15 दिन से लापता युवक का शव बरामद

रुद्रपुर: संदिग्ध हालातों में लापता हुए युवक का शव यूपी बार्डर पर नदी में बरामद होने से सनसनी फैल गयी। यूपी पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक़ युवक पिछले 15 दिनों से लापता था। उत्तराखण्ड सीमा से सटे चांदपुर कालोनी निवासी 25 वर्षीय बाबू राम पुत्र सतपाल स्वर्ग नगला में मजदूरी करता था। बीती 11 फरवरी से वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता था। परिजनों ने इसकी गुमशुदगी बिलासपुर पुलिस में दर्ज करायी थी। शनिवार…

जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण को लेकर अधिकारी करें ग्राम चौपाल: मुख्यमंत्री

-तहसील दिवस का नियमित करें आयोजन देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कलक्ट्रेट सभागार टिहरी में जनपद के समस्त अधिकारियों की बैठक लीI इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जन समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए अधिकारी गांवों में जाकर चौपाल लगायें। समय-समय पर अधिकारी रात्रि चौपाल लगाकर जन समस्याओं को सुनें और उनका मौके पर निदान करें। तहसील दिवसों का रोस्टर बनाकर नियमित आयोजन किया जाए। सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं का आम जन को लाभ मिले, इसके लिए प्रक्रियाओं के सरलीकरण पर…

जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग की अनूठी पहल, परीक्षाओं के दृष्टिगत छात्र-छात्राओं का किया जाय मार्गदर्शन

रुद्रप्रयाग: जनपद के छात्र-छात्राओं के बेहतर भविष्य एवं बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने अभिनव पहल करते हुए जनपद स्तरीय अधिकारियों को विद्यालयों में छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन करने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं के दृष्टिगत मुख्य शिक्षा अधिकारी को जनपद में रिक्त चल रहे विषय के पदों की सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे साथ ही जनपद स्तरीय अधिकारियों को उनसे संबंधित विषयों पर छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी के निर्देशों के बाद मुख्य शिक्षा…

मुख्यमंत्री निकले पगडंडियों में प्रातः काल भ्रमण पर

-पावर वीडर आधुनिक कृषि यंत्र से की खेतों की जुताई। देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को तिवाड़ टिहरी में दिन की शुरुवात खेत जुताई से की। उन्होंने होमस्टे स्थित खेतों में पावर वीडर से जुताई की। इसके बाद मुख्यमंत्री ग्राम तिवाड़ की पगडंडियों में प्रातः काल भ्रमण को निकले। भ्रमण के दौरान उन्होंने गांव में स्थित विभिन्न होमस्टे का निरीक्षण कर ग्राम वासियों की सराहना की। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने महिलाओं एवं बच्चों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने ग्राम वासियों से सरकार द्वारा चलाई जा…

सीएम धामी ने चौपाल के दौरान मंच छोड़ महिलाओं के बीच बैठकर की वार्ता

नई टिहरी/देहरादून: अपने दो दिवसीय टिहरी दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विकासखंड थौलधार के ग्राम तिवाड़गांव में आयोजित पर्यटन ग्राम चौपाल कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने मरोड़ा, तिवाड़ गांव में पर्यावरणविद् स्व. सुंदरलाल बहुगुणा स्मारक बनाने की घोषणा की। साथ ही उन्होंने तिवाड़ गांव एकलिंग का शुभारंभ भी किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सांस्कृतिक संध्या का अवलोकन भी किया। पर्यटन पर आधारित चौपाल के दौरान मुख्यमंत्री मंच छोड़ महिलाओं के बीच बैठे और उनसे वार्ता की उन्होंने गांव वासियों का हालचाल जाना, पर्यटन…

सचिवालय बैडमिण्टन क्लब ने नगर निगम के साथ मिलकर चलाया सफाई अभियान

देहरादून: सचिवालय बैडमिण्टन क्लब ने नगर निगम, देहरादून के सहयोग से स्वच्छ भारत अभियान के अन्तर्गत सफाई अभियान चलाया। क्लब के सदस्यों ने बहुद्देशीय क्रीड़ा भवन, देहरादून के परिसर से प्रारम्भ करते हुए परेड ग्राउण्ड के चारों ओर सफाई की। इस अभियान में नगर निगम, देहरादून ने भी सहयोग दिया। शनिवार को सचिवालय बैडमिण्टन क्लब के सदस्यों एवं नगर निगम, देहरादून के कर्मियों ने परेड ग्राउण्ड के चारों ओर बिखरी पॉलिथीन की थैलियाँ, प्लास्टिक की बोतलें, चिप्स इत्यादि के पैकेट एकत्रित किये गये। परेड ग्राउण्ड के चारों ओर अत्यधिक मात्रा…

मंडलायुक्त ने साइंटिफिक एडवाइजर्स बैठक की तैयारियों का जायजा

रुद्रपुर: G–20 सम्मेलन के अंतर्गत नैनीताल जनपद के रामनगर में आयोजित होने वाली चीफ साइंटिफिक एडवाइजर्स की बैठक में भाग लेने के लिए आने वाले विदेशी मेहमानों की मेहमान नवाजी के लिए प्रशासन ने कवायद शुरु कर दी है। इसको लेकर शनिवार को मंडलायुक्त दीपक रावत ने प्रशासनिक हमले के साथ पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग, स्वच्छता, रुकने आदि की व्यवस्थाओं के साथी रोड कनेक्टिविटी की जांच हेतु पंतनगर एयरपोर्ट से रुद्रपुर–गदरपुर–दोराहा–बाजपुर बनना खेड़ा–बेलपड़ाव–रामनगर होते हुए ढिकुली तक सड़क वव्यवस्थाओं का जायज़ा लिया। इस दौरान कमिश्नर ने सभी अधिकारियों…

मुख्यमंत्री धामी ने टिहरी को दी पांच अरब 33 करोड़ की सौगात

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद टिहरी गढ़वाल को बड़ी सौगात दी I उन्होंने टिहरी में पांच अरब 33 करोड़ 20 लाख 89 हजार की विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। जिसमें जनपद के सभी 6 विधानसभाओं की विकास योजनायें शामिल रही। शनिवार को सीएम धामी दो दिवसीय भ्रमण पर टिहरी पहुंचे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नई टिहरी पीआईसी मैदान में पहुंचे। मुख्यमंत्री के साथ कैबिनेट मंत्री टिहरी प्रभारी मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल भी टिहरी पहुंचे। टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय, घनसाली विधायक शक्तिलाल शाह,…

सीएम धामी से भाजपा प्रदेश प्रभारी ने की मुलाकात

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने मुलाकात की। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी उपस्थित रहें।

भोजन माताओं को मिलेगी सेवानिवृत्ति पर सम्मान धनराशि

देहरादून: उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों में कार्यरत भोजन माताओं को 60 साल की उम्र में सेवानिवृत्ति पर सम्मान राशि देने की तैयारी है। वहीं उन्हें सामाजिक सुरक्षा के दायरे में भी लाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग के तहत कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सेवानिवृत्त होने पर महिला कल्याण कोष से 30 हजार की धनराशि दी जाती है। जबकि सरकारी स्कूलों में बच्चों के लिए मिड डे मील बनाने वाली भोजन माताओं के सेवानिवृत्त होने पर उन्हें कुछ नहीं मिलता। सरकार की ओर…