देहरादून: कुमाऊं मंडल के पर्वतीय जनपदों में गरज के साथ बिजली चमकेगी। इसके अलावा कई क्षेत्रों में ठंडी हवाएं भी चलेंगी। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण राज्य में आगामी कुछ दिनो तक मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार हैं। इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, तीन हजार मीटर से कम ऊंचाई वाले इलाकों में ओलावृष्टि हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी…
Category: उत्तराखंड
मुख्यमंत्री पलायन रोकथाम योजना के तहत अधिकारी करें गांवों का सर्वेक्षण: डीएम रुद्रप्रयाग
रुद्रप्रयाग: जनपद में मुख्यमंत्री पलायन रोकथाम योजना के लिए प्रस्तावित कार्य योजना तैयार किए जाने के संबंध में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर योजना के सफल क्रियान्वयन को लेकर मुख्य विकास अधिकारी से जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा जिला कार्यालय एनआईसी कक्ष में आयोजित बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि, मुख्यमंत्री पलायन रोकथाम आयोग द्वारा विकास खंड अगस्त्यमुनि के साथ ग्राम पंचायतों में पलायन हुआ है जिसमें बंगोली, निषणी, गहड़ दानकोट, नवासू, कांडई व स्यूंणी शामिल…
सीएम धामी ने किया सीएचसी गैरसैण का औचक निरीक्षण, मरीजों का जाना हाल
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गैरसैंण का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में दवाओं की उपलब्धता एवं मरीजों के लिए अन्य आवश्यक सुविधाओं की जानकारी ली। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अस्पताल में भर्ती मरीजों का हालचाल भी जाना। निरीक्षण के चलते मुख्यमंत्री धामी ने की गई घोषणा के अंतर्गत बन रहे 50 बेड के उप जिला चिकित्सालय के नवीन भवन की कार्य प्रगति का भी अवलोकन किया। उन्होंने कार्यदाई संस्था को इसका निर्माण कार्य जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री…
जिलाधिकारी ने की ग्रामीण क्षेत्रों से एकत्रित कचरे के उचित निस्तारण हेतु नई पहल
रुद्रप्रयाग: जनपद के शहरी क्षेत्रों के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में पर्यावरण के संरक्षण के लिए बेहतर साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित निरंतर प्रयासरत हैं। जिसको लेकर उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों से एकत्रित होने वाले प्लास्टिक कचरे के उचित निस्तारण हेतु नई पहल की है I जिलाधिकारी ने ग्रामीण क्षेत्रों में कृषकों के लिए कृषि बीज एवं उपकरण एवं आवश्यक कृषि सामग्री पहुंचाने के लिए सचल एग्री क्लिनिक वाहन के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों से प्लास्टिक कूड़े को एकत्रित करते हुए उक्त वाहन के माध्यम से लाने…
जिलाधिकारी ने किया ‘वार्तालाप’ क्षेत्रीय मीडिया के साथ कार्यशाला का शुभारंभ
अधिकारियों ने दी केंद्र की योजनाओं के लाभ की जानकारी उत्तरकाशी: बुधवार को जिला सभागार उत्तरकाशी में आयोजित वार्तालाप क्षेत्रीय मीडिया के साथ कार्यशाला का आयोजन हुआ I भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के देहरादून स्थित पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) के तत्वाधान में इसका आयोजन किया गया I इस दौरान मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने दीप प्रज्वलित कर कार्यशाला का शुभारंभ किया। इस कार्यशाला में जिले के दूर-दराज से आए प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रेस प्रतिनिधियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यशाला में कृषि,स्वास्थ्य,जल निगम,ग्राम्य विकास एवं…
जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारियों को अतिक्रमण पर कड़ी निगरानी रखने के दिए निर्देश
रुद्रप्रयाग: जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी उप जिलाधिकारियों को उनके क्षेत्रों में हो रहे अतिक्रमण पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने अतिक्रमण होने की स्थिति मेें त्वरित गति से उचित कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए हैं| तहसील प्रशासन ऊखीमठ द्वारा केदारनाथ यात्रा मार्ग में हो रहे अतिक्रमण के खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की जानकारी देते हुए उप जिलाधिकारी ऊखीमठ जितेंद्र वर्मा ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में राजस्व टीम व सम्बंधित अधिकारियों के साथ केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग सीतापुर, सोनप्रयाग व गौरीकुंड…
सीएम धामी ने स्वछता कर्मियों से की बातचीत
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भ्रमण के दौरान विधानसभा परिसर भराड़ीसैंण के मुख्य मार्ग पर सफाई कर रहे स्वछता कर्मियों से बातचीत कर उनका हाल-चाल जाना। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विधानसभा सत्र में ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों से भी बातचीत की एवं उनके खाने, रहने से संबंधित व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली। भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री स्थानीय ग्रामीणों से भी बातचीत की। मुख्यमंत्री ने स्थानीय समस्याओं की भी जानकारी ली।
जिलाधिकारी ने सुनी ग्रामीणों की पेयजल से सम्बंधित समस्याएं
जल जीवन मिशन के अंतर्गत चल रहे कार्यों की ली जानकारी पिथौरागढ़: जिलाधिकारी रीना जोशी ने बुधवार को तहसील पिथौरागढ़ के अंतर्गत स्थित ग्राम पंचायत पनखोली के बाजार क्षेत्र ग्राम पलेटा, ग्राम सौड़लेख एवं ग्राम मझेड़ा का स्थलीय निरीक्षण किया I उन्होंने इस दौरान संबंधित ग्राम की पेयजल समस्याओं का स्थलीय निरीक्षण करने के साथ ही संबंधित ग्रामों में जल जीवन मिशन के अंतर्गत चल रहे कार्यों की जानकारी ली तथा स्थलीय निरीक्षण किया। जिलाधिकारी के निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत पनखोली के बाजार क्षेत्र ग्राम पलेटा के ग्रामीणों ने…
बाल पर्व के रूप में मनाया जाएगा फूलदेई पर्व: सीएम धामी
देहरादून: प्रदेश के लोक पर्व फूलदेई के अवसर पर क्षेत्र के बच्चों ने पारम्परिक मांगल गीतों के साथ रंग-बिरंगे प्राकृतिक पुष्पों की वर्षा की। मुख्यमंत्री ने सभी को इस पावन पर्व की शुभकामना दी| उन्होंने कहा कि किसी भी राज्य की संस्कृति एवं परंपराओं की पहचान में लोक पर्वों की अहम भूमिका होती है। हमें अपने लोक पर्वों एवं लोक परम्पराओं को आगे बढ़ाने की दिशा में लागातार प्रयास करने होंगे। गुरूवार को भराड़ीसैंण स्थित मुख्यमंत्री आवास में फूलदेई पर्व को मनाते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चों को अपनी…
जिलाधिकारी ने किया पुष्प नर्सरी का स्थलीय निरीक्षण
पिथौरागढ़: जिलाधिकारी रीना जोशी ने पुष्प नर्सरी का स्थलीय निरीक्षण किया| जिलाधिकारी ने चंद्र बल्लभ कापड़ी द्वारा तैयार किये गये विभिन्न प्रजाति के फूल के पौधों को देखा| जिसके बाद उन्होंने चंद्र बल्लभ कापड़ी के कार्यों की सराहना की|जिलाधिकारी ने चंद्र बल्लभ कापड़ी को फूलों का बुके तैयार करने की ट्रेनिंग लेने का भी सुझाव दिया| इस दौरान जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी अनुराग आर्य को चन्द्र बल्लभ कापड़ी का विजिटिंग कार्ड सभी विभागों में वितरित किया जाने के निर्देश दिए| पुष्प नर्सरी संचालक चंद्र बल्लभ कापड़ी ने बताया कि उनके…
