रुद्रप्रयाग: केदारनाथ धाम के कपाट इस साल 25 अप्रैल को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे। यात्रा के सफल संचालन को लेकर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने संबंधित विभागों द्वारा की जाने वाली तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को मार्च माह के अंत तक पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं ताकि केदारनाथ धाम में दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई समस्या न हो। जिलाधिकारी के निर्देशों के बाद अधिकारियों द्वारा की जा रही तैयारियां एवं व्यवस्थाओं को त्वरित गति से किया जा रहा है। वहीं केदारनाथ पैदल…
Category: उत्तराखंड
होमगार्ड की महिला जवान अब बनेंगी कमांडों जैसी तेज तर्रार
देहरादून: प्रदेश में होमगार्ड जवानों को भी पुलिस की तर्ज पर प्रशिक्षित किया जा रहा है। इसी उद्देश्य से पुरुष व महिला जवानों को फायरिंग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। विभाग में पहले जवानों को थ्री नाट थ्री का प्रशिक्षण दिया जाता था, लेकिन अब थ्री नाट थ्री को विभाग से हटाते हुए एसएलआर को शामिल किया गया है। होमगार्ड की महिला जवान भी अब कमांडों जैसी तेज तर्रार बनेंगी। भविष्य में इन महिला जवानों को कमांडो की तर्ज पर फील्ड समेत अन्य प्रशिक्षण देने की भी योजना है।…
छह महीने तक लगी शिक्षकों व कर्मचारियों की हड़ताल पर रोक
देहरादून: प्रदेश में 16 मार्च से उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। जिसे देखते हुए शासन ने छह महीने तक शिक्षकों और कर्मचारियों की हड़ताल पर रोक लगाने का आदेश जारी किया हैं। शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने कहा कि विभाग बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी में जुटा है। राज्य में बोर्ड परीक्षा की तैयारियों पर किसी तरह का व्यवधान न हो इसके लिए अतिरिक्त एहतियात बरती जा रही है। शिक्षक और विभाग से जुड़े कर्मचारियों की हड़ताल पर रोक लगाने के साथ ही परीक्षा…
‘बधाई दो’ की शूटिंग और सब्सिडी के लिए मिले सहयोग पर टीम ने जताया मुख्यमंत्री का आभार
देहरादून: फिल्म निर्माता कंपनी जंगली पिक्चर्स ने अपनी फिल्म ‘बधाई दो’ की शूटिंग और सब्सिडी के लिए उत्तराखंड में मिले सहयोग को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया है। जंगली पिक्चर्स ने मुख्यमंत्री को अपने सोशल मीडिया पोस्ट (ट्वीट और इंस्टा) पर टैग किया I जिसमे उन्होंने लिखा कि ‘मुख्यमंत्री धामी और उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद का सहयोग और गर्मजोशी से भरे आतिथ्य के लिए हार्दिक धन्यवाद। फिल्म के लिए शूटिंग की अनुमति देने से लेकर सब्सिडी स्वीकृत करने तक उनकी कार्यप्रणाली वास्तव में सराहनीय है। हम…
पतंजलि योगपीठ में इलाज कराने आए मरीज ने तीसरी मंजिल से कूदकर की आत्महत्या
हरिद्वार: पतंजलि में बाहर से आए एक मरीज नेवैलनेस सेंटर की तीसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार, पत्नी मानसिक रूप से बीमार पति का इलाज कराने मैनपुरी से आई थी। पतंजलि के सिक्योरिटी ऑफिसर की सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस के मुताबिक, पतंजलि योगपीठ के सिक्योरिटी सुपरवाइजर सुभाष वर्मा ने पुलिस को बताया कि एक व्यक्ति ने तीन मंजिल से छलांग लगा दी है, उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया है। जिस पर बहादराबाद थानाध्यक्ष नितेश शर्मा मौके…
