देहरादून: प्रदेश सरकार ने उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण निगम लि. (उपनल) कर्मियों को बड़ा तोहफा दिया है। उपनल कर्मियों को अब हर माह प्रोत्साहन भत्ता दिया जाएगा, जो उन्हें पहले हर तीन माह में दिया जाता था। हालांकि प्रोत्साहन भत्ते में कोई बढ़ोत्तरी नहीं की गई है। उपनल कर्मचारी संगठन की ओर से लंबे समय से इसकी मांग की जा रही थी। अब सचिव दीपेंद्र कुमार चौधरी की ओर से इस संंबंध में आदेश जारी किए गए हैं। यह फैसला 18 अप्रैल को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया…
Category: उत्तराखंड
हिमालयन हॉस्पिटल ने लौटाई मासूम के माता पिता की आस
-हीमोफीलिया रोगी की आंख का किया सफल आपरेशन -खून का थक्का न बनने की है बीमारी डोईवाला: हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट में हीमोफीलिया ए से पीड़ित बच्चे की आंख का मोतियाबिंद का सफल आपरेशन किया गया। बच्चा अब पूर्ण रूप से स्वस्थ है और उसे अस्पताल से डिस्चार्ज भी कर दिया गया है। सितारगंज (उधमसिंहनगर) निवासी दो वर्षीय आदरिक को जन्म से ही मोतियाबिंद की शिकायत थी। साथ ही वह हीमोफीलिया ए से भी पीड़ित था। आदरिक के माता-पिता ने उसे कई अस्पतालों में दिखाया लेकिन वहां से उन्हें निराशा ही…
पंचतत्वों में विलीन हुआ सुशीला बलूनी का पार्थिव शरीर
देहरादून: उत्तराखंड राज्य आंदोलन की नाईका व पूर्व महिला आयोग की अध्यक्षा सुशीला बलूनी का खड़खड़ी श्मशान घाट में पूर्ण सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। सुशीला बलूनी के पुत्रों ने उन्हें मुखाग्नि दी। उनकी अंतिम विदाई में विधायक, मंत्री सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए। इस दौरान हर किसी की आंखें नम हो गई। अंत्येष्टि से पूर्व हरिद्वार के एडीएम पी एल साह, एसडीएम पूरन सिंह राणा नगर विधायक मदन कौशिक और रविंद्र जुगराज समेत अनेक राज्य आंदोलनकारियों ने सुशीला बलूनी को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। सुशीला बलूनी…
कुमाऊ कमिश्नर के महिला अस्पताल का औचक निरीक्षण से मचा हडकंप,मिली खामियां
हल्द्वानी : कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने महिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल में बायोमेट्रिक हाजिरी की व्यवस्था खराब मिली, चिकित्सकों के रजिस्टर में हस्ताक्षर भी नहीं मिले। इसके अलावा तमाम खामियां उजागर हुई। कमिश्नर रावत बुधवार को महिला अस्पताल पहुंचे और चिकित्सा स्टॉफ से तमाम जानकारियां हासिल कीं। इस दौरान मंडलायुक्त ने हाजिरी रजिस्टर जांचा तो उसमें चिकित्सकों के हस्ताक्षर नहीं मिले। इस पर मंडलायुक्त ने स्पष्टड्ढ किया कि रोस्टर के हिसाब से उपस्थिति होनी चाहिए ताकि मरीज व तीमारदारों को भी चिकित्सकों की उपलब्धता का…
सीएम धामी ने वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी सुशीला बलूनी के निधन पर जताया शोक
पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धाजंलि,भाजपा ने किए अपने कार्यक्रम स्थगित देहरादून : उत्तराखण्ड के सीएम धामी ने वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी तथा उत्तराखंड महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सुशीला बलूनी के निधन पर दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने श्रीमती सुशीला बलूनी के डोभालवाला स्थिति आवास पर जाकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि पृथक उत्तराखण्ड के निर्माण में सुशीला बलूनी के योगदान…
