मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर पुलिस कर्मियों का बढ़ा हौसला

सीएम ने जाना हाल चाल रुद्रपुर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दो दिवसीय दौरे पर सीएम खटीमा क्षेत्र में भ्रमण पर पहुंचे I सीएम के पंतनगर पहुंचने पर पुलिस कर्मियों ने उन्हें सलामी दी। इस दौरान उन्होंने पुलिस कर्मियों के बीच पहुंचकर उनका उत्साहवर्धन किया I वहीं, सीएम को अपने बीच देखकर पुलिस कर्मियों का हौसला बढ़ गया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कर्मियों से मिल कर उनका हाल चाल जाना। इस मौके पर सीएम ड्यूटी में लगे जवानों के बीच पहुंचे और उन्होंने जवानों से मिलकर उनका हाल चाल जाना। मुख्यमंत्री…

छह दरोगाओं के तबादले, विनोद राणा बने त्यूणी थाना प्रभारी

देहरादून: छह दरोगाओं के कार्यक्षेत्र में फेरबदल कर विनोद राणा को त्यूणी थाना प्रभारी बनाया गया है। शनिवार को एसएसपी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार एसएसपी ने छह दरोगाओं के कार्यक्षेत्र में फेरबदल करते हुए विनोद राणा को  त्यूणी थाना प्रभारी बनाया गया। इसके साथ ही आशीष रबियान को थाना प्रभारी त्यूणी से कोतवाली नगर, नरेन्द्र बिष्ट को थाना त्यूणी से प्रेमनगर, राकेश चौधरी को पुलिस कार्यालय से थाना त्यूणी, सतेन्द्र सिंह को थाना प्रेमनगर से चैकी प्रभारी इन्द्रा नगर थाना बसंत विहार, दुर्गेश कोठियाल को कोतवाली नगर से एसएसआई…

सीएम धामी ने टपकेश्वर महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को टपकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा – अर्चना कर प्रदेश एवं प्रदेशवासियों के सुख- समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने शुभ मंगल चारधाम सेवा समिति द्वारा आयोजित सुंदरकांड में भी प्रतिभाग किया।

सीएम धामी ने आईटीबीपी अधिकारियों से की मुलाकात

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आईटीबीपी के आईजी संजय गुंज्याल के नेतृत्व में आईटीबीपी के अधिकारियों ने भेंट की। इस दौरान अधिकारियों ने आईटीबीपी से संबंधित विभिन्न कार्यकलापों की जानकारी मुख्यमंत्री को दी। मुख्यमंत्री ने आईटीबीपी द्वारा संचालित कार्यों की सराहना करते हुए आईटीबीपी से सम्बन्धित विभिन्न विषयों पर राज्य सरकार के स्तर पर होने वाली कार्यवाही में शीघ्रता का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने आईटीबीपी के असिस्टेंट कमांडेट शहीद टीकम सिंह नेगी की पत्नी को सेवायोजित किये जाने के संबंध में कहा कि इस प्रकरण में भी राज्य सरकार…

सीएम धामी ने किया सीडीएस जनरल बिपिन रावत की प्रतिमा का लोकार्पण

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देश के पहले सीडीएस जनरल पद्म विभूषण बिपिन रावत की प्रतिमा तथा स्मारक स्थल का लोकार्पण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि जनरल विपिन रावत की स्मृति को चिरस्थायी बनाये जाने के लिये प्रदेश की किसी बड़ी परियोजना का नाम उनके नाम पर रखा जायेगा। उन्होंने कहा कि यह भव्य प्रतिमा तथा स्मारक स्थल जनरल बिपिन रावत के शौर्य, अदम्य साहस और वीरता का स्मरण कराने के साथ ही युवाओं को प्रेरणा देने का कार्य करेगा। शुक्रवार को कनक चौक, देहरादून में मुख्यमंत्री…

मुख्य सचिव ने उत्तरकाशी पहुंच लिया यत्रा व्यवस्थाओं का जायजा, अधिकारीयों संग की बैठक

देहरादून/ उत्तरकाशी: शुक्रवार को एक दिवसीय उत्तरकाशी दौरे पर पहुंचे प्रदेश के मुख्य सचिव डॉ एसएस संधु ने सीमांत क्षेत्र का भ्रमण करने के बाद भारत तिब्बत सीमा बल परिसर मातली में अधिकारियों के साथ बैठक कर चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा की। जिला प्रशासन द्वारा की गई यात्रा व्यवस्था तैयारियों की सराहना करते हुए मुख्य सचिव ने कहा मेडिकल के क्षेत्र में औऱ अधिक ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने यमुनोत्री पैदल मार्ग पर यात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान किए जाने के निर्देश दिए । मुख्य सचिव ने…

सीएम धामी ने आंबेडकर जयंती पर चम्पावत के विकास को लेकर की कई घोषणाएं

चंपावत: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत में  नरसिंह डांडा के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित भारत रत्न डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। उन्होंने भारत रत्न डॉ. बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की 132वीं जयंती पर उनके चित्र में पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर लोहाघाट ग्रोथ सेंटर में 40 महिलाओं को रोजगार देने वाली नारायणी देवी को उनके इस  सरहनीय कार्य के लिए मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया और इसी तरह आगे को भी कार्य करने के लिए प्रेरित किया। सीएम ने इस…

सीएम धामी ने दीप जलाकर किया बैसाखी मेले का शुभारंभ

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नोजगे पब्लिक स्कूल (हैप्पी होम) में उत्तरांचल पंजाबी महासभा द्वारा आयोजित बैसाखी मेले में प्रतिभाग किया| इस दौरान उन्होंने दीप जलाकर मेले का शुभारंभ किया। पंजाबी महासभा ने सीएम धामी को पगड़ी पहनाकर व प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री धामी ने सभी को बैसाखी पर्व की बधाइयां देते हुए गुरुदेव से प्रार्थना की। उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि जैसी अनुभूति नानकमत्ता साहिब में कार सेवा के समय होती है, वैसी ही अनुभूति आज बैसाखी मेले में आप सबके बीच उपस्थित…

मैदान में बढ़ेगी तपिश, पहाड़ में राहत के आसार

देहरादून :अगले चार-पांच दिनों में मैदानी क्षेत्रों में तपिश ओर बढ़ने की संभावना है। जबकि, उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, जनपदों में गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। यहां ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश के साथ ही बर्फबारी के आसार भी हैं। वहीं, मैदानी इलाकों में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तापमान बढ़ सकता। मैदानी क्षेत्र में तपिश से आने वाले कुछ दिनों में भी राहत की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार मैदानी जिलों में अगले चार से पांच दिनों में तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस…

प्रिंस नरूला के शो के दौरान मचा हंगामा, बाथरूम में घुसकर बचाई जान

देहरादून: मशहूर पंजाबी सिंगर प्रिंस नरूला के एक कार्यक्रम के दौरान दंगे छिड़ गये I कार्यक्रम में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई I जिसके चलते उन्हें बाथरूम में छिपकर अपनी जान बचानी पड़ी I बुधवार रात रामपुर हाईवे स्थित एक होटल में पंजाबी सिंगर प्रिंस नरूला का कार्यक्रम था। प्रिंस नरूला के आने की खबर सुनते ही भीड़ उमड़ने लगी I आस पास के लोग प्रिंस को देखने के लिए इकठ्ठा हो गये I इसी दौरान किसी ने सिंगर नरूला का हाथ खिंच लिया। यह देख आयोजक के…