हरिद्वार: ब्रिटीश पार्लियामेंट में आयोजित कार्यक्रम में गायत्री तीर्थ शांतिकुंज द्वारा संचालित देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति चिन्मय पंड्या को भारत गौरव सम्मान दिया गया। यहां अधिकतर अंग्रेजी रीति रिवाज से कार्यक्रमों, समारोहों का शुभारंभ होता है। लेकिन इस कार्यक्रम का आरंभ गायत्री महामंत्र से हुआ। इस अवसर पर गायत्री परिवार द्वारा भारतीय संस्कृति के साथ आध्यात्मिकता के विश्वभर में विस्तार के लिए डॉ. चिन्मय पण्ड्या को भारत गौरव अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान समारोह ब्रिटीश पार्लियामेंट के हाउस आफ कामन्स लंदन में आयोजित हुआ। यह सम्मान…
Category: उत्तराखंड
उत्तराखण्ड की एक-एक इंच भूमि का हिसाब जुटाएगी सरकारःसीएम धामी
देहरादून: लैंड जिहाद के मुद्दे पर ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू कर चुकी धामी सरकार अब प्रदेश की एक-एक इंच जमीन का हिसाब जुटाएगी। इसके लिए पहली बार आधुनिक तकनीक का सहारा लेते हुए प्रदेश की संपूर्ण भूमि का सर्वेक्षण किया जाएगा। इसके बाद पूरे प्रदेश का जीआईएस (भौगोलिक सूचना प्रणाली) से नक्शा तैयार किया जाएगा। सरकार की ओर से इसके लिए 150 करोड़ रुपये के बजट की व्यवस्था की गई है। उत्तराखंड राजस्व परिषद को इस काम के लिए नोडल एजेंसी बनाया गया है। प्रदेश में राज्य गठन के बाद से…
मतस्य पालन के लिए शिविर का आयोजन
हरिद्वार: सहायक निदेशक मत्स्य ने जानकारी देते हुए बताया कि अतिक्रमण मुक्त तालाब/जोहड़, जिनमे मतस्य पालन किया जा रहा है उनके आवंटन के लिए शिविर का आयोजन किया जायेगा I उन्होंने बताया कि जनपद हरिद्वार के तहसील लक्सर के अन्तर्गत आने वाले ग्रामों में अवस्थित ऐसे समस्त तालाब / जोहड जो कि मौके पर अतिक्रमण मुक्त हैं तथा मत्स्य पालन हेतु उपयुक्त हैं, उनको पात्र लाभार्थियों एवं मत्स्य जीवी सहकारी समितियों को मत्स्य पालन किये जाने के लिए आगामी 17 मई, 2023 को तहसील लक्सर के सभागार में आवंटन कैम्प…
कर्नाटक में बंपर जीत के बाद राज्य में कांग्रेस ने मनाया जश्न
देहरादून: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की बंपर जीत के बाद उत्तराखण्ड कांग्रेस में उत्साह का माहोल है। रिजल्ट आने के बाद कांग्रेसियों ने प्रदेश मुख्याल में एक दुसरे को बधाई देकर अपनी खुशी जाहिर की। इस मौके पर कांग्रेस भवन में आतिशबाजी भी की गयी। इस मौके पर उत्तराखंड के पूर्व सीएम और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने भी अपनी खुशी जाहिर की| उन्होंने कहा कि थैंक्यू कर्नाटक, कर्नाटक के भाई-बहनों का बहुत-बहुत धन्यवाद। हम ऐसे मौके पर हिमाचल को भी नहीं भूल सकते। थैंक्यू-हिमाचल। विधानसभा चुनाव…
जनउपयोगी विकास योजनाओं को क्षेत्र एवं आम जनता के हित को ध्यान में रखते हुए क्रियान्वित करें- मुख्य सचिव
नैनीताल: मुख्य सचिव डॉ एसएस संधू ने अपने तीन दिवसीय दौरे में नैनीताल पहुंचने पर उत्तराखंड प्रशासनिक एकेडमी, नैनीताल में जिले के तमाम अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान मुख्य सचिव ने कहा कि हल्द्वानी महानगर के विकास को लेकर राज्य सरकार 2200 करोड़ की लागत से बेहतर पेयजल व्यवस्था, सड़कें, यातायात, जलभराव की समस्या से स्थानीय लोगों को राहत देने की कार्य योजना बना रही है। जल्द ही हल्द्वानी में कार्य शुरू कर दिया जाएगा। मुख्य सचिव ने बताया कि उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों…
