व्यापारियों का इंडियन बैंक पर प्रदर्शन, मैनेजर का किया घेराव

रुद्रपुर: व्यापारियों ने प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के नेतृत्व में शहर के आर आर क्वाटर में स्थित इंडियन बैंक पहुंच प्रदर्शन किया। उन्होंने  प्रदर्शन के बाद मैनेजर का घेराव किया। इस दौरान उन्होंने बैंक पर व्यापारी के खाते से अलग-अलग तरीको से रुपये काटने का आरोप लगाया। साथ ही उन्होंने बैंक से खाता धारकों के काटे गए रुपये को वापस करने की मांग भी की I बुधवार को  व्यपार मंडलश अध्यक्ष संजय जुनेजा के नेतृत्व में शहर के व्यापारी और मेडिकल स्टोर संचालक इंडियन बैंक पहुचें। व्यापारियों ने बैंक पर…

मां की डांट से खफा युवती ने लगाई फांसी, हालत गंभीर

 नैनीताल: मल्लीताल क्षेत्र निवासी 13 वर्षीय किशोरी देर शाम स्कूल से भाई के साथ घर पहुंची। इसी बीच किसी बात को लेकर मां ने किशोरी को डांट लगा दी। कुछ देर बाद जब स्वजन कमरे में पहुंचे तो किशोरी को छत से दुपट्टे के सहारे लटका हुआ देखा। आनन-फानन में उसे नीचे उतार कर बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार दिया। वरिष्ठ फिजीशियन डा. एमएस दुग्ताल ने बताया कि किशोरी की हालत गंभीर होने के कारण उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

मौसम का बदला मिजाज, ठंडी हवाओं के चलने से मिली गर्मी से राहत

देहरादून: प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट बदली हैं। मैदानी इलाकों में ठंडी हवाओं के चलने के कारण गर्मी से थोड़ी राहत मिली हैं। गंगोत्री धाम की पहाड़ियों और गौमुख के आस-पास के क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। वहीं, निचले इलाकों में रुक-रुक कर बारिश हुई। यमुना घाटी में भी हल्की बारिश हुई हैं। वहीं, मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश के जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, हल्की बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना है। मौसम विभाग ने पिथौरागढ़, बागेश्वर, चमोली, उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग जिले में…

सीएम धामी ने सैन्यधाम को लेकर की बैठक

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सैन्यधाम (शौर्य स्थल) की उच्च स्तरीय बैठक की I बैठक में सैन्यधाम के निर्माण कार्य के 45% समाप्त होने की जानकारी दी गयी I जिसके अन्तर्गत ऑडिटोरियम, टैंक प्लेटफॉर्म, मुख्य द्वार, बाबा जसवंत सिंह एवं बाबा हरभजन सिंह मन्दिर, शौर्य स्तम्भ, बुकिंग काउंटर, चाहरदीवारी एवं म्यूजियम का कार्य प्रगति पर है। सीएम धामी ने कहा कि सैन्यधाम के निर्माण कार्यों में और तेजी लाई जाए। सैन्य धाम का स्वरूप भव्य एवं दिव्य हो, इसके लिए अन्य राज्यों के सैन्य धामों (शौर्य स्थलों) की जो…

सीएम धामी से की स्विस एजुकेशन ग्रुप के प्रतिनिधि मण्डल ने भेंट

देहरादून: स्विस एजुकेशन ग्रुप के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर क्लाडियो रैकनेलो के नेतृत्व में प्रतिनिधि मण्डल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कीI इस अवसर पर राज्य में युवाओं को पर्यटन एवं होटल व्यवसाय से संबंधित प्रशिक्षण के लिए चर्चा की। धामी ने कहा कि राज्य में पर्यटन के क्षेत्र में राज्य में अपार संभावनाएं हैं। इस दिशा में यहां के युवाओं में स्किल को बढ़ावा देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि राज्य में युवाओं को पर्यटन एवं होटल व्यवसाय के क्षेत्र में प्रशिक्षित करने के लिए, यदि स्विटजरलैण्ड से…