नये स्वरूप में नज़र आयेंगे आंगनबाडी केन्द्र: डॉ0 धन सिंह रावत
-भौतिक संसाधन जुटाने को जनपदों को जारी की 623 लाख की धनराशि -बच्चों के लिये खरीदे जायेंगे फर्नीचर्स और आउटडोर प्ले मैटिरियल देहरादून: प्रदेशभर में राजकीय विद्यालयों में संचालित 799 आंगनबाडी केन्द्रों की सूरत बदलने जा रही है। भारत सरकार द्वारा समग्र शिक्षा के तहत वर्ष 2022-23 हेतु चाइल्ड फ्रेंडली फर्नीचर एवं आउटडोर प्ले मैटिरियल के लिये 623 लाख की धनराशि जारी कर दी है। राज्य परियोजना कार्यालय उत्तराखंड द्वारा यह धनराशि सभी जनपदों को उपलब्ध करा दी गई है। सूबे के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने मीडिया…
मुख्य सचिव ने दिए निर्देश. नगर में यातायात नियंत्रण को लेकर प्रत्येक सप्ताह करें बैठक
देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने देहरादून में यातायात संकुलन को कम करने को लेकर सभी सम्बन्धित विभागों के साथ बैठक की। मुख्य सचिव ने कहा कि जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सभी सम्बन्धित विभागों की एक कमेटी बनायी जाए, जो ट्रेफिक कन्जेशन को कम करने के लिए प्रत्येक सप्ताह बैठक आयोजित करेगी। गुरूवार को सचिवालय में आयोजित बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने कहा कि शहर के यातायात संकुलन कम करने की दिशा में लगातार अनुश्रवण प्रणाली की देखरेख के लिए यूनिफाइड मेट्रोपोलिटन ट्रांसपोर्टेशन अथॉरिटी (UMTA) पाक्षिक रूप से…
सीम धामी ने टनकपुर में साहसिक गतिविधियों का शुभारंभ
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को अपने टनकपुर पूर्णागिरि भ्रमण के दौरान किरोड़ा नाला, टनकपुर में पूर्णागिरि मेले के दौरान आयोजित हॉट एयर बैलून एवं पैरा मोटर एडवेंचर एक्टिविटीज का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने हॉट एयर बैलून एवं पैरामोटर के संबंध में विशेषज्ञों से जानकारी ली। उन्होंने जिला अधिकारी चंपावत को निर्देशित करते हुए कहा कि इस तरह की गतिविधियों को जिले के अन्य जगहों पर भी शुरू किया जाए। कहा जिले के अन्य स्थान जहां भी हॉट एयर बैलून एवं पैरामोटर स्पोर्ट्स को शुरू…
स्थानीय शीतल पेय उत्पादों दिया जाय बढ़ावा: सीएम धामी
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को अपने निजि आवास नगला तराई से टनकपुर यात्रा के दौरान अमाऊ में पप्पू प्रजापति की अमन लस्सी स्टोर पर रूककर लस्सी का आनन्द लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने क्षेत्रीय जनता का हाल-चाल जाना। मुख्यमंत्री ने जनता से आह्वान करते हुए कहा कि गर्मी के मौसम में अधिक से अधिक स्थानीय शीतल पेय उत्पादों का उपयोग किया जाये और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा दिया जाये। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में लगातार कार्य कर…
सीएम धामी ने किया मां पूर्णागिरि मेले का शुभारंभ
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मां पूर्णागिरि मेले का शुभारंभ किया। स्थानीय लोगों ने कुमाऊंंनी छोलिया नृत्य के साथ सीएम धामी का भव्य स्वागत किया। इस दौरान उनके साथ सांसद अजय टम्टा मौजूद रहे। इस मौके पर नसीम ने कहा कि प्रदेश सरकार उत्तराखंड के प्राचीन मंदिरों के पुर्ननिर्माण और जीर्णोद्वार के लिए प्रतिबद्ध है। आध्यात्मिक एवं धार्मिक रूप से उत्तराखंड को देवी-देवताओं की भूमि माना जाता है। यही कारण है कि गढ़वाल मंडल के पर्वतीय क्षेत्रों को भगवान केदारनाथ की भूमि मानते हुए जहां केदारखंड पुकारा जाता है वहीं…
