देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 27 फरवरी को पौड़ी के सर्वागीण विकास के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ समीक्षा करेंगे। साथ ही मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को सम्बन्धित अधिकारियों से कार्ययोजना प्राप्त करने के निर्देश भी दिए है I मुख्यमंत्री ने इस संबंध में मुख्य सचिव को निर्देश दिए है कि पौड़ी के सर्वागीण विकास और इसके गौरव को पुनःस्थापित करने के लिए सचिव कार्मिक, जनपद पौड़ी के प्रभारी सचिव तथा आयुक्त गढ़वाल मण्डल से उनके स्तर पर उन्हें दिए गए निर्देशों के अनुपालन में तैयार की गई कार्ययोजना…
Category: उत्तराखंड
मुख्य सचिव ने पिरूल के क्षेत्र में कार्य कर रहे उद्यमियों के साथ की बैठक
देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने पिरूल से आजीविका सृजन, वैकल्पिक ईंधन आदि के क्षेत्र में कार्य करने के इच्छुक विभिन्न उद्यमियों के साथ विचार विमर्श कर पिरूल से निर्मित अन्य उत्पादों और उपयोगों के लिए सुझाव मांगे। इस दौरान मुख्य सचिव ने वन विभाग को पिरूल कलेक्शन कर रहे स्वयं सहायता समूहों को नियमित भुगतान के लिए व्यवस्था सुनिश्चित किए जाते हुए एक कॉर्पस फंड बनाए जाने के निर्देश दिए| साथ ही उन्होंने उद्यमियों को शुरूआती सहायता प्रदान किए जाने के लिए पहले 5 सालों में उद्यमियों द्वारा…
मुख्य सचिव ने मोबाइल हेल्थ सुविधाएं और टेलीमेडिसिन के सम्बन्ध में की बैठक
देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु ने स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत मोबाइल हेल्थ वैन और टेलीमेडिसिन के सम्बन्ध में अधिकारियों के साथ बैठक की। मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने के लिए मोबाइल हेल्थ सुविधाएं और टेलीमेडिसिन को अधिक से अधिक बढ़ावा दिया जाए। गुरुवार को सचिवालय स्थित अपने सभागार में मुख्य सचिव ने अधिकारियों को मोबाइल हेल्थ और टेलीमेडिसिन सुविधाओं के लिए 100 प्रतिशत सैचुरेशन प्लान तैयार किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने मोबाइल वैन सुविधा के क्षेत्र में एनएचएम,…
गैरसैंण में होगा 13 से 18 मार्च तक बजट सत्र, कैबिनेट बैठक में हुए 52 फैसले,
एम्स ऋषिकेश ने ड्रोन से भेजी दवाई, सफल रहा ट्रायल
ऋषिकेश: एम्स अस्पताल से टीबी के मरीजों को ड्रोन से दवा भेजने का ट्रायल सफल रहा। ड्रोन आधे घंटे में टिहरी अस्पताल में दो किलो दवाई लेकर पहुंचा। इसी के साथ ड्रोन से दवा भेजने का ट्रायल करने वाला देश का पहला अस्पताल एम्स बना। बता दें, ड्रोन 3.5 किलो भार उठा सकता है और एक बार में 100 किलोमीटर तक उड़ान भर सकता है। यह ड्रोन पूरी तरह ऑटोमेटिक संचालन है। केवल रूट मैप फीड करने की जरूरत है। इसके अलावा पक्षियों से बचाव के लिए ड्रोन में सेंसर लगे है।
मुख्यमंत्री ने किया बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड के भवन का शिलान्यास
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गौलापार हल्द्वानी में बनने जा रहे बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड के भवन का शिलान्यास किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वयं एक अधिवक्ता होने के नाते प्रदेश के लगभग 25 हजार अधिवक्ताओं की सबसे बड़ी संस्था के लिये गौलापार हल्द्वानी में बार कांउसिल ऑफ उत्तराखण्ड के प्रदेश कार्यालय के भवन का शिलान्यास करने का उन्हें अवसर मिला है। बुधवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित कैंप कार्यालय में बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड के भवन का शिलान्यास के दौरान सीएम ने बार काउंसिल ऑफ उत्तराखण्ड के…
बर्फबारी ना होने के कारण औली नेशनल स्कीइंग चैंपियनशिप हुई रद्द
देहरादून: औली में प्रस्तावित नेशनल स्कीइंग चैंपियनशिप बर्फ न पड़ने के कारण रद्द कर दी गई है। स्की एंड स्नोबोर्ड एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड देहरादून के सचिव प्रवीण शर्मा इसकी पुष्टि की है I यह चैंपियनशिप 23 से 26 फरवरी तक प्रस्तावित थी। इस संबंध में चमोली के जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने कहा कि चैंपियनशिप रद्द होने की आधिकारिक जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। वहीं अब पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि औली में विंटर गेम करवाने के लिए तैयारी पूरी थी। लेकिन इस बार बर्फबारी नहीं…
सीएम धामी ने गढ़वाली फिल्म ‘यु कनु रिस्ता’ का टीजर किया लांच
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गढ़वाली फिल्म ‘यु कनु रिस्ता’ का टीजर लांच किया। यह फिल्म 17 फरवरी, 2023 को सिल्वर सिटी मॉल, देहरादून में रिलीज हो रही है। मुख्यमंत्री ने फिल्म के प्रति अपनी आशा व्यक्त करते हुए कहा कि यह फिल्म उत्तराखण्ड के परिवेश, संस्कृति तथा सांस्कृतिक धरोहरों को सम्पूर्ण देश और विदेश में प्रचारित प्रसारित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगी। सीएम ने फिल्म की सफलता की कामना करते हुये पूरी टीम को बधाई दी। बुधवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में हुए टीजर लांच के दौरान फिल्म…
सीएम धामी ने पौड़ी के सर्वागीण विकास के लिए विशेष कार्य योजना बनाये जाने के दिए निर्देश
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 12 और 13 फरवरी को गढ़वाल मण्डल में मुख्यालय पौड़ी का सघन दौरा किया। उन्होंने साथ ही पौड़ी की निरन्तर हुई उपेक्षा के दर्द को गहराई से महसूस किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अन्त्योदय निःशुल्क गैस रिफिल योजना का पूरे प्रदेश में एक साथ शुभारंभ करने के लिए पौड़ी को चुना, वहीं दूसरी और करोड़ों की लागत के विभिन्न विभागीय योजनाओं का शुभारंभ एवं लोकार्पण भी किया। मुख्यमंत्री द्वारा पौड़ी क्षेत्र के विकास के लिए कई घोषणा भी की गयी। वहीं, 14 फरवरी को…
आन्दोलनरत अभ्यर्थियों के सभी मुद्दों को गंभीरता से ले रही है सरकार: अपर मुख्य सचिव
देहरादून: मंगलवार को सचिवालय में अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने प्रेस वार्ता की I इस दौरान उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा आन्दोलनरत अभ्यर्थियों द्वारा उठाये गये सभी मुद्दों को गम्भीरता से लेते हुए स्वस्थ एवं सौहार्दपूर्ण संवाद से उनकी सभी समस्याओं को हल करने के लिए प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार अभ्यर्थियों के हितों के लिए सदैव आगे बढ़ कर बातचीत करने एवं समाधान निकालने हेतु तत्पर है। राज्य के युवाओं की सबसे बड़ी मांग थी की नकल विरोधी कानून को सख्त बनाया…
