राष्ट्रनिर्माण में जनजातीय समाज का बड़ा योगदान: मुख्यमंत्री

खटीमा/देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने थारू विकास भवन में आयोजित अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति महासम्मेलन को सम्बोधित कियाI उन्होंने जनजातीय समाज का राष्ट्र निर्माण में बड़ा योगदान बताया। इस दौरान उन्होंने पुरानी सरकारों पर जनजातीय समाज की उपेक्षा किए जाने का आरोप लगायाI शुक्रवार को जनजातीय समज को सम्बोधित करने के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर ने दलित और वनवासी समाज के लिए अस्तित्व, अस्मिता और आत्मनिर्भरता का जो मंत्र दिया था उसका आज संपूर्ण देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में अक्षरशः…

जिला अधिकारी पिथौरागढ़ ने दिए निर्देश,खुले में फेंके जा रहे कूड़े पर करें नियंत्रण

पिथौरागढ़: जनपद में फैल रहे पीलिया और टाइफाइड के संक्रमण को देखते हुए नगर में सफाई व्यवस्था को लेकर जिला अधिकारी रीना जोशी ने जिला कार्यालय पिथौरागढ़ में बैठक की। इस दौरान जिला अधिकारी ने ईओ नगर पालिका राजदेव जायसी को निर्देश दिए कि नगर में खुले में फेंके जा रहे कूड़े पर नियंत्रण लगाने का कार्य किया जाए। सूखे और गीले कूड़े का अलग-अलग निस्तारण किया जाए। जिलाधिकारी ने नगरपालिका ईओ को निर्देश दिए कि नगर में सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए सभी वार्ड मेंबर्स से वार्ता…

क्षेत्र की जरूरतों को ध्यान में रख विषय विशेषज्ञ, विज्ञान व तकनीक की मदद से होगा विकास: धामी

चम्पावत: आदर्श चम्पावत, उत्तराखण्ड @ 25 को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में जिलाधिकारी कार्यालय चम्पावत के सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। योजना को जमीन पर उतरने के लिए नोडल एजेंसी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी संस्थान विभिन्न राष्ट्रीय स्तर के संस्थान, एजेंसियों व रेखीय विभागों के अधिकारियों व वैज्ञानिकों ने प्रतिभाग किया। शुक्रवार को आयोजित इस बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री ने 21वीं सदी के तीसरे दशक को उत्तराखण्ड का दशक बताया है। इसी परिकल्पना को पूर्ण करने एवं…

इंतजार खत्म, रैंकर्स भर्ती का परिणाम हुआ जारी

देहरादून : पेपर लीक विवादों के दौरान लटकी हुई उत्तराखंड रैंकर्स भर्ती का परिणाम जारी हो गया है |आयोग के मुताबिक उत्तराखंड रैंकर्स भर्ती का परिणाम आयोग ने जारी कर दिया था| परन्तु कुछ अभ्यार्थियों द्वारा आपत्ति दर्ज करते हुए आयोग के इस फैसले को उच्च न्यायालय ने चुनौती दी गई थी| जिस आधार पर रिजल्ट को संशोधित कर बृहस्पतिवार को परिणाम जारी कर दिए गये हैं| बता दे कि परीक्षा को लेकर पांच उम्मीदवारों ने चार सवालों के सही जवाब लिखने के बावजूद आयोग की ओर से गलत ठहराने…

नशाखोरी समाप्त करने के संबंध में जिलाधिकारी ने की बैठक

रुद्रप्रयाग: नशाखोरी को समाप्त करने के संबंध में जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई I उत्तराखण्ड राज्य में बढ़ती नशाखोरी के नियंत्रण तथा राज्य में अफीम, खस खस एवं पोस्त की अवैध खेती को एन.सी.ओ.आर.डी एक्ट 1985 में वर्णित प्राविधानों/नियमों के अन्तर्गत रोकने के सम्बन्ध में प्रत्येक माह जनपद स्तर पर नारकोटिक्स को-ऑर्डिनेशन की गोष्ठी किये जाने के निर्देश उत्तराखण्ड शासन के स्तर से निर्गत किये गये हैं। उत्तराखण्ड राज्य के सभी जनपदों में सम्बन्धित जिलाधिकारी की अध्यक्षता में उक्त गोष्ठी का…

