जिलाधिकारी ने सुनी ग्रामीणों की पेयजल से सम्बंधित समस्याएं

जल जीवन मिशन के अंतर्गत चल रहे कार्यों की ली जानकारी पिथौरागढ़: जिलाधिकारी रीना जोशी ने बुधवार को तहसील पिथौरागढ़ के अंतर्गत स्थित ग्राम पंचायत पनखोली के बाजार क्षेत्र ग्राम पलेटा, ग्राम सौड़लेख एवं ग्राम मझेड़ा का स्थलीय निरीक्षण किया I उन्होंने इस दौरान संबंधित ग्राम की पेयजल समस्याओं का स्थलीय निरीक्षण करने के साथ ही संबंधित ग्रामों में जल जीवन मिशन के अंतर्गत चल रहे कार्यों की जानकारी ली तथा स्थलीय निरीक्षण किया। जिलाधिकारी के निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत पनखोली के बाजार क्षेत्र ग्राम पलेटा के ग्रामीणों ने…

बाल पर्व के रूप में मनाया जाएगा फूलदेई पर्व: सीएम धामी

देहरादून: प्रदेश के लोक पर्व फूलदेई के अवसर पर क्षेत्र के बच्चों ने पारम्परिक मांगल गीतों के साथ रंग-बिरंगे प्राकृतिक पुष्पों की वर्षा की। मुख्यमंत्री ने सभी को इस पावन पर्व की शुभकामना दी| उन्होंने कहा कि किसी भी राज्य की संस्कृति एवं परंपराओं की पहचान में लोक पर्वों की अहम भूमिका होती है। हमें अपने लोक पर्वों एवं लोक परम्पराओं को आगे बढ़ाने की दिशा में लागातार प्रयास करने होंगे। गुरूवार को भराड़ीसैंण स्थित मुख्यमंत्री आवास में फूलदेई पर्व को मनाते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चों को अपनी…

जिलाधिकारी ने किया पुष्प नर्सरी का स्थलीय निरीक्षण

पिथौरागढ़: जिलाधिकारी रीना जोशी ने पुष्प नर्सरी का स्थलीय निरीक्षण किया| जिलाधिकारी ने चंद्र बल्लभ कापड़ी द्वारा तैयार किये गये विभिन्न प्रजाति के फूल के पौधों को देखा| जिसके बाद उन्होंने चंद्र बल्लभ कापड़ी के कार्यों की सराहना की|जिलाधिकारी ने चंद्र बल्लभ कापड़ी को फूलों का बुके तैयार करने की ट्रेनिंग लेने का भी सुझाव दिया| इस दौरान जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी अनुराग आर्य को चन्द्र बल्लभ कापड़ी का विजिटिंग कार्ड सभी विभागों में वितरित किया जाने के निर्देश दिए| पुष्प नर्सरी संचालक चंद्र बल्लभ कापड़ी ने बताया कि उनके…

वर्ष 2023-24 के बजट को लेकर सीएम धामी ने दी अपनी प्रतिकिर्या

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंघ धामी ने वर्ष 2023-24 के बजट को लेकर अपनी प्रतिकिर्या दी हैं| सीएम इस बजट को प्रदेश के लिए लाभदय बताया हैं| सीएम धामी ने कहा कि वित्त वर्ष 2023-24 के लिए शानदार बजट प्रस्तुत किया गया है। प्रधानमंत्री के मंत्र सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास और सबका प्रयास की अवधारणा पर आधारित ये बजट संतुलित, समावेशी और सभी वर्गों तक पहुंचने वाला बजट है। ये बजट हमारे सशक्त उत्तराखंड @2025 के संकल्प को पूरा करने वाला बजट है। उन्होंने आगे कहा कि इसमें जहां…

