बाबी पंवार की रिहाई और सीबीआई जाँच की मांग को लेकर प्रदर्शन जारी

देहरादून: उत्तराखंड बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बाबी पंवार की रिहाई और भर्ती घोटाले में सीबीआई जाँच की मांग को लेकर प्रदेश में युवाओं का प्रदर्शन जारी है I बुधवार को देहरादून कचहरी के समीप शहीद स्मारक पर कुछ बेरोजगार छात्र पहुंचे, जिनके हाथों में ‘मैं भी बॉबी पंवार’ की तख्तियां दिखाई दे रही थी। यह छात्र सीबीआई जांच की मांग भी कर रहे हैं। महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सचिवालय कूच वहीं दूसरी तरफ बीते दिनों बेरोजगार युवाओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में महिला कांग्रेस कार्यकर्ता सचिवालय कूच करने पहुंची।…

बेस चिकित्सालय संचालन के लिए 20 नर्सेज कराए जाएंगे उपलब्ध: जिलाधिकारी

पिथौरागढ़:जिलाधिकारी रीना जोशी ने बेस चिकित्सालय के संबंध में बैठक की। बैठक में जिलाधिकारी रीना जोशी ने अरविंद कुमार बरोनिया (प्रधानाचार्य बेस चिकित्सालय) को 2 दिन के अंदर मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी और मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा से बेस चिकित्सालय संचालन के लिए लाय जाने वाले आवश्यक उपकरण/सामान जैसे – आईसीयू बेड, बंटी लेटर बेड, अल्ट्रासाउंड मशीन, सामान्य बेड, मॉनिटर, डिस्पोजल बेडशीट, डेंटल चेयर, पल्स ऑक्सीमीटर आदि अन्य उपयोगी उपकरण/सामग्री को बेस चिकित्सालय में स्थापित करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा बेस चिकित्सालय संचालन के लिए मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा से 20…

पोषण मिशन को सफल बनाने के लिए उठाए जाएं व्यवहारिक कदम: मुख्य सचिव

देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने स्वास्थ्य विभाग और कौशल विकास विभाग के अधिकारियों के साथ द्वितीय मुख्य सचिव सम्मेलन के बिन्दुओं के अनुपालन की समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने सम्मेलन के बिन्दुओं का अनुपालन सुनिश्चित किए जाने के निर्देश देते हुए टाईमलाइन निर्धारित किए जाने को कहा। मुख्य सचिव ने कहा कि पोषण मिशन को सफल बनाने के लिए व्यवहारिक कदम उठाए जाएं। उन्होंने विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कार्यक्रमों में अधिक से अधिक तकनीक का प्रयोग किए जाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा…

जिलाधिकारी ने मेला क्षेत्र का किया व्यापक निरीक्षण

हरिद्वार: जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय ने शारदीय कांवड़/महाशिवरात्रि पर्व के चलते मेला क्षेत्र का व्यापक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौजूद अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए| जिलाधिकारी ने शंकराचार्य चैक के निरीक्षण के दौरान पाया कि जगह-जगह खोदाई करने की वजह से आसपास की भूमि ऊबड़-खाबड़ हो गयी है। इस पर उन्होंने कहा कि शंकराचार्य चैक दिल्ली से आने वाले नेशनल हाईवे का प्रवेश प्वाइण्ट है। उन्होंने मौके पर ही हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को एक माह के भीतर शंकराचार्य चैक के आसपास की लैण्ड स्केपिंग कर चैक को…

सीएम धामी ने जगतगुरु शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम से की मुलाकात

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को कनखल स्थित शंकराचार्य आश्रम में जगतगुरु शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

जिलाधिकारी ने किया ग्राम पंचायत सोनी एवं भैंसर्क का स्थलीय निरीक्षण

टिहरी: जिलाधिकारी डॉ. सौरभ गहरवार ने मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार सहित संबंधित अधिकारियों के साथ ग्राम पंचायत सोनी एवं भैंसर्क का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को ग्राम पंचायतों में इच्छुक काश्तकारों को पॉलीहाउस एवं इंटीग्रेटेड फार्मिंग का लाभ दिए जाने के निर्देश दिए गए। जिसके बाद जिलाधिकारी ने जी-20 सम्मेलन को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की संस्कृति, रीति रिवाज, खानपान, पहनावा, लोक कला आदि को आगे लाने का जी-20 सम्मेलन एक अच्छा अवसर…

फिर टली बॉबी पंवार समेत सात युवाओं की जमानत की सुनवाई

देहरादून: पत्थरबाजी और उपद्रव के आरोपी बॉबी पंवार समेत सात युवाओं की जमानत पर सुनवाई मंगलवार को फिर टल गई। अभियोजन ने पत्थरबाजी में घायल होने वाले पुलिसकर्मियों की मेडिकल रिपोर्ट पेश करने के लिए समय मांगा था। सीजेएम लक्ष्मण सिंह की कोर्ट ने अभियोजन को एक दिन का वक्त दिया है। अब मामले की सुनवाई बुधवार को होगी। बता दें कि सोमवार को पुलिस कोर्ट में केस डायरी लेकर नहीं पहुंची थी। इसके लिए पांच दिन का समय मांगा था। लेकिन, कोर्ट ने सिर्फ एक दिन की मोहलत देते हुए…

10वीं, 12वीं और विश्वविद्यालय की परीक्षाओं में लागू नहीं होगा नकल विरोधी कानून: सीएम धामी

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रेस वार्ता के दौरान नया नकल विरोधी कानून के 10वीं, 12वीं और विश्वविद्यालय की परीक्षाओं में लागू न होने की बात कही हैं। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड प्रतियोगी परीक्षा अधिनियम 2023 कानून केवल उत्तराखंड लोक सेवा आयोग, उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड की ओर से होने वाली सरकारी भर्ती परीक्षाओं पर लागू होगा। सीएम ने बताया कि विधि विभाग ने जो सिफारिश की थी वह सरकार ने नहीं मानी। बोर्ड और विश्वविद्यालयों की परीक्षाओं पर यह कानून लागू नहीं…

सीएम धामी ने नए थाने और चौकियों का किया शुभारंभ

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में 06 नए थाने और 20 चौकियों का वर्चुअल माध्यम से शुभारंभ किया| जिनमें जनपद टिहरी के 01 थाना और 03 पुलिस चौकियां भी शामिल हैं। बता दें, जनपद से जिलाधिकारी डॉ. सौरभ गहरवार और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर सहित अन्य संबंधित अधिकारी नए पुलिस थाना छाम कंडीसौड से इस कार्यक्रम में जुड़े रहे। जनपद टिहरी में 01 थाना और 03 पुलिस चौकियों का शुभारंभ किया गया, जिनमें पुलिस थाना छाम, पुलिस चौकी कांडीखाल, चमियाला तथा गजा शामिल है। इस दौरान…

जनता दरबार में जिलाधिकारी ने सुनी जनता की समस्याएं

देहरादून: टिहरी गढ़वाल के जिलाधिकारी डॉ. सौरभ गहरवार की अध्यक्षता में जनता दरबार कार्यक्रम आयोजित की गई। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार भी उपस्थित रहें| कार्यक्रम में 26 शिकायतें पत्र दर्ज किए गये| जिलाधिकारी ने जनता की समस्याओं के निस्तारण के लिए समयसीमा निर्धारित करते हुये सबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। जनता दरबार में क्षेत्र पंचायत सदस्य जानपुर गजेन्द्र रमोला ने अपनी शिकायत में ग्राम सेन्दूल में शमशान घाट व पैदल मार्ग की स्वीकृति प्रदान करने का अनुरोध किया, जिस पर जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी…