बदरी-केदार यात्रा से लौट रहे तीर्थयात्री की मौत

ऋषिकेश: बदरी-केदार यात्रा से लौट रहे एक यात्री की ऋषिकेश में हृदय गति रूकने से मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि यात्री अपने परिवार के साथ अहमदाबाद से आया था। पुलिस ने मृतक के शव को पीएम के लिए भेजा है। पुलिस के अनुसार नारणपुरा, अहमदाबाद गुजरात निवासी सुनील कुटमल (63 वर्ष) पुत्र लक्ष्मण भाई कुटमाल अपने परिवार के साथ छह मई को अहमदाबाद से बदरीनाथ व केदारनाथ की यात्रा पर गए थे। सभी यात्रा कर अहमदाबाद जाने के लिए शुक्रवार की रात को ऋषिकेश पहुंचे और तपोवन…

मुख्य सचिव ने मांगी हेमकुंड यात्रा की तैयारियों की रिपोर्ट

देहरादून:  हेमकुंड साहिब में बर्फ की मोटी चादर परेशानी का सबब बन सकती है। राज्य के मुख्य सचिव ने प्रशासन से हेमकुंड यात्रा तैयारियों की रिपोर्ट मांगी है।जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक हेमकुंड साहिब की यात्रा तैयारियों को लेकर हेमकुंड गए हैं। मुख्य सचिव ने हेमकुंड में अत्यधिक बर्फ होने के कारण प्रशासन से रिपोर्ट मांगी थी। हेमकुंड साहिब यात्रा को लेकर मुख्य सचिव ने जिला प्रशासन से यात्रा की तैयारियों को लेकर फीड बैक मांग है। यात्रा का संचालन करने वाली गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब मेनेजमेंट ट्रस्ट ने प्रशासन को…

उद्धव ठाकरे सरकार प्रकरंणः कांग्रेसियों ने बोला भाजपा पर बड़ा हमला

देहरादून :महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार को अपदस्थ करने के मामले में बीते रोज आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर प्रदेश कांग्रेस नेताओं ने भाजपा पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा है कि इस फैसले से भाजपा का चाल, चरित्र और चेहरा सब कुछ बेनकाब हो गया है। कांग्रेस आज अगर देश में संवैधानिक संकट बता रही है तो वह बेवजह नहीं है। यह फैसला इस खतरे की पुष्टि करता है। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा है कि…

उत्तराखंड में ध्वस्त हुईं 294 अवैध मजारें, 31 मंदिर

खाली हुई जंगलात की 72 हेक्टेयर जमीन देहरादून : सूबे के मुखिया पुष्कर सिंह धामी की सख्ती के चलते वन विभाग ने 20 अप्रैल से अब तक जंगलात की लगभग 72 हेक्टेयर जमीन को मुक्त करा लिया है। जंगलात की जमीन पर 325 धर्मस्थल बने हुए थे जिसमें 294 मजारें थी और इन्हें ध्वस्त कर दिया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर वन विभाग ने अब तक 325 अवैध धर्म स्थलों को ध्वस्त कर लगभग 72 हेक्टेयर वन भूमि को अतिक्रमण मुक्त करा लिया है। इन अवैध…

सूबे के मैदानी क्षेत्रों में पारा 35 डिग्री के पार

देहरादून : उत्तराखंड में मई के महीने में भी लगातार मौसम करवट बदल रहा है। ज्यादातर क्षेत्रों में इन दिनों चटख धूप खिल रही है। जिससे पारा लगातार ऊपर चढ़ रहा है। हालांकि, पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं आंशिक बादल भी मंडरा रहे हैं। मैदानी क्षेत्रों में पारा 35 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है, जबकि, पहाड़ों में ज्यादातर स्थानों पर तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। पश्चिमी विक्षोभ के शनिवार को प्रदेश में दस्तक देने के चलते रविवार से मौसम के करवट बदलने की उम्मीद है।…

