उत्तराखंड में तीन मई तक बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

देहरादून: उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की माने तो आगामी तीन मई तक प्रदेश में बारिश और बर्फबारी का दौर जारी रहेगा। इस दौरान चारधाम यात्रियों को थोड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार प्रदेश में अगले तीन दिन पर्वतीय जिलों में हल्की वर्षा-बर्फबारी के साथ ही कहीं-कहीं गरज के साथ ओलावृष्टि की आशंका है। जबकि, मैदानी क्षेत्रों में 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से झक्कड़ चलने…

मुख्य सचिव की अध्यक्षत में यूथ-20 कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर हुई बैठक

देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु की अध्यक्षता में शुक्रवार को सचिवालय में युवा कार्यक्रम और खेल, मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत 05 मई, 2023 को एम्स, ऋषिकेश में आयोजित होने वाले यूथ-20, (जो कि भारत की अध्यक्षता में हो रहे जी-20 सम्मेलन का हिस्सा है) की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गयी। बैठक के दौरान बताया गया कि Y-20 इण्डिया शिखर सम्मेलन में देश के सभी राज्यों सहित विश्वभर के युवा प्रतिभाग करेंगे। मुख्य सचिव ने कहा कि यह सम्मेलन उत्तराखण्ड में आयोजित हो रहा है। इसे देश…

मुख्य सचिव ने जागेश्वर धाम मास्टर प्लान के सम्बन्ध में की बैठक

देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु ने गुरुवार को सचिवालय में जागेश्वर धाम मास्टर प्लान के सम्बन्ध में पर्यटन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जागेश्वर धाम के साथ ही आसपास के क्षेत्रों को भी पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाए । मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि जागेश्वर धाम मास्टर प्लान में, क्षेत्र की यातायात व्यवस्था, आने वाले 30-40 सालों के अनुरूप विकसित की जाए। आने वाले समय में जो क्षेत्र बॉटल नेक बन सकते हैं, उन्हें अभी से इस…

बद्रीनाथ धाम में स्वच्छता के लिए आगे आए आईटीबीपी के जवान

लोगों ने की वाहवाही, मुख्यमंत्री ने दी बधाई देहरादून: उत्तराखण्ड में चारधाम यात्रा के आरम्भ के साथ ही आईटीबीपी ने बद्रीनाथ धाम एवं इसके आस-पास स्वच्छता बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। आईटीबीपी के जवानों द्वारा बद्रीनाथ मंदिर के निकट पहाड़ियों व जलस्रोतों को स्वच्छ रखने हेतु अभियान चलाया गया है। गुरूवार को बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने के अवसर पर आईटीबीपी के जवानों ने बद्रीनाथ मंदिर के निकट दुर्गम पहाड़ी पर रैपलिंग करते हुए यात्रियों द्वारा फेंके गए कूड़े को हटाया। आईटीबीपी का यह अभियान निरन्तर जारी रहेगा।…

नैनीताल हाईकोर्ट में तीन नए जजों की हुई नियुक्ति

नैनीताल: शुक्रवार को नैनीताल हाईकोर्ट के तीन नए न्यायधीश राकेश थपलियाल व पंकज पुरोहित तथा विवेक भारती शर्मा को औपचारिक रूप से नियुक्ति मिली I राष्ट्रपति की नियुक्ति, केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय के नोटिफिकेशन के बाद नवनियुक्त न्यायाधीशों को राज्यपाल की सहमति पर मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति विपिन सांघी की ओर से पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान वरिष्ठ न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी, न्यायमूर्ति शरद कुमार शर्मा, न्यायमूर्ति रवींद्र मैठाणी, न्यायमूर्ति आलोक कुमार वर्मा सहित महाधिवक्ता एसएन बाबुलकर, मुख्य स्थाई अधिवक्ता चंद्रशेखर रावत, वरिष्ठ…

सीएम धामी ने प्रेस क्लब के सदस्य की माँ के निधन पर जताया शोक

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तरांचल प्रेस क्लब सदस्य मनमीत रावत की माँ के निधन पर दुःख व्यक्त किया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की। साथ ही सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने भी मनमीत रावत की माताजी के निधन पर दुःख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिवारजनों को धैर्य प्रदान करने की कामना की।

दोपहर बाद बदला मौसम,केदारनाथ व यमुनोत्री में बर्फबारी,निचले इलाकों में बारिश

देहरादून : उत्तराखंड में दोपहर बाद मौसम ने करवट बदली और पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी शुरू हो गई। केदारनाथ और यमुनोत्री धाम में बर्फबारी हुई। वहीं, यमुनाघाटी समेत निचले इलाकों में तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश हुई। बर्फबारी के बाद धामों में ठंड बढ़ गई है। प्रदेश की राजधानी दून में भी दोपहर को बारिश की बौछारें पड़ी। मौसम विभाग ने प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में अगले चार दिनों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार जताए हैं। मौसम विभाग के अनुसार 30 अप्रैल तक उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग,…

काबीना मंत्री चंदन दास पंचतत्व में हुए विलीन

बागेश्वर: काबीना मंत्री चंदन राम दास गुरूवार को पंचतत्व में विलीन हो गए हैं। उनका राजकीय सम्मान के साथ सरयू-गोमती तथा विलुप्त सरस्वती नदी के संगम पर अंतिम संस्कार किया गया। उनकी अंतिम यात्रा में जनसैलाब उमड़ा। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी, मंत्रियों में सुबोध उनियाल, प्रेम चंद्र अग्रवाल, सौरभ बहुगुणा, रेखा आर्या, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण समेत कपकोट विधायक सुरेश गढ़िया आदि ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र चढ़ाकर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। जिलाधिकारी अनुराधा पाल व एसपी…

भू-बैकुंठ बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, हेलीकाॅप्टर से हुई पुष्पवर्षा

चमोली: बर्फबारी और कड़ाके की ठंड के बीच भू-बैकुंठ बदरीनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुल गए हैं। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ गुरुवार सुबह 7 बजकर 10 मिनट पर बदरीनाथ धाम के कपाट खोल दिए गए हैं। कपाट खुलने के इस पावन मौके पर अखंड ज्योति के दर्शन करने के लिए सैकड़ों श्रद्धालु धाम पहुंचे तो यात्रा पड़ावों पर चहल-पहल भी शुरू हो गई है। सुबह चार बजे से कपाट खुलने की प्रक्रिया शुरू हुई। कुबेर जी, श्री उद्वव जी एवं गाडू घडा दक्षिण द्वार से मंदिर में परिसर…

आयुक्त गढ़वाल मंडल ने बाबा केदार के दर्शन कर की पूजा-अर्चना

द्धालुओं की निःस्वार्थ भाव से सेवा करने तथा स्वयं का मनोबल उच्च बनाए रखने के दिए निर्देश रुद्रप्रयाग केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के अवसर पर आयुक्त गढ़वाल मंडल सुशील कुमार ने बाबा केदारनाथ के दर्शन कर पूजा-अर्चना की तथा प्रदेश की खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की। दर्शन के उपरांत गढ़वाल आयुक्त सुशील कुमार एवं पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र करन सिंह नगन्याल ने केदारनाथ धाम पैदल चलकर यात्रा पड़ाव में पुलिस एवं जिला प्रशासन से केदारनाथ धाम में आ रहे तीर्थ यात्रियों के लिए की गई व्यवस्थाओं एवं सुविधाओं…