हरिद्वार: एटीएम लूटने पहुंचे बदमाशों को पुलिस ने रंगे हाथों धर दबोचा I हालांकि पुलिस के पहुंचने तक बदमाशों ने एटीएम तोड़ दिया था पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाखों के कैश की चोरी होने से बचा ली I बदमाशों के पास से घातक हथियार व अन्य सामान भी बरामद किया गया है। जानकारी के अनुसार बीती रात करीब 2.30 बजे चेतक पर तैनात पुलिसकर्मी सुनील राणा व गजय तोमर को गश्त के दौरान जगजीतपुर स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम के अंदर से कुछ आवाजे सुनाई दी। नजदीक जाने…
Category: उत्तराखंड
जोशीमठ प्रभावितों के लिए एचडीएफसी बैंक द्वारा पहुंचाई गई राहत सामग्री, मुख्यमंत्री ने किया फ्लैग ऑफ
मुख्यमंत्री ने जताया एचडीएफसी बैंक का आभार देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय से जोशीमठ के प्रभावित क्षेत्र के लिए राहत सामग्री के वाहनों का फ्लैग ऑफ किया। यह राहत सामग्री एचडीएफसी बैंक के सीएसआर कार्यक्रम के अंतर्गत दी गई है। मानव सेवा समाज संस्था द्वारा प्रभावितों को जोशीमठ में यह राहत सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। जोशीमठ में प्रभावितों को 1500 गरम पानी के बैग, 1 हजार कंबल, 8 सोलर चलित गीजर, 1 हजार एमरजेंसी सोलर चार्ज लाईट, 20 हजार सैनेट्री पैड, 260 अंगीठी एवं…
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री दो दिवसीय दौरे पर पहुंचेंगे उत्तराखंड
देहरादून: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर 30 मार्च को उत्तराखंड आएंगे। इस दौरान वह स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सरकार के साथ बैठक करेंगे व कई स्वास्थ्य योजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे I प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने केंद्रीय मंत्री के उत्तराखंड दौरे की पुष्टि की है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के दौरे को लेकर स्वास्थ्य विभाग भी तैयारियों में जुट गया है। जानकारी के मुताबिक केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री देहरादून में किसी शहरी सामुदायिक केंद्र का निरीक्षण भी करेंगे। अगले दिन वे…
जिलाधिकारी ने सुनी जनता की समस्याएं, तुरंत निस्तारण के दिए निर्देश
टिहरी: जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल डॉ. सौरभ गहरवार ने आज सोमवार को अपने कार्यालय कक्ष में जनता मिलन कार्यक्रम के तहत जनता की समस्याएं सुनी। इस मौके पर 30 शिकायतें/अनुरोध पत्र दर्ज किये गए। जिलाधिकारी ने साथ ही समयसीमा निर्धारित कर संबंधित अधिकारियों को समयान्तर्गत प्रकरणों के निस्तारण करने के निर्देश दिये । इस मौके पर ग्राम भेलुन्ता प्रतापनगर के रामकृष्ण जोशी ने प्रतापनगर पम्पिंग योजना निर्माण से अपने खेतों को हुए नुकसान एवं जंगली जानवर से हुए नुकसान का मुआवजा दिलाने का अनुरोध किया, जिस पर जिलाधिकारी ने एसडीएम प्रतापनगर,…
सीएम धामी ने कालिका माता मंदिर में की पूजा-अर्चना
सीएम धामी ने कालिका माता मंदिर में की पूजा-अर्चना
22 अप्रैल को खुलेंगे यमुनोत्री धाम के कपाट
खुशीमठ: यमुना जयंती चैत्र नवरात्रि के शुभ अवसर पर मां यमुना के शीतकालीन प्रवास खुशीमठ ( खरसाली) में यमनोत्री मंदिर समिति ने मां यमुना की पूजा अर्चना की| जिसके बाद विद्वान आचार्यों- तीर्थपुरोहितों ने यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने की तिथि व समय तय किया। यमुनोत्री धाम के कपाट शनिवार 22 अप्रैल को दिन में 12 बजकर 41 मिनट पर खुलेंगे। इस बात की घोषणा यमुनोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश उनियाल ने मंदिर समिति पदाधिकारियों व तीर्थ पुरोहितों की उपस्थिति में की| मंदिर समिति के पूर्व सचिव कीर्तेश्वर उनियाल…
वरिष्ठ पत्रकार तनुज वालिया के निधन पर सीएम धामी ने व्यक्त किया दुःख
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ पत्रकार तनुज वालिया के आकस्मिक निधन पर दुःख व्यक्त किया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है। सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने भी तनुज वालिया के आकस्मिक निधन पर दुःख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की कामना की।
मेयर सुनील उनियाल गामा की अगुवाई में “स्वच्छ वार्ड सुंदर दून” अभियान वार्ड संख्या 56 धर्मपुर पहुंचा
देहरादून : स्वच्छता का अनवरत महोत्सव “स्वच्छ वार्ड सुंदर दून” वार्ड संख्या 56 धर्मपुर पहुंचा। देहरादून के मेयर सुनील उनियाल गामा ने अभियान से शुरुवात से पहले उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी शहीद राजेश रावत पोलू को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अभियान से जुड़े माननीय विधायक धर्मपुर विनोद चमोली, ने अभियान की प्रशंसा की। इस स्वच्छता महोत्सव के साथ ही मेयर सुनील उनियाल गामा ने जन समस्याएं सुनी। गौरतलब है की आज “स्वच्छ वार्ड सुंदर दून” अभियान की शुरुआत से पहले, मेयर सुनील उनियाल गामा ने उत्तराखंड के अमर वीर शहीद आंदोलनकारी…
कांग्रेस का सत्याग्रह, हरक सिंह रावत सहित कई कांग्रेसी गिरफ्तार
रुड़की: राहुल गांधी की संसद की सदस्यता जाने के विरोध में कांग्रेस पार्टी की ओर से सत्याग्रह आंदोलन किया गया। हरिद्वार में सत्याग्रह के दौरान भगत सिंह चौक पर कांग्रेसियों व पुलिस के बीच की जमकर धक्का-मुक्की हुई। कुछ कांग्रेसियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत को भी गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के दौरान पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत धरने पर बैठ गए। रुड़की स्थित गांधी वाटिका में भी केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि…