पर्यटन सीजन से पहले गड्ढा मुक्त होंगी सड़के, जिलाधिकारी ने दिए जरुरी निर्देश

नैनीताल: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर नैनीताल जिले की 15 प्रमुख पर्यटन सीजन शुरू होने से पहले चकाचक किये जाएंगे। मुख्यमंत्री के गड्ढा मुक्त सड़कों के निर्देश पर जिला अधिकारी ने लोक निर्माण विभाग को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि जिले के 15 प्रमुख मार्गों के रिन्यूअल के लिए स्वीकृति मिल चुकी है। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि जिले की सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए वर्ष 2023-24 के नवीनीकरण के लिए स्वीकृत मिल गई है जिले की प्रमुख…

बजट सत्र का तीसरा दिन, वित्त मंत्री ने किया 77407.08 करोड़ का बजट पेश

देहरादून: भराड़ीसैंण स्थित विधानभवन में धामी सरकार बजट सत्र के तीसरे दिन बुधवार को विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए बजट प्रस्तुत किया गया। वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने नया वार्षिक बजट प्रस्तुत किया। इस वर्ष के लिए 77407.08 करोड़ का बजट पेश किया गया है। बजट प्रस्तुत होने से पूर्व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बजट को लेकर कहा कि बजट हर वर्ग को प्रोत्साहित करने वाला है। हर वर्ग का इसमें ध्यान रखा गया है। सीएम ने कहा कि -बजट में रोजगार पर फोकस किया गया है। इसके अलावा…

मुख्य विकास अधिकारी ने हाफ मैराथन की तैयारियों को लेकर की बैठक

रुद्रप्रयाग: चिरबटिया में होने वाली हाफ मैराथन की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के संबंध में मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार की अध्यक्षता में विकास भवन कार्यालय कक्ष में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान उन्होंने मैराथन के लिए स्वास्थ्य, पर्यटन, खेल, युवा कल्याण व पुलिस विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जिस स्तर से जो भी तैयारियां एवं व्यवस्थाएं की जानी हैं वह समय से पूर्ण कर ली जाए। उन्होने जल संस्थान को कार्यक्रम में पानी का…

जिलाधिकारी ने किया बेस चिकित्सालय का स्थलीय निरीक्षण

पिथौरागढ़: मंगलवार को जिलाधिकारी रीना जोशी ने पिथौरागढ़ स्थित बेस चिकित्सालय का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा ब्लड सेंपलिंग कार्यों , डायलिसिस कार्यों आदि के बारे में जानकारी लेने के साथ ही चिकित्सालय में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण व चिकित्सा स्टाफ की जानकारी ली गई। जिलाधिकारी ने बेस चिकित्सालय में तैनात चिकित्सा स्टाफ को मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के निर्देश दिए। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एचएस हयांकी ने बताया कि बेस चिकित्सालय में 4 डॉक्टर तैनात हैं तथा…

नदियों के संरक्षण एवं संवर्धन को लेकर जिलाधिकारी ने दिए जरूरी निर्देश

साफ-सफाई पर दिया विशेष जोर रुद्रप्रयाग: नदियों के संरक्षण एवं संवर्धन तथा उनकी बेहतर साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय एनआईसी कक्ष में संबंधित अधिकारियों के साथ जिला गंगा संरक्षण समिति की बैठक आयोजित की गई I जिसमें गत बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन में की गई कार्यवाही की जानकारी प्राप्त की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनपद में अवस्थित नदियों की बेहतर साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा नदियों में किसी भी…

फुलदेई की हुई शुरुआत, विधानसभा अध्यक्ष और मंत्रियों ने बच्चों के साथ मनाया उत्सव

देहरादून: वसंत ऋतु के आगमन के साथ ही उत्तराखंड का प्रसिद्ध लोक पर्व फूलदेई मनाया जाने लगा है। भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा भवन में भी फुलदेई पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया I इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष और मंत्रियों ने बच्चों का उत्साह वर्धन भी किया। फूलदेई पर भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा भवन में भी लोक संस्कृति जीवंत हुई। फूलदेई के अवसर पर क्षेत्र के बच्चों ने पारंपरिक मांगल गीतों के साथ रंग-बिरंगे फूल बरसाए। बच्चों के साथ विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, डाॅ. धनसिंह रावत, सौरभ बहुगुणा, डाॅ. प्रेम चन्द…