जिलाधिकारी ने किया वृक्षारोपण, विद्यार्थियों को समझाया वृक्षों का महत्त्व

पिथौरागढ़: जिलाधिकारी रीना जोशी द्वारा भाटकोट स्थित अफसर्स कॉलोनी में जनपद स्थापना दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण किया गया। इस मौके पर ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल और सिटी पब्लिक स्कूल के अध्यापकगण व छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। जिलाधिकारी ने देवदार का वृक्ष रोपित किया। इस मौके पर उपस्थित समस्त विद्यार्थियों को जिलाधिकारी ने भविष्य के लिए शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया। साथ ही विद्यार्थियों को पर्यावरण अनुकूलन के लिए वृक्षों के महत्व, लाभ और गुणों के बारे में बताया। इस अवसर पर ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल और सिटी पब्लिक स्कूल…

चम्पावत में सैर पर निकले सीएम धामी, चाय की चुस्की के साथ लोगों से जाना हालचाल

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने चंपावत भ्रमण के दौरान शुक्रवार प्रातः सैर पर निकले। इस दौरान उन्होंने चाय की चुस्की लेते हुए लोगों से बातचीत की I साथ ही सरकारी कार्यक्रमों पर भी चर्चा की I सीएम भ्रमण के दौरान सर्किट हाउस से निकलते हुए ब्लॉक रोड स्थित नित्यानंद जोशी की चाय की दुकान में पहुंचे और सबसे पहले सूर्य नमस्कार किया फिर चाय की चुस्की ली। उन्होंने नित्यानंद जोशी और अन्य लोगों से बात करते हुए उनका हाल चाल जाना। साथ ही सरकारी योजनाओं, कार्यक्रमों और विकास कार्यों…

जीएसटी चोरी पर राज्य कर विभाग ने ब्यूटी पार्लरों में मारा छापा,तीन शहरों में हुई कार्रवाई

देहरादून: राज्य कर विभाग ने चार प्रतिष्ठित पार्लरों के आठ ठिकानों पर छापा मार कर कार्रवाई कीI ब्यूटी पार्लरों के खिलाफ टैक्स चोरी को लेकर यह पहली कार्रवाई हुई है। देहरादून, ऋषिकेश, मसूरी में कई ब्यूटी पार्लरों के बड़ा कारोबार करने की सूचना मिली लेकिन कारोबार के अनुसार टैक्स जमा नही किया जा रहा था इस पर विभाग ने चार प्रतिष्ठित पार्लरों के आठ ठिकानों पर छापा मार कर कार्रवाई की। राज्य कर विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा ने जीएसटी चोरी पर पहली बार ब्यूटी पार्लरों पर छापा मारा है।…

मुख्य सचिव ने संस्कृत भाषा के उत्थान के लिए अकादमी द्वारा किए जा रहे कार्यों पर की चर्चा

देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु की ने उत्तराखण्ड संस्कृत अकादमी की शासी निकाय की प्रथम बैठक ली। बैठक में संस्कृत भाषा के उत्थान के लिए अकादमी द्वारा किए जा रहे कार्यों पर चर्चा हुई। गुरुवार को सचिवालय में आयोजित बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने कहा कि संस्कृत भाषा के व्यापक प्रचार प्रसार के लिए अन्य राज्यों द्वारा किए जा रहे कार्यों एवं बेस्ट प्रैक्टिसेज का अवलोकन कर उनको भी प्रदेश में लागू किया जाए। उन्होंने कहा कि छात्र छात्राओं के मध्य संस्कृत गान आदि प्रतियोगिताओं का अधिक से…

सीएम धामी के अनुरोध पर. प्रदेश की चार नदियों को मिली वन स्वीकृति

-केन्द्रीय मंत्री मंत्री भूपेंद्र यादव का जताया आभार देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अनुरोध पर प्रदेश की 04 नदियों गौला, शारदा, दाबका एवं कोसी की वन स्वीकृतियाँ आगामी पांच वर्षों तक नवीनीकृत कर दी गईं है। मुख्यमंत्री ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केन्द्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव का आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन नदियों से आरबीएम की उपलब्धता, सिविल निर्माण कार्यों, धार्मिक व सामरिक रूप से आवश्यक सड़क और रेल नेटवर्क का विस्तार जैसे अति महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे के…