देहरादून: शिक्षा में गुणात्मक सुधार के लिए प्रदेश के 17 शिक्षकों को वर्ष 2022-23 के राज्य स्तरीय शैलेश मटियानी पुरस्कार के लिए चयनित किया गयाI इसमें बेसिक के 10 माध्यमिक के 6 और प्रशिक्षण संस्थान से एक शिक्षक शामिल है। शासन की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गयाI शासन की ओर से जारी आदेश के मुताबिक प्राथमिक शिक्षा में पौड़ी जिले के राजकीय प्राथमिक विद्यालय कोटलमंडा की प्रधानाध्यापक आशा बुड़ाकोटी, उत्तरकाशी के प्राथमिक विद्यालय बड़ेथी के प्रधानाध्यापक संजय कुमार कुकसाल, देहरादून जिले के जूनियर हाईस्कूल डोईवाला के…
Category: उत्तराखंड
होमस्टे व्यवसाय को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन
टिहरी: तिवाडगांव में होमस्टे व्यवसायियों के व्यापार को और सुगम बनाने एवं आनलाईन प्रचार प्रसार के उद्देश्य से उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के सौजन्य से मेकमायट्रिप के कर्मचारियों ने आज एक दिवसीय मेकमायट्रिप कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मेक माय ट्रिप के कर्मचारियों द्वारा होमस्टे को मेक माय ट्रिप से जोड़ने के लाभ से अवगत कराया गया। साथ ही आठ होमस्टे को कार्यशाला के दौरान ही मेक माय ट्रिप की साइट पर पंजीकृत किया गया शेष अन्य के अभिलेख एकत्रित कर ऑनलाइन जोड़ने की कार्यवाही की जाएगी।…
चारधाम यात्रा के दौरान पशु क्रूरता को लेकर जिला प्रशासन की एसओपी तैयार
रुद्रप्रयाग: जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने पशु क्रूरता निवारण समिति की बैठक ली। इस दौरान पीपल फॉर एनिमल संस्था की सदस्य गौरी मौलेखी भी ऑनलाइन माध्यम से जुड़ी रही। जिलाधिकारी ने बताया कि केदारनाथ यात्रा के चलते घोड़े-खच्चरों के साथ किसी तरह से पशु क्रूरता न हो इसके लिए जिला प्रशसन ने विशेष एसओपी तैयार की है,जिसे स्वीकृति के लिए शासन को भेजा गया है। गुरुवार को जिला कार्यालय कक्ष में पशु क्रूरता को लेकर आयोजित बैठक में गौरी मौलेखी ने कहा कि केदारनाथ यात्रा में संचालित होने वाले घोड़े- खच्चरों…
महिला सशक्तिकरण एवं सुरक्षा सप्ताह का हुआ शुभारंभ, मुख्यमंत्री हुए शामिल
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस के अन्तर्गत महिला सशक्तिकरण एवं सुरक्षा सप्ताह के शुभारंभ एवं ‘महिला भागीदारी को प्रोत्साहन’ में प्रतिभाग किया I इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास के ई-पेपर ‘अपनी वाणी’ का शुभारंभ किया एवं महिलाओं की आत्मरक्षा पर बनी लघु फिल्म का लोकार्पण भी किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम उस संस्कृति के साधक हैं जहां पुरुष की परिकल्पना नारी के बिना अधूरी मानी जाती है। हमारे यहां जहां…
सैन्य धाम में स्थापित की जाएगी आईएनएस विक्रांत की प्रतिकृति: गणेश जोशी
देहरादून: कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि उत्तराखंड में बनने जा रहे सैन्य धाम में आईएनएस विक्रांत की प्रतिकृति स्थापित की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने कोच्चि के कोचीन शिपयार्ड पहुंचकर आईएनएस विक्रांत का दौरा किया। केरल दौरे के तीसरे दिन प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कोच्चि के कोचीन शिपयार्ड पहुंचकर देश में निर्मित पहले स्वदेशी विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत का दौरा किया। उन्होंने कहा आईएनएस विक्रांत आत्मनिर्भर भारत की मजबूती को दर्शाता है। उत्तराखंड में बनने जा रहे सैन्य धाम में आईएनएस विक्रांत की प्रतिकृति स्थापित की…
रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में इजाफा, आम आदमी की बड़ी मुश्किलें
देहरादून: पेट्रोलियम कंपनियों ने रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में इजाफा कर आम आदमी को बड़ा झटका दिया है। कंपनियों ने घरेलू गैस के साथ ही व्यावसायिक गैस सिलेंडर की कीमतों को भी बढ़ा दिया है। उत्तराखंड एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष चमन लाल ने इन कीमतों के बुधवार से लागू होने की जानकारी दी। बता दें, पेट्रोलियम कंपनियों ने राजधानी दून में घरेलू गैस की कीमतों में 50 रुपये का इजाफा किया है। पहले यहां सिलेंडर 1072 रुपये में मिलता था, लेकिन बढ़ोतरी के बाद कीमत 1122 हो गई…
अपर मुख्य सचिव ने की जल जीवन मिशन की प्रगति समीक्षा
देहरादून: अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सभी जिलाधिकारियों को जल की गुणवत्ता की टेस्टिंग समयबद्धता से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने जल जीवन मिशन की प्रगति समीक्षा करते हुए शहरी क्षेत्रों में नालियों से गुजरने वाली पुरानी पाइपलाइन की जांच के भी निर्देश दिए। अपर मुख्य सचिव ने बुधवार को सचिवालय में जल जीवन मिशन की प्रगति समीक्षा की I इस दौरान उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को राज्य के प्रत्येक स्कूल, आंगनबाड़ी, पंचायत घर, पब्लिक वेलनेस सेन्टर में जल आपूर्ति, वॉश बेसिन, शौचालय सुनिश्चित करने…
गंगोत्री हाईवे पर भूस्खलन से आवाजाही ठप
उत्तरकाशी: गंगोत्री हाईवे पर भारी भूस्खलन से आवाजाही ठप हो गई है। अचानक चट्टान गिरने से हाईवे पर भी दरारें उभर आई हैं। बीआरओ की टीम मशीनरी के साथ हाईवे को खोलने के काम में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह करीब आठ बजे गंगोत्री हाईवे पर डबरानी में अचानक चट्टान का एक बड़ा हिस्सा टूटकर हाईवे पर आ गिरा। सूचना पर बीआरओ ने अपनी तीन मशीन सहित करीब 10 मजदूरों की टीम को मौके पर भेजा। जिसने हाईवे पर आवाजाही बहाल करने का काम शुरू कर दिया…
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस चौकी झनकट का किया उद्घाटन
रुद्रपुर: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टिसी ने कोतवाली खटीमा क्षेत्र की नवनिर्मित अस्थाई पुलिस चौकी झनकट का उद्घाटन किया। इस दौरान एसएसपी ने कहा कि लंबे समय से क्षेत्रवासियों द्वारा चैकी खोलने की मांग की जा रही थी। जन सहयोग से बनाई गई अस्थाई पुलिस चैकी झनकट खुलने से अपराधों को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी। एसएसपी ने बताया कि चैकी पर तैनात पुलिस कर्मियों को क्षेत्र में अपराधिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जायेगी। संदिग्धों पर भी नजर रखी जायेगी। इस मौके पर एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल, पीआरओ…
उच्चशिक्षा के क्षेत्र में देश का पहला राज्य बना उत्तराखण्ड: उच्चशिक्षा मंत्री
हल्द्वानी: उच्चशिक्षा मंत्री डा. धनसिह रावत ने उच्चशिक्षा की बैठक लीI हल्द्वानी स्थित उच्चशिक्षा सभागार में बैठक लेते हुए डा. रावत ने कहा कि उत्तराखण्ड उच्चशिक्षा के क्षेत्र में देश का पहला राज्य बन गया है। इन्टरमीडिएड परीक्षा उत्तीर्ण के पश्चात सर्वाधिक 48 प्रतिशत बच्चे डिग्री कालेजों मे पढ रहे है जबकि पूरे भारत वर्ष में यह 27 प्रतिशत है। डा. धनसिंह रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सपना था 2030 तक उच्चशिक्षा में 50 प्रतिशत बच्चे शिक्षा ग्रहण करें। जबकि उत्तराखण्ड ने 2023 में ही यह मुकाम…
