देहरादून: 22 अप्रैल से उत्तराखंड में चारधाम यात्रा का आगाज हो जाएगा। जिसको लेकर सरकार ने तैयारियां शुरू कर दी है I गंगोत्री व यमुनोत्री के कपाट 22 अप्रैल, केदारनाथ के 25 व बदरीनाथ धाम के कपाट 27 अप्रैल को श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे। इस बार भी चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण अनिवार्य है I 21 फरवरी सुबह सात बजे से आनलाइन व आन काल माध्यमों से पंजीकरण शुरू हो गए हैं। श्रद्धालु चार तरह से पंजीकरण करा सकते है I प्रथम चरण में केदारनाथ और बदरीनाथ धामों के…
Category: उत्तराखंड
जिलाधिकारी ने केदारनाथ की सकुशल यात्रा के संबंध में की बैठक, दिए कई निर्देश
रुद्रप्रयाग: केदारनाथ यात्रा के सुव्यवस्थित ढंग से संचालन के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बैठक की I बैठक में उन्होंने संबंधित अधिकारियों द्वारा उनके स्तर से की जाने वाली व्यवस्थाओं एवं तैयारियों को समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में जिलाधिकारी ने जिला पंचायत, इंचार्ज सुलभ, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका एवं नगर पंचायत को निर्देश दिए हैं कि यात्रा मार्ग एवं केदारनाथ धाम में स्वच्छता एवं सफाई व्यवस्था का विशेष ध्यान रखें, इसके लिए जो भी कार्मिकों की तैनाती की जानी हैं उन कार्मिकों की तैनाती समय से…
मुख्यमंत्री करेंगे चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं को लेकर समीक्षा बैठक
देहरादून: इस बार 22 अप्रैल से चारधाम यात्रा शुरू होने वाली है। जिसके चलते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को आगामी चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक करेंगे I मुख्यमंत्री सचिवालय में पर्यटन, स्वास्थ्य, परिवहन समेत अन्य विभागीय अधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक में यात्रा की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। 25 अप्रैल को केदारनाथ और 27 अप्रैल को बदरीनाथ धाम के कपाट खुलेंगे। कपाट खुलने की तिथि तय होने के साथ ही सरकार भी चारधाम यात्रा को सुगम बनाने के लिए तैयारियों में जुट गई है। मुख्यमंत्री की…
पेपर लीक: गृह प्रवेश की पूजा में बैठा था आरोपी, बहार निकलते ही एसटीएफ ने दबोचा
देहरादून: पेपर लीक मामले में रुपेंद्र को पकड़ने के लिए एसटीएफ ने फुलप्रूफ प्लान बनायाI एसटीएफ को पता चला कि आरोपी अपने नए फ्लैट के गृह प्रवेश की पूजा में आने वाला हैI एसटीएफ की टीम ने केशवनगर के इस फ्लैट के बाहर डेरा डाल दिया। जैसे ही रुपेंद्र पूजा से बाहर निकला एसटीएफ ने उसे दबोच लिया। पेपर लीक मामले में आरोपियों की कई चेन सामने आई थी। इनमें एक मुख्य चेन सादिक मूसा ने चलाई थी। एसटीएफ ने गैंगस्टर के मुकदमे में सादिक मूसा को गैंग लीडर बनाया…
ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैण में आयोजित होगा बजट सत्र
देहरादून: इस बार राज्य का बजट सत्र ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में होने जा रहा हैI 13 मार्च से आयोजित होने वाले सत्र को लेकर अधिकारी कर्मचारी व्यवस्थाओं में जुट गये हैं। विधानसभा के प्रभारी सचिव हेम पंत ने बताया कि आगामी बजट सत्र को प्रदेश सरकार ने ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैण के भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा भवन में आयोजित करने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि सत्र 13 मार्च से 18 मार्च तक चलेगाI इसके लिए अब तक विधायकों से 450 सवाल प्राप्त हो चुके हैं, जिनके जवाब तैयार किए जा…
सीएम धामी ने की केन्द्रीय भूपेंद्र यादव से भेंट
-राज्य की चार नदियों का विस्तार किए जाने का किया अनुरोध देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केन्द्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव से नई दिल्ली में भेंट की। मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय मंत्री से चार नदियों गौला, शारदा, दाबका एवं कोसी की वन स्वीकृतियाँ इस सत्र के अन्त तक तक वन संरक्षण अधिनियम, 1980 के अन्तर्गत शीघ्र विस्तार किए जाने एवं आगामी दस वर्षों तक नवीनीकृत करने को लेकर निर्देशित करने का अनुरोध किया। वन मंत्री ने सीएम के अनुरोध पर शीघ्र उचित कार्यवाही करने का आश्वासन…
केदार धाम यात्रा से पूर्व सभी व्यवस्थाएं की जांय चाक चौबंद: अजेंद्र अजय
रुद्रप्रयाग: केदारनाथ धाम यात्रा के दौरान चाक-चौबंद व्यवस्थाओं को लेकर श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने सम्बंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की जानकारी ली। बैठक में यात्रा के दौरान आने वाले तीर्थ यात्रियों को किसी भी प्रकार की कोई असुविधा न हो इस बात पर जोर दिया गयाI जिला कार्यालय के एनआईसी कक्ष में आयोजित बैठक में समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि यात्रा को सुव्यवस्थित एवं सफल संचालन को लेकर जिस स्तर से जो भी व्यवस्था एवं तैयारियां…
प्रधानमंत्री की दूरदर्शी सोच को साकार करने वाला है आम बजट: अग्रवाल
हरिद्वार: राज्य के मंत्री वित्त प्रेमचन्द अग्रवाल ने केन्द्रीय बजट पर परिचर्चा हेतु एमएसएमई उद्योगों से संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। अग्रवाल ने बजट को प्रधानमंत्री की दूरदर्शी सोच को साकार करने वाला बतायाI उन्होंने इसे सभी वर्गों को ध्यन में रखकर तैयार किया गया बजट भी बतायाI शुक्रवार को होटल क्लासिक हैरिटेज शिवालिक नगर में कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये प्रेमचन्द अग्रवाल ने कहा कि केन्द्रीय बजट 2023-24 अमृतकाल का यह पहला बजट है। उन्होंने कहा कि इस बजट में आजादी के सौ साल बाद के सशक्त भारत की…
चम्बा टनल पर दरारों की ख़बरें को लेकर एसडीएम ने किया निरीक्षण
-टनल का स्ट्रक्चर सुरक्षित: अपर जिलाधिकारी टिहरी: जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल के दिशा- निर्देशन में अपर जिलाधिकारी रामजी शरण शर्मा एवं बीआरओ अधिकारी ने चम्बा टनल का सयुंक्त रूप से स्थलीय निरीक्षण किया। यह निरीक्षण टनल में आई दरार की खबरों को लेकर किया गयाI निरीक्षण के बाद अपर जिलाधिकारी ने तकनीकी स्थिति के आधार पर बताया कि टनल के स्ट्रक्चर को कोई ख़तरा नहीं हैI सोशल मीडिया में प्रसारित खबर चम्बा टनल में आई दरारे को लेकर अपर जिलाधिकारी एवं अवर अभियन्ता बीआरओ एन.एस. कोटवाल ने चम्बा टनल का बारीकी…
राज्यपाल ने जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल की योजनाओं को बताया क्रान्तिकारी
हल्द्वानी: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि) गुरमीत सिंह ने सर्किट हाउस काठगोदाम में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। राज्यपाल ने आईजी नीलेश आनन्द भरणे, जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भटट एवं मुख्य विकास अधिकारी डा. संदीप तिवारी से विकास कार्यों की जानकारी लेकर समीक्षा की। शुक्रवार को हुई समीक्षा बैठक के दौरान राज्यपाल ने जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल द्वारा जनपद के विकास के लिए बनाई रही योजनाओं को क्रान्तिकारी योजनायें बताया। उन्होंने कहा जिलाधिकारी ने एक ही अवसर पर निर्भर ना रहते हुये सभी अवसरो को तराशते…
