20 मई को खुलेंगे हेमकुंड साहिब के कपाट, यात्रियों की संख्या रहेगी सीमित

चमोली: हेमकुंड साहिब की यात्रा के लिए भी तैयारियां जोरों पर है। हेमकुंड साहिब के कपाट 20 मई को खोले जाने हैं। यहां दर्शनों के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को लगभग 60 मीटर का आस्था पथ बर्फ के बीच से तय करना होगा। हेमकुंड साहिब मार्ग पर इस समय 6 फीट तक पर जमी हुई है। गोविंदघाट और घांघरिया गुरुद्वारे में रंगरोगन का काम पूरा कर दिया गया है तो वहीं अटलाकुड़ी से हेमकुंड साहिब तक सेना के 40 जवान, 40 सेवादार और 34 मजदूर आस्था पथ से बर्फ हटाने…

कार्तिकेय स्वामी मंदिर में भव्य आयोजन, पर्यटन मंत्री ने की पूजा-अर्चना

कार्तिकेय स्वामी मंदिर को पांचवे धाम के रूप में किया जायेगा विकसित देहरादून: उत्तराखंड पर्यटन विकास द्वारा जनपद के क्रौंच पर्वत में स्थित कार्तिकेय स्वामी मंदिर में भव्य 108 बालमपुरी शंख पूजा व हवन कार्यक्रम का आयोजन किया गया I जिसमें प्रदेष के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, केदारनाथ विधायक शैला रानी रावत, दक्षिण भारत से आए शिवाचार्य व गुरुजनों ने पूजा अर्चना की। इस अवसर पर पर्यटन मंत्री ने कहा कि पृथ्वी की परिक्रमा करने के बाद कार्तिकेय स्वामी पहुंचे तो उन्होंने देखा कि गणेश को श्रेष्ठ पद दिया गया…

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय कृषि मंत्री से की शिष्टाचार भेंट

महानिदेशक एस. एस.बी ने सीएम से की शिष्टाचार भेंट देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को बीजापुर अथिति गृह में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर दोनों के मध्य कृषि से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने साथ ही मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में महानिदेशक एस. एस.बी रश्मि शुक्ला ने शिष्टाचार भेंट की।

कार्बेट टाइगर रिजर्व से राजाजी भेजी गई बाघिन

देहरादून: राजाजी नेशनल पार्क देहरादून में एक और बाघिन शामिल की गई I रात में बाघिन को कार्बेट टाइगर रिजर्व के कालागढ़ के जंगल से रेस्क्यू किया गया था। इससे दो साल पूर्व भी एक बाघ व एक बाघिन भेजी जा चुकी है। सोमवार रात में एक बाघिन को कार्बेट के वरिष्ठ वन्य जीव चिकित्सक दुष्यंत शर्मा ने अपनी टीम के साथ ट्रेंकुलाइज किया। बाघिन के बेहोश होने के बाद उसका परीक्षण किया गया। उसे रात में ही हरिद्वार के राजाजी टाइगर रिजर्व भेज दिया गया। पर्यटन कारोबारी कार्बेट के…

हाथी ने मचाया उत्पात,वीडियों बना रही युवती पर भड़का

देहरादून: मंगलवार की सुबह डोईवाला क्षेत्र में अचानक हाथी के आ जाने से हड़कंप मच गया। हाथी को अपनी ओर आता देख मार्ग में आवाजाही कर रहे लोग वीडियो बनाने लगे। इस दौरान लोगों ने उसे पत्थर मारकर जंगल में भगाने की कोशिश की। जिस पर हाथी और ज्यादा गुस्से में आ गया और हमला करने के लिए उनकी तरफ दौड़ पड़ा। इस दौरान डोईवाला दूधली मार्ग पर जा रहे वाहनों पर भी हाथी ने हमला करने का प्रयास किया। इस दौरान स्कूटी पर जा रही स्थानीय युवती भी रुक…

