रुद्रपुर: विगत दिनों कांग्रेस हाईकमान द्वारा रुद्रपुर महानगर ध्यक्ष पद पर नाम घोषित होने के बाद रुद्रपुर कांग्रेस में घमासान छिड गया है। पिछले दिनों हाईकमान द्वारा दी गई जिम्मेदारियों के बाद मनोनीत महानगर अध्यक्ष से कांग्रेसी कार्यकर्ता नाराज चल रहे हैंI जिसको लेकर नाराज कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए पार्टी के वरिष्ट नेता व पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलकराज बेहड़ के घर पहुंच विरोध के रूप में सामूहिक स्टीफे कि चेतावनी देने लगेI बेहड़ ने नाराज कार्यकर्ताओं को आश्वासन देते हुए इसे संगठन का आन्तरिक मामला बतायाI पूर्व महानगर अध्यक्ष जगदीश…
Category: उत्तराखंड
पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या,दस साल के बेटे ने खोला राज
देहरादून: रविवार की सुबह डीआइटी के समीप मक्कावाला में मिले व्यक्ति का शव नका खुलासा मित्र पुलिस ने चंद घंटों में कर दिया है। मृतक के शरीर पर चाकू के निशान थे। पुलिस पूछताछ में मृतक के दस साल के बेटे ने देर रात हुई घटना का पूरा राज खोल दिया। घटनाक्रम के अनुसार मृतक की पत्नी ने ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसकी हत्या कर शव को नाले में फेंक दिया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह राजमिस्त्री…
मसूरी-दून हाईवे पर खाई में गिरी बस. दो की मौत, कई घायल
देहरादून: मसूरी देहरादून मार्ग पर रविवार दोपहर एक रोडवेज बस खाई में गिर गई, बस में 35 से अधिक लोग सवार थे। पुलिस के अनुसार दो महिलाओं की मौत हो गई है। पुलिस और आईटीबीपी के जवान सहित स्थानीय लोगों ने घायलों को खाई से बाहर निकाला। खबर के अनुसार तीन लोग गंभीर घायल हैं, जबिक 19 घायलों को देहरादून के सरकारी अस्पतालों में भर्ती किया गया है। पुलिस ने मृतकों के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक रविवार दोपहर बस हादसा…
प्रशिक्षु खिलाड़ियों से अश्लील हरकत प्रकरणः सोमवार को पीड़िता के होंगे मजिस्ट्रेटी बयान दर्ज
देहरादून: प्रशिक्षु खिलाड़ियों से अश्लील हरकतें करने के आरोपों से घिरा कोच नरेंद्र शाह दून अस्पताल में भर्ती है। शाह के खिलाफ नेहरू कॉलोनी थाने में मुकदमा दर्ज है। अस्पताल में उसकी निगरानी के लिए पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।जबकि, उसकी हालत दो दिन से सामान्य है और जांच रिपोर्ट भी ठीक आई हैं। अस्पताल से रिपोर्ट ठीक आने के बाद अब नरेंद्र शाह की मुश्किलें बढ़ बढ़ने वाली हैं। पुलिस कभी भी शाह को गिरफ्तार कर सकती है। इसी क्रम में अब सोमवार को पीड़िता के मजिस्ट्रेटी बयान…
राजपुर स्थित डीआइटी के निकट शव मिलने से सनसनी,हत्या की आशंका
देहरादून: राजपुर थाना क्षेत्र में डीआइटी के निकट एक व्यक्ति का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। पुलिस हत्या की आशंका जता रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कोरोनेशन अस्पताल भिजवा दिया है। इस मामले में दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार अमजद अपने परिवार के साथ राजपुर डीआइटी के निकट रहता था। रविवार की सुबह उसका शव घर के पीछे से मिला। पुलिस प्रेम प्रसंग के चलते हत्या की आशंका जता रही है। इस…
