खंड स्तरीय शिविर का आयोजन कर यात्रा में संचालित घोड़ा-खच्चर मालिकों का किया जायेगा पंजीकरण

रुद्रप्रयाग: केदारनाथ धाम यात्रा के सफल संचालन हेतु यात्रा मार्ग में संचालित होने वाले घोड़ा-खच्चर मालिकों, हाॅकरों व श्रमिकों को यात्रा से पूर्व लाईसेंस व पंजीकरण उपलब्ध कराए जाने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में विकास खंड स्तरीय शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत प्रेम सिंह रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि 21 मार्च को विकास खंड जखोली के छेनागाड़ से आयोजित होने वाले उक्त शिविरों हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि रोस्टर वार आयोजित होने…

मुख्यमंत्री ने ‘सरस आजीविका मेला 2023’ का दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टनकपुर में आयोजित सरस मेला 2023 का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। शुभारंभ कार्यक्रम में नन्दा कावैन्ट स्कूल टनकपुर के बच्चों ने स्वागत गीत से मुख्यमंत्री का स्वागत किया। उसके बाद राजकीय बालिका इंटर कालेज, टनकपुर के बच्चों ने शानदार प्रस्तुति दी। इस मेले का आयोजन राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार एवं उत्तराखंड राज्य विकास ग्रामीण आजीविका मिशन ग्राम्य विकास विभाग उत्तराखंड के संयुक्त तत्वाधान में किया गया इस दौरान अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने सरस आजीविका मेले में भारी…

मुख्यमंत्री ने प्रधान संघ प्रदेश अध्यक्ष की माता के निधन पर जताया शोक

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को खटीमा के ग्राम बिडॉरा मझोला पहुंचकर प्रधान संघ प्रदेश अध्यक्ष भास्कर संभल की माता हीरादेवी संभल के निधन पर शोक–संवेदना व्यक्त की । उन्होंने दिवंगत की आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की। साथ ही, मुख्यमंत्री ने लक्ष्मण सिंह चौहान के ग्राम तिगरी स्थित आवास पर जाकर उनके पिता बहादुर सिंह चौहान के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की…

मुख्यमंत्री ने खाटू श्याम मंदिर में की पूजा अर्चना, परिवहन निगम की बस को दिखाई हरी झंडी

देहरादून: रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टनकपुर के शारदा चुंगी के समीप स्थापित खाटू श्याम मंदिर में पूजा अर्चना कर ईश्वर से प्रदेश की सुख शान्ति की कांमना की। पूजा अर्चना के बाद मुख्यमंत्री एवं जनपद चंपावत की प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने हरी झंडी दिखाकर खाटू श्याम के लिए परिवहन निगम की बस को रवाना किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि टनकपुर, बनबसा एवं खटीमा समेत अन्य शहरों की जनता के लिए आज का दिन बहुत खुशी का दिन है। अब टनकपुर बनबसा एवं…

भूकंप से फिर डोली धरती, पिथौरागढ में महसूस हुए झटके

देहरादून: उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से लगातार भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं। लगातार धरती का डोलना किसी बड़े खतरे का संकेत भी माना जा रहा है। वहीं, सोमवार सुबह पिथौरागढ़ में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए । दहशत के कारण लोग घर से बाहर निकल आए। भूकंप से जालमाल की हानि की कोई सूचना नही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह पिथौरागढ़ में भूकंप के झटके महसूस किए गए। सुबह  सुबह साढ़े पांच बजे आये भूकंप से लोग घबराकर घरों से बाहर निकल…

जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग ने किया यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण, अधिकारीयों को दिए अहंम निर्देश

रुद्रप्रयाग: ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग बाबा केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल, 2023 को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे। श्री केदारनाथ धाम यात्रा को सुगम एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए संबंधित विभागों द्वारा की जाने वाली तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को मार्च माह के अंत तक पूर्ण करने के निर्देश जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने संबंधित अधिकारियों को दे दिए हैं।इसके अलावा जिलाधिकारी ने संवेदनशील यात्रा मार्गों का स्थलीय निरीक्षण भी कियाI जिलाधिकारी के निर्देशों के बाद केदारनाथ धाम यात्रा को सफलता पूर्वक संचालित करने के लिए यात्रा व्यवस्थाओं से…

पत्नी की मौत से दुखी पति ने बेटे के साथ गटक लिया जहरीला पदार्थ, दोनों की मौत

रुड़क: भगवानपुर के सरठेडी गांव में एक ग्रामीण ने अपने नाबालिग पुत्र के साथ जहरीले पदार्थ का सेवन कर मौत को गले लगा लिया।पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। बताया जा रहा है कि दो सप्ताह पहले ग्रामीण की पत्नी की हार्टअटैक से मौत हो गई थी। इसी बात से वह परेशान था। आत्महत्या को इसी से जोड़कर देखा जा रहा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही। फिल्हाल दोनों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। भगवानपुर थाना क्षेत्र के सरठेडी गांव निवासी जोगिंदर…

आयुर्वेद केवल चिकित्सा पद्धति ही नहीं बल्कि आदर्श जीवन जीने का तरीका: सीएम धामी

हरिद्वारः मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को उत्तराखण्ड आयुर्वेद विश्वविद्यालय ऋषिकुल के सभागार में आयोजित प्रथम अन्तर्राष्ट्रीय पशु चिकित्सा एवं आयुर्वेद संगोष्ठी में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिभागियों को संबोधित भी कियाI उन्होंने आयुर्वेद को केवल चिकित्सा पद्धति ही नहीं बल्कि आदर्श जीवन जीने का तरीका बतायाI इस मौके पर उनके साथ कबीना मंत्री सतपाल महाराज व योग गुरु बाबा रामदेव भी मौजूद रहेI मुख्यमंत्री ने भारत को वैदिक काल से ही आयुर्वेद द्वारा पशुधन स्वास्थ्य के क्षेत्र में पारंपरिक ज्ञान को लागू करने…

सीएम के काफिले को काले झंडे दिखाने वाले कांग्रेसी पुलिस हिरासत में

हरिद्वार: सीएम पुष्कर सिंह धामी के काफिले को काले झंडे दिखाने जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता अंकिता भंडारी हत्याकांड, भर्ती घोटाला और बेरोजगार संघ के युवाओं लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन करने जा रहे थे लेकिन प्रशासन द्वारा पहले ही उन्हें रोक लिया गया। कार्यकर्ताओं के नहीं मानने पर पुलिस ने सभी पदाधिकारियों को हिरासत में ले लिया। सीएम धामी  रविवार को हरिद्वार दौरे पर हैं,जहां वह सबसे पहले हरिद्वार के  ऋषि कुल आयुर्वेद महाविद्यालय में चल रही आयुर्वेदिक पशु चिकित्सा…

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया श्रीअन्न का शुभारम्भ, सूबे के कृषि मंत्री गणेश जोशी हुए शामिल

-केन्द्रीय कृषि मंत्री सहित कई अन्य देशों के कृषि मंत्री भी रहे उपस्थित। देहरादून: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को नई दिल्ली कृषि मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित अर्न्तराष्ट्रीय मिलेट वर्ष 2023 के अर्न्तगत श्रीअन्न का विधिवत शुभारम्भ कियाI इस कार्यक्रम में प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी भी सम्मिलित हुए। इस दौरान गणेश जोशी ने कृषि मंत्रियों के सम्मेलन को भी सम्बोधित कियाI गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को नई दिल्ली में दो दिवसीय ग्लोबल मिलेट्स सम्मेलन श्रीअन्न का उद्घाटन किया। इस मौके…