प्रेमी ने प्रेमिका के सामने लगाई फांसी

देहरादून: प्रेमिका की बेरुखी से खफा युवक प्रेमिका के सामने ही फंदे पर झूल गया। प्रेमिका पड़ोसियों को बुलाने गई, लेकिन वापस आई तब तक युवक की जान चली गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में पुलिस जांच कर रही है। घटना प्रेमनगर के विंग नंबर सात की है। यहां का रहने वाला शहनवाज पड़ोस की एक शादीशुदा महिला से प्यार करता था। दोनों के बीच करीब डेढ़ साल तक प्रेम-प्रसंग चला। बीते दो माह पहले महिला ने बातचीत बंद कर दी।…

गर्मी से मिलेगी राहत,अगले दो दिन कई जिलो में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

देहरादून : उत्तराखंड में लोगों को अब कुछ राहत मिल सकती है | मौसम विभाग ने कई जिलों में बरिश-ओलावृष्टि कि सम्भावना बताते हुए चेतावनी जारी कि है | 18 और 19 अप्रैल को चमोली , उत्तरकाशी , रुद्रप्रयाग, और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश हो सकती है | गढ़वाल और कुमाऊ के शेष जनपदों में हल्की बारिश की सम्भावना है | मौसम विभाग के अनुसार उत्तरकाशी , रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में ओलावृष्टि कि सम्भावना है | इसके अलावा उत्तरकाशी , देहरादून, पौड़ी और हरिद्वार में कंही-कंही 30 से 40…

पत्नी के सर पर हुआ खून सवार, स्टील की रॉड से वार कर पति को सुलाया मौत की नींद

समय रहते इलाज मिलने पर बच सकती थी पति की जान देहरादून: गुस्साई पत्नी ने पति को स्टील की रॉड से पीट-पीटकर मौत की नींद सुला दिया I डेढ़ बजे से तड़पते हुए शाम साढ़े सात बजे तक पति का शव सीडियों में पड़ा रहा I हत्यारोपित पत्नी गीता भनवाल ने पुलिस को बताया कि दोपहर में 10 वर्षीय बेटा दिव्यांशु स्कूल गया था और वह घर पर अकेली थी। करीब एक बजे पति शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचा। कपड़े उतारकर उसके करीब आने का प्रयास करने लगा।…

सीएम धामी की सुरक्षा को लेकर डीजीपी ने की बैठक

देहरादून: उत्तर प्रदेश में हुए अतीक-अशरफ घटनाक्रम के बाद प्रदेश में पुलिस सतर्कता बरत रही है। इसी बीच इंटेलीजेंस ने भी सीएम धामी की सुरक्षा को लेकर अलर्ट जारी किया था। इसमें मुख्यमंत्री के सुरक्षा घेरे को मजबूत करने की सिफारिश की गई थी। इस संबंध में डीजीपी अशोक कुमार ने एडीजी लॉ एंड ऑर्डर वी मुरुगेशन और इंटेलीजेंस के अधिकारियों के साथ बैठक की। लॉ एंड ऑर्डर एडीजी वी मुरुगेशन ने बताया कि वीवीआईपी कार्यक्रमों में एक्सेस कंट्रोल (सीमित प्रवेश) करने की जरूरत पर जोर दिया गया है। डीजीपी ने…

मुख्य सचिव ने की पीएम स्वनिधि योजना की प्रगति की समीक्षा बैठक

देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने पीएम स्वनिधि योजना की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने पीएम स्वनिधि योजना के अन्तर्गत राज्य के 25 हजार स्ट्रीट वेंडर्स को ऋण उपलब्ध कराने के लक्ष्य को निर्धारित समय सीमा में हासिल करने के निर्देश दिए। सोमवार को सचिवालय में हुई समीक्षा बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने कहा कि अधिक से अधिक वेंडर्स को प्रोत्साहित करने के लिए योजना का प्रचार प्रसार किया जाए। क्षेत्रों में कैंप आयोजित कर प्रलेखन आदि का कार्य पूरा कराया जाए। मुख्य सचिव ने एसएलबीसी…