अगले 24 घटों में उत्तराखण्ड में एवलांच की चेतावनी
चमोली: जिले में पिछले 24 घंटे से रुक रुक कर वर्षा के साथ बदरीनाथ, हेमकुंड की चोटियों में बर्फबारी हुई है। मौसम विभाग ने ऊंचाई वाले इलाकों में अगले 24 घंटे में एवलांच आने की चेतावनी दी है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार प्राधिकरण ने 24 घंटे में 3500 मीटर की ऊंचाई वाले इलाकों में एवलांच की चेतावनी देने के साथ इन स्थानों में रह रहे लोगों को सतर्क रहने की हिदायत दी है। वहीं, सोमवार और मंगलवार को पहाड़ों में वर्षा और निचले इलाकों…
सीएम धामी दिल्ली दौरे पर, प्रधानमंत्री से करेंगे मुलाकात
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार से दिल्ली दौरे पर रहेंगे। दिल्ली दौरे के चलते सीएम धामी सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। इस दौरान सीएम धामी और पीएम मोदी के बीच कई मुद्दों को लेकर बातचीत होगी। दिल्ली दौरे के दौरान मुख्यमंत्री धामी और पीएम मोदी प्रदेश भाजपा के कार्यक्रमों की रूपरेखा को लेकर चर्चा करेंगे। आने वाले दिनों में उत्तराखंड में भाजपा विधायकों, सांसदों का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाना है। जिसमें पीएम मोदी वर्चुअली जुड़कर विधायकों और सांसदों को जीत का मंत्र देंगे। इस कार्यक्रम…
यात्रा मार्गों पर खुलेंगे 50 हेल्थ एटीएम
देहरादून: स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने चार धाम यात्रा मार्गों पर 50 स्वास्थ्य एटीएम खोले जाने की जानकारी दी हैं। उन्होंने कहा कि इन एटीएम में यात्री जरूरत पड़ने पर अपनी स्वास्थ्य जांच करा सकता है| सामान्य जांच की व्यवस्था के अलावा डॉक्टरों की एक टीम द्वारा प्राथमिक उपचार की व्यवस्था भी उपलब्ध होगी| अगर यह प्रयोग सफल रहा तो इसे पूरे राज्य में लागू किया जाएगा।
केदारनाथ धाम और गंगोत्री में हिमपात,तापमान गिरा
देहरादून: प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से शुक्रवार को बदरीनाथ-केदारनाथ सहित ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई। जिसके चलते यमुनोत्री धाम में रात को हिमपात हुआ। वहीं गंगोत्री धाम में वर्षा हुई। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार प्रदेशभर में अगले कुछ दिन मौसम का मिजाज बदला हुआ रहने की आशंका है। चोटियों पर हल्का हिमपात, निचले इलाकों में वर्षा-ओलावृष्टि होने की आशंका है। मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा के आसार बन रहे हैं। यह क्रम आगामी चार अप्रैल तक बना रह सकता है। ऐसे…
ग्रीष्मकाल के लिए खुले गंगोत्री नेशनल पार्क के गेट
उत्तरकाशी: गंगोत्री नेशनल पार्क के गेट शनिवार एक अप्रैल को ग्रीष्मकाल के खुल गए हैं। पार्क के गेट खुलने के बाद यहां पर्वतारोहण और पर्यटन गतिविधियां भी तेज होने की उम्मीद है। दरअसल, गंगोत्री नेशनल पार्क के गेट प्रत्येक वर्ष शीतकाल में 30 नवंबर को बंद कर दिए जाते हैं, जिसके बाद ग्रीष्मकाल में एक अप्रैल को खोले जाते हैं। पहले दिन यहां नेलांग घाटी के भ्रमण के लिए चार पर्यटक पहुंचे। गंगोत्री हिमालय में 40 से अधिक पर्वत चोटियां हैं। इसके अलावा पार्क क्षेत्र में स्थित गोमुख तपोवन ट्रैक,…
