी पर्यटकों के लिए एक जून से खुलकर अक्टूबर माह तक सुचारु रहती है। इस दौरान हजारों देशी विदेश पर्यटक घाटी का दीदार करते हैं। इस बार फूलों की…
कार्यवाहीः थपली बाबा मजार जमीदोज
नैनीताल: प्रदेश भर में वन क्षेत्र में अवैध धार्मिक संरचनाओं को हटाने की कार्रवाई लगातार जारी है। स्थानीय लोगों के विरोध प्रदर्शन और हंगामे के बीच बिजरानी रेंज, आमडन्डा बीट के फूलताल ब्लाक स्थित थपली बाबा मजार को सोमवार जमींदोज कर दिया गया। मौके पर मौजूद पुलिस ने किसी तरह लोगों का गुस्सा शांत कराया। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के बिजरानी रेंज के रेंजर बिंदरपाल ने बताया की धार्मिक संरचना के धारणाधिकार की पुष्टि न होने के कारण मजार को अवैध मानते हुए पुलिस और प्रशासन के सहयोग से हटा दिया…
जून में पीएम मोदी की उत्तराखण्ड में रैली होना प्रस्तावित
देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के नौ साल का कार्यकाल पूरा होने पर 30 मई से 30 जून तक प्रदेश में महा जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत जून में पीएम मोदी की उत्तराखंड में एक बड़ी रैली होगी। महाअभियान को लेकर 19 व 20 मई को प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की बैठक में रणनीति तैयार की जाएगी। भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व में केंद्र सरकार के नौ साल पूरे होने पर 30 मई से पूरे देश में महा संपर्क अभियान चलाने का निर्णय लिया गयाहै। इसीलिए…