मसूरी पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, अकादमी के कार्यक्रम में होंगे शामिल
देहरादून: पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद दो दिवसीय दौरे पर सोमवार को देहरादून पहुंचे। वह दोपहर करीब सवा तीन बजे विस्तारा एयर लाइन्स की फ्लाइट से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने पूर्व राष्ट्रपति कोविंद का स्वागत किया। इसके बाद वे मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री अकादमी के लिए रवाना हो गए। अकादमी पहुंचने पर निदेशक श्रीनिवास आरण् कटिकिथाला ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने अकादमी परिसर का भ्रमण कर निदेशक से जानकारियां ली। साथ ही प्रशिक्षु अधिकारियों से बातचीत भी की। पूर्व राष्ट्रपति व राज्यपाल 9…
जंगल चारा पत्ती लेने गयी महिला को हाथी ने पटका, हालत गंभीर
कोटद्वार: कोटद्वार के आसपास के क्षेत्र में हाथियों का आतंक बरकरार है। चारा पत्ती लेने जंगल गयी एक महिला को हाथी ने हमला कर पटक दिया। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत चिंता जनक बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, सनेह कोटड़ीढांग निवासी महिला सुलोचना देवी(55) पत्नी स्व. पुष्कर सिंह मंगलवार सुबह जंगल में चारा पत्ती लेने गई थी। इस दौरान अचानक झाड़ी से निकलकर हाथी ने महिला पर हमला कर दिया। हाथी ने पहले महिला को दौड़ाया उसके बाद…
मुख्य सचिव ने राजस्व वृद्धि के सम्बन्ध में संबंधित विभागों के उच्चाधिकारियों के साथ की बैठक
देहरादून: मुख्य सचिव ने राजस्व वृद्धि के सम्बन्ध में संबंधित विभागों के उच्चाधिकारियों के साथ बैठक की। मुख्य सचिव ने विभागों को राजस्व प्राप्ति के लिए निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्ययोजना तैयार किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने खनन विभाग एवं खनन कार्य में लगी एजेन्सी जीएमवीएन, केएमवीएन एवं वन विकास निगम को सभी स्लॉट संचालित किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने पारदर्शिता लाने के लिए ई-निविदा के माध्यम से आबंटन कर लगातार अनुश्रवण किए जाने के निर्देश दिए। सोमवार को सचिवालय में हुई बैठक में मुख्य सचिव ने कहा…
मुख्य सचिव ने की उत्तराखंड कैंपा की संचालन समिति की 7वीं बैठक
देहरादून: मुख्य सचिव डॉ.एस.एस. संधु ने उत्तराखण्ड कैंपा की संचालन समिति की 7वीं बैठक की अध्यक्षता की। इस अवसर पर मुख्य सचिव ने अधिकारियों को उत्तराखण्ड कैंपा के अन्तर्गत शोध कार्यों पर विशेष ध्यान दिए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वन विभाग द्वारा प्रदेश से सम्बन्धित विषयों और मुद्दों पर शोध किए जाने की आवश्यकता है जिससे प्रदेश और प्रदेशवासियों को लाभ मिल सके। सोमवार को सचिवालय में हुई बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश के लिए वनाग्नि एक बहुत बड़ी चुनौति है। वनाग्नि को…
तेंदुओं की दहशत, घरों से बाहर निकलना मुश्किल
अल्मोड़ा: जिले के ग्रामीण इलाकों में तेंदुओं की दहशत बनी हुई है। हवालबाग विकासखंड के मटेला, सुनोला, उडियारी, घनेली, पसेड, पडूला, रेलाकोट, धामस आदि गांवों में तेंदुए दिखाई देने से लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। ग्रामीण गोपाल सिंह ने बताया कि कि कई बार तेंदुआ गांव के आसपास आ जा रहा है। शाम होते ही लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। इधर अल्मोड़ा के रेंजर मोहन राम आर्या ने बताया कि टीम प्रभावित क्षेत्रों में लगातार गश्त करती है। लोगों को सावधानी बरतनी…