आठ दरोगाओं के तबादले

देहरादून :पुलिस कप्तान दलीप सिंह कुंवर ने आठ दरोगाओं के कार्यक्षेत्र में फेरबदल कर उनको तत्काल प्रभाव से अपना कार्यभार सम्भालने के आदेश दिये। आज यहां डीआईजी/एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने आठ दरोगाओं के कार्यक्षेत्र में फेरबदल करते हुए पुलिस लाईन में तैनात सत्येद्र भाटी को कोतवाली पटेल नगर, उप निरीक्षक विजेंद्र सिंह कुमाई को कोतवाली डोईवाला, उप निरीक्षक सुनील नेगी को थाना वसंत विहार, उप निरीक्षक विनोद गोला को थाना रायपुर, उप निरीक्षक बलवीर सिंह को थाना राजपुर, उप निरीक्षक विकसित पंवार को कोतवाली पटेल नगर , उप निरीक्षक…

सीबीएसई बोर्डः 12वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित, लड़कियों ने बाजी मारी

सीएम धामी ने दी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई , देहरादून: शुक्रवार को सीबीएसई ने 12वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इस वर्ष 12वीं का रिजल्ट 87.33 प्रतिशत रहा है। घोषित परिणाम में लड़कियों ने बाजी मारी है। जबकि देहरादून रीजन में 80.26 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीबीएसई के 12वीं व 10वीं कक्षा में उत्तीर्ण होने वाले प्रदेश के सभी छात्र-छात्राओं को बधाई दी है एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।मुख्यमंत्री ने कहा कि परीक्षा में जिन विद्यार्थियों को कम अंक प्राप्त…

मुख्यमंत्री ने दिया पत्रकार कल्याण कोष व सम्मान पेंशन योजना समिति के प्रस्ताव को अनुमोदन

मृतक 09 पत्रकारों के आश्रितों को पत्रकार कल्याण कोष से कुल 45 लाख रूपये की आर्थिक सहायता का दिया गया अनुमोदन। गम्भीर रोग से ग्रस्त 5 पत्रकारों को कुल 20 लाख रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने के प्रस्ताव को भी दिया गया अनुमोदन। एक पत्रकार को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से 72293 रूपये के प्रस्ताव को भी मुख्यमंत्री ने दिया अनुमोदन।‘‘मुख्यमंत्री पत्रकार सम्मान पेंशन योजना’’ के तहत 03 प्रकरणों पर पेंशन अनुमन्य किये जाने के प्रस्ताव को भी मुख्यमंत्री ने दिया अनुमोदन। 29 अप्रैल 2023 को आयोजित समिति की बैठक…

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

रुद्रपुर: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस ने परिजनों को सूचित किया है। मृतक सिडकुल में काम करता था और रात को ड्यूटी करके वापस लौट रहा था। पुलिस के मुताबिक बुधवार की रात को कोतवाली पुलिस को किसी व्यक्ति ने सूचना दी कि भूरारानी रेलवे लाईन के पास एक युवक का शव पड़ा है। सूचना पर एसआई अशोक कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना स्थल…

लंपी वायरस ने बढ़ाई राज्य सरकार की चिंता

-चार दिनों में तीन हजार से अधिक मामले आए सामने देहरादून: प्रदेश में लंपी वायरस के बढ़ते मामलों ने सरकार व पशु चिकित्सा विभाग की चिंता बढ़ा दी है। पिछले चार दिनों में लंपी वायरस के तीन हजार से अधिक मामले सामने आए हैं| जिनमे से 32 पशुओं की म्रत्यु हो गयी| इसका ज्यादा प्रकोप कुमाऊं क्षेत्र में हो रहा है। जिसको देखते हुए राज्य में गो व महिषवंशीय पशुओं के परिवहन, प्रदर्शनी पर एक माह के लिए रोक लगा दी गई है| वायरस के प्रकोप को रोकने के लिए…