फूलों की घाटी की यात्रा शुरू होने की तारीख में हो सकते है बदलाव

चमोली: फूलों की घाटी के रास्ते फिल्हाल हिमखंड बाधा बन रहे हैं। वन विभाग की टीम घांघरिया में ही कैंप कर इन हिमखंडों के पिघलने का इंतजार कर रही है। अगर निर्धारित समय पर सुरक्षित रास्ता नही बन पाया तो राष्ट्रीय पार्क प्रशासन फूलों की घाटी की यात्रा तिथि एक जून से आगे खिसका सकता है। गौरतलब है कि प्रतिवर्ष फूलों की घाटी पर्यटकों के लिए एक जून से खुलकर अक्टूबर माह तक सुचारु रहती है। इस दौरान हजारों देशी विदेश पर्यटक घाटी का दीदार करते हैं। इस बार फूलों की…

कार्यवाहीः थपली बाबा मजार जमीदोज

नैनीताल: प्रदेश भर में वन क्षेत्र में अवैध धार्मिक संरचनाओं को हटाने की कार्रवाई लगातार जारी है। स्थानीय लोगों के विरोध प्रदर्शन और हंगामे के बीच बिजरानी रेंज, आमडन्डा बीट के फूलताल ब्लाक स्थित थपली बाबा मजार को सोमवार जमींदोज कर दिया गया। मौके पर मौजूद  पुलिस ने किसी तरह लोगों का गुस्सा शांत कराया। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के बिजरानी रेंज के रेंजर बिंदरपाल ने बताया की धार्मिक संरचना के धारणाधिकार की पुष्टि न होने के कारण मजार को अवैध मानते हुए पुलिस और प्रशासन के सहयोग से हटा दिया…

जून में पीएम मोदी की उत्तराखण्ड में रैली होना प्रस्तावित

देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के नौ साल का कार्यकाल पूरा होने पर 30 मई से 30 जून तक प्रदेश में महा जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत जून में पीएम मोदी की उत्तराखंड में एक बड़ी रैली होगी। महाअभियान को लेकर 19 व 20 मई को प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की बैठक में रणनीति तैयार की जाएगी। भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व में केंद्र सरकार के नौ साल पूरे होने पर 30 मई से पूरे देश में महा संपर्क अभियान चलाने का निर्णय लिया गयाहै। इसीलिए…

सीएम धामी ने किया राष्ट्रीय होम्योपैथिक सम्मेलन ‘होम्योकॉन- 2023’ का शुभारंभ

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को दून विश्वविद्यालय, देहरादून में राष्ट्रीय होम्योपैथिक सम्मेलन ‘होम्योकॉन- 2023’ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने होम्योपैथिक पर बनी डॉक्यूमेंट्री को लॉच किया। होम्योपैथी के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले चिकित्सकों को मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सम्मानित भी किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने होम्योपैथी के जन्मदाता सैमुअल क्रिश्चियन हैनिमैन का स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने होम्योपैथी के रूप में एक ऐसी उपचार पद्धति विकसित की, जो अत्यंत कारगर होने के साथ साथ किफायती भी थी। उन्होंने कहा…

मदर्स डे पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली 37 महिलाएं हुई सम्मानित

देहरादून: असहाय जनकल्याण सेवा समिति ने स्वर्गीय रूलिया राम एवं स्वर्गीय नारायणी देवी की पावन स्मृति में मात्री वंदन दिवस एवं निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। जिसमें 357 से अधिक मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा वितरण की गई। वहीं 200 से अधिक आंखों के मरीजों का नेत्र परीक्षण कर निशुल्क चश्मा दिए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शशी चमोली व अति विशिष्ट अतिथि के रूप में रश्मि खत्री वरिष्ठ उपाध्यक्ष उत्तरांचल प्रेस क्लब उपस्थित रहे। संस्था द्वारा सम्मानित महिलाओं में मंजू ,पुष्पा, निर्मला, सरला सरस्वती…