रुद्रपुर: काशीपुर बाईपास रोड पर गुरूनानक इंटर कालेज के सामने छह माह पूर्व बनायी गयी पुलिया टूट गई I सूचना मिलने पर मेयर रामपाल सिंह और मुख्य नगर आयुक्त विशाल मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर पुलिया का निरीक्षण किया और मामले की जांच के आदेश दिये। उन्होंने साथ ही ठेकेदार को अपने खर्च पर पुनरू पुलिया का निर्माण करने के आदेश भी दिये। गुरूनानक इंटर कालेज के सामने छह माह पूर्व जल निकासी को सुचारू कराने के लिए नगर निगम द्वारा पुलिया का निर्माण कराया गया था। उक्त पुलिया छह…
Category: उत्तराखंड
यात्रियों को कम से कम परेशानियां हों इसके लिए हर संभव प्रयास किए जाएं: मुख्य सचिव
देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने केदारनाथ हेली सेवा के सम्बन्ध में अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में मुख्य सचिव ने कहा कि चारधाम यात्रा के लिए श्रद्धालुओं के रजिस्ट्रेशन देखते हुए बहुत अधिक संख्या में यात्रियों के आने की संभावना है। उन्होंने कहा कि यात्रियों को कम से कम परेशानियां हों इसके लिए हर संभव प्रयास किए जाएं। मुख्य सचिव ने कहा कि टिकटों की बुकिंग में धोखाधड़ी और काला बाजारी को रोकने के लिए अधिक से अधिक आधुनिक तकनीक का प्रयोग किया जाए। साथ ही, काला…
सीएम धामी व कोश्यारी की जोड़ी पहुंची पिथौरागढ़, भाऊराव देवरस सभागार का किया लोकार्पण
पिथौरागढ़: अपने एकदिवसीय जनपद पिथौरागढ़ के भ्रमण पर पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व भूतपूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने आज विकासखंड कनालीच्छीना के मुवानी में स्थित शेर सिंह कार्की सरस्वती विहार में भाऊराव देवरस सभागार का लोकार्पण किया।इस अवसर पर बीजेपी कार्यकर्ताओं समेत शेर सिंह पांगती सरस्वती विहार के प्रधानाचार्य एवं अध्यापकों ने मुख्यमंत्री धामी व भूतपूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी को प्रतीक चिन्ह एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा की आने वाले 10 वर्ष उत्तराखंड…
बाघ के आतंक को देखते हुए कई गावों में लगा लॉकडाउन
पौड़ी: जिले में बाघ के आतंक को देखते हुए जिला प्रशासन ने रिखणीखाल व धूमाकोट तहसील के कई गांवों में शाम सात बजे से सुबह छह बजे तक कर्फ्यू लगा दिया है। इसके अलावा डीएम आशीष चौहान ने 17 और 18 अप्रैल को इन दोनों तहसीलों के स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र को बंद रखने के निर्देश जारी किए हैं। बता दें, रिखणीखाल ब्लाक के ग्रामपंचायत मेलधार के डल्ला गांव में गत दो दिन पहले बाघ के हमले में हुए वृद्ध की मौत के बाद वन विभाग ने हमलावर गुलदार को…
निर्धन कन्याओं के विवाह के लिए हुआ आनंदम बारात घर का शुभारंभ
हल्द्वानी: समाजसेवी योगेश जोशी ने अपने दादा-दादी, माता-पिता को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए गरीब निर्धन कन्याओं के विवाह के लिए मंगलम कन्यादान सेवा के अंतर्गत आनंदम बारात घर कटघरिया का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का शुभारंभ कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत,पूर्व पालिकाध्यक्ष रेनू अधिकारी,कुंती देवी व वैष्णवी जोशी ने किया। इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक बंशीधर भगत ने इस कार्य की सराहना करते हुए आयोजकों को शुभकामनाएं दी। इस दौरान पर योगेश जोशी ने बताया कि बारात घर मुख्यत गरीब व निर्धन कन्याओं के विवाह के लिए सूक्ष्म शुल्क में उपलब्ध…
पूर्व सीएम हरीश रावत ने धामी सरकार की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल
देहरादून: पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने धामी सरकार की ओर से ग्लोबल मैकेंजी कंपनी के सुझावों पर काम करने को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यह ठीक वैसा ही है, जैसा लालू प्रसाद यादव ने रेल मंत्री रहते हुए रेलवे की जमीनों को बेचकर भारतीय रेलवे को मुनाफे में ला दिया था। बाद रेलवे को इसके दुष्परिणाम भुगतने पड़े थे। उन्होंने कहा कि यह फार्मूला राज्यहित में नहीं है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए पूर्व सीएम रावत ने कहा कि कंपनी के सुझाव में…
गंगा स्वच्छ रखने के साथ राज्य में जल स्रोतों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए किया जा रहा कार्य: धामी
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परमार्थ निकेतन में आयोजित गंगा समग्र अविरल गंगा निर्मल गंगा कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रुप में प्रतिभाग कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि अविरल गंगा निर्मल गंगा अभियान के तहत गंगा को स्वच्छ रखने के लिए कार्य किए जा रहे हैं जिसमें गंगा को साफ सुथरा रखने के साथ-साथ जल स्रोतों के संरक्षण एवं संवर्धन भी शामिल है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जीवनदायिनी मां गंगा के मूल स्वरूप को बचाए रखना हम सबका नैतिक दायित्व है। केंद्र…
शराब पीने के बाद विवाद के चलते युवक की हत्या
देहरादून: दून में कारगी चौक के पास एक डेयरी में युवक का शव मिलने से आसपास सनसनी फैल गई। शराब पीने के बाद आपस में हुए विवाद के बाद उसके ही साथी ने युवक की हत्या कर दी। हत्या के बाद उसके शव को डेयरी में फेंक दिया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी कोपकड़ लिया है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मिली जानकारी के मुताबिक पटेलनगर स्थित मुस्लिम बस्ती में डेयरी में काम करने वाले एक व्यक्ति की उसके साथ ही काम करने वाले…
नागदेवता मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा में सीएम धामी हुए शामिल, खुद को बताया भाग्यशाली
टिहरी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जौनपुर टिहरी गढ़वाल के नागथात, बिरौड़ पहुंचक नागदेवता मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में पूजा अर्चना की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के विकास को लेकर मदिर परिसर सौंदर्यीकरण समेत मोटरमार्गों के निर्माण की घोषणा कीI मुख्यमंत्री धामी ने भगवान नागराजा मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर पहुँचने को लेकर खुद को भाग्यशाली बतायाI उन्होंने कहा कि हमारे मेले थोलों का इतिहास सैकड़ों वर्ष पुराना है और हमारे पूर्वजों की अपनी धरोहर को बचाने व उसके संरक्षण में यह प्रथा महत्वपूर्ण भूमिका…
सीएम धामी से बच्चों ने की भेंट, हमेशा परिश्रम करने की दी शिक्षा
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिशु सदन केदारपुरम के बच्चों ने सीएम आवास में भेंट की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने सभी बच्चों का परिचय लेने के साथ उन्हें भोजन करवाया। इस दौरान शिशु सदन के बच्चों के लिए खेल एवं मनोरंजन की गतिविधियां भी आयोजित की गई। मुख्यमंत्री को अपने बीच देखकर बच्चे काफी उत्साहित दिखे। मुख्यमंत्री ने सभी बच्चों को जीवन में हमेशा परिश्रम करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा की जिस समय जो कार्य करें, उसे पूरे मनोयोग से करें। भविष्य के लिए अपना लक्ष्य…