राज्य में जल्द होगा इन्वेस्टर समिट का आयोजन: सीएम धामी
रूद्रपुर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य स्तरीय उद्योग मित्र समिति की बैठक की| इस दौरान उन्होंने राज्य में जल्द ही इन्वेस्टर समिट का आयोजन किए जाने की बात कही| उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का प्रयास है हमारे औद्योगिक जगत से जुड़े लोगों से लगातार संवाद बना रहे, जिससे सभी समस्याओं का समाधान आसानी से हो सके। इन्वेस्टर समिट के ब्रांड एम्बेसडर भी हमारे औद्योगिक जगत से जुड़े लोग हैं। राज्य में औद्योगिक विकास के लिए राज्य सरकार हर सम्भव प्रयास कर रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि औद्योगिक…
खाई में गिरा ट्रक, तीन घायल
टिहरी: शुक्रवार देर रात कैम्पटी थानांतर्गत पंतवाड़ी रोड पर डिग्री कॉलेज के पास एक ट्रक गहरी खाई में गिर गया। ट्रक में चालक सहित तीन व्यक्ति सवार थे। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष कैम्पटी मय चैकी प्रभारी, नैनबाग पुलिस फोर्स व स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। घायलों को रेस्क्यू कर 108 एंबुलेंस की सहायता से राजकीय संयुक्त चिकित्सालय नैनबाग पहुंचाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उनका प्राथमिक उपचार कर देहरादून हायर सेंटर रेफर कर दिया। हादसे में घायलों में अशोक कुमार पुत्र सूरत सिंह उम्र 40 वर्ष (चालक) , अरविंद…
नेतागिरी छोड़कर पढ़ाई पर ध्यान दें शिक्षक: तिवारी
देहरादून: बोर्ड के परिणामों में अटल उत्कृष्ट स्कूलों के खराब परिणाम पर महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने अफसरों की जमकर क्लास लगाई। छुट्टी के बावजूद महानिदेशक ने निदेशालय में अफसरों के साथ बैठक कर परिणाम की समीक्षा करते हुए सख्त निर्देश जारी करे। जानकारी के अनुसार, बैठक में डीजी ने स्पष्ट कहा कि मास्टर अखबारों में बयानबाजी के बजाय पठन-पाठन पर अपना ध्यान केंद्रित करें। तिवारी ने कहा कि जिन विद्यालय में 50 प्रतिशत से भी कम रिजल्ट रहा है उनके प्रिंसिपल को प्रतिकूल प्रविष्टि दी जाएगी। बैठक में यह भी…
बदरी-केदार यात्रा से लौट रहे तीर्थयात्री की मौत
ऋषिकेश: बदरी-केदार यात्रा से लौट रहे एक यात्री की ऋषिकेश में हृदय गति रूकने से मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि यात्री अपने परिवार के साथ अहमदाबाद से आया था। पुलिस ने मृतक के शव को पीएम के लिए भेजा है। पुलिस के अनुसार नारणपुरा, अहमदाबाद गुजरात निवासी सुनील कुटमल (63 वर्ष) पुत्र लक्ष्मण भाई कुटमाल अपने परिवार के साथ छह मई को अहमदाबाद से बदरीनाथ व केदारनाथ की यात्रा पर गए थे। सभी यात्रा कर अहमदाबाद जाने के लिए शुक्रवार की रात को ऋषिकेश पहुंचे और तपोवन…
मुख्य सचिव ने मांगी हेमकुंड यात्रा की तैयारियों की रिपोर्ट
देहरादून: हेमकुंड साहिब में बर्फ की मोटी चादर परेशानी का सबब बन सकती है। राज्य के मुख्य सचिव ने प्रशासन से हेमकुंड यात्रा तैयारियों की रिपोर्ट मांगी है।जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक हेमकुंड साहिब की यात्रा तैयारियों को लेकर हेमकुंड गए हैं। मुख्य सचिव ने हेमकुंड में अत्यधिक बर्फ होने के कारण प्रशासन से रिपोर्ट मांगी थी। हेमकुंड साहिब यात्रा को लेकर मुख्य सचिव ने जिला प्रशासन से यात्रा की तैयारियों को लेकर फीड बैक मांग है। यात्रा का संचालन करने वाली गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब मेनेजमेंट ट्रस्ट ने प्रशासन को…
