सीएम धामी ने सुनी जनता की समस्याएं

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आए लोगों की शिकायतों और समस्याओं को सुना। मुख्यमंत्री ने मौजूदा अधिकारियों को जन समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिये। शनिवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित जनता दरबार में मुख्यमंत्री ने सचिव आर.मीनाक्षी सुन्दरम को जन समस्याओं से सबंधित जो भी पत्र मुख्यमंत्री कार्यालय को प्राप्त हो रहे हैं, उन्हें सबंधित विभागों को भेजकर उस पर कृत कार्यवाही की नियमित अपडेट लिए जाने के निर्देश दिए| कहा कि भी जन समस्याओं…

मिलेट्स मिशन योजना का ड्राफ्ट तैयार, कैबिनेट की मंजूरी का इंतजार

देहरादून: मोटे अनाजों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश में पहल की जा रही है I कृषि विभाग ने मिलेट्स मिशन योजना का ड्राफ्ट तैयार कर लिया है। आगामी कैबिनेट में इस योजना के प्रस्ताव पर मंजूरी मिल सकती है। ओडिशा की तर्ज पर उत्तराखंड के मोटे अनाजों को प्रोत्साहित करने और मार्केटिंग के लिए मिलेट्स मिशन योजना शुरू की जाएगी। इस योजना में सहकारी समितियों के माध्यम से मंडुवा खरीदने की व्यवस्था की गई है। इसके लिए एक रिवाल्विंग फंड भी स्थापित किया जाएगा। अपर कृषि निदेशक केसी पाठक…

प्रदेशभर में लाठीचार्ज के विरोध में युवाओं में आक्रोश, जिलाधिकारी कार्यालय में किया हल्ला बोल

देहरादून: गुरुवार को बेरोजगार युवाओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में प्रदेशभर के युवाओं में आक्रोश देखने को मिला I हल्द्वानी में सुबह युवाओं ने सबसे पहले गीता पाठ से आंदोलन की शुरुआत की तो वहीं राजधानी देहरादून में युवाओं ने जिलाधिकारी कार्यालय में हल्ला बोला। देहरादून जिलाधिकारी सोनिका ने काफी देर तक युवाओं को समझाने की कोशिश की I लेकिन वह इसमें सफल नहीं रही I बेरोजगार युवाओं ने कलक्ट्रेट के बाहर धरने पर बैठ सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। बेरोजगार युवाओं के संभावित आंदोलन को देखते हुए…

सीएम धामी ने उत्तराखंड प्रतियोगी परीक्षा अध्यादेश 2023 को किया लागू

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता को सुनिश्चित करने के लिए बड़ा कदम उठाया हैं। धामी ने उत्तराखंड प्रतियोगी परीक्षा (भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम व निवारण के उपाय) अध्यादेश 2023 को लागू कर दिया है। नए अध्यादेश के लागू होने के बाद नकल करने और करवाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रतियोगी परीक्षा अध्यादेश 2023 के लागू होने के बाद यदि कोई व्यक्ति, प्रिटिंग प्रेस, सेवा प्रदाता संस्था, प्रबंध तंत्र, कोचिंग संस्थान इत्यादि अनुचित साधनों में दोषी पाया जाता है तो उसके…

मुख्य सचिव ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक

देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाए जाने के लिए विभिन्न स्तरों में कार्य किए जाने की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि सर्वप्रथम मूलभूत सुविधाओं के विकास की दिशा में कार्य किया जाए। मुख्य सचिव ने कहा कि स्कूलों में आवश्यकता के अनुरूप कक्षा-कक्षों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। साथ ही स्कूलों में स्मार्ट क्लास, लाइब्रेरी, खेल मैदान और कंप्यूटर आदि भी उपलब्ध कराए जाएं। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर से…

ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए सभी विभागों को एक साथ मिलकर करना होगा कार्य: मुख्य सचिव

देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु की अध्यक्षता में प्रदेश में ईको टूरिज्म को बढ़ावा दिए जाने को लेकर गठित उच्च अधिकार प्राप्त समिति की पहली बैठक आयोजित हुई। इस दौरान मुख्य सचिव ने कहा कि ईको टूरिज्म के क्षेत्र में पर्यटन, वन, आयुष और अन्य विभाग अपने-अपने स्तर पर विभिन्न कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी विभागों द्वारा पर्यटकों को इस ओर आकर्षित करने के लिए एक सम्पूर्ण पैकेज की दिशा में कार्य करना होगा। इसके लिए ही इस उच्च अधिकार प्राप्त समिति का गठन किया गया…

गैरसैंण को धीरे-धीरे बनाया जाएगा स्थायी राजधानी: विधानसभा अध्यक्ष

देहरादून: जिले के भ्रमण पर आईं विधानसभा अध्यक्ष ने बुधवार को अल्मोड़ा के सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत की I इस दौरान उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाया जायेगा I विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने की मांग जनता की है। सरकार ने इसे ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाने की शुरूआत कर दी है। हम धीरे-धीरे गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाएंगे। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि संसदीय कार्य मंत्री की ओर से पहले ही कहा गया है कि इस बार…

भर्ती धांधली को लेकर सड़कों पर उतरे युवा, उठाई नकलरोधी कानून की मांग

घंटाघर से राजपुर रोड तक लगा तगड़ा जाम देहरादून: प्रदेश में लगातार एक के बाद एक भर्ती धांधली सामने आ रही है, जिसको लेकर युवाओं में आक्रोश है I सड़कों पर उतरी आक्रोशित युवाओं की भारी भीड़ के चलते कई जगहों पर ट्रैफिक जाम हो गया है। युवा प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए नकलरोधी कानून की मांग कर रहे है I राजधानी देहरादून में गुरुवार को भी गांधी पार्क के सामने विरोध करने युवाओं की भारी भीड़ उमड़ी, जिसके चलते यहां जाम लग गया । घंटाघर से राजपुर…

जोशीमठ भू-धंसाव: दरारों का सिलसिला शुरू, सीएम ने बुलाई आपातकालीन बैठक

देहरादून: जोशीमठ नगर में भू-धंसाव से दरारें आने का सिलसिला फिर शुरू हो गया है। जिसके चलते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपातकालीन बैठक बुलाई हैं। सीेएम का फरमान मिलते ही आपदा प्रबंधन विभाग और वरिष्ठ अधिकारी बैठक में पहुंच गए हैं।  बता दें, दो दिन पहले यहां सिंहधार वार्ड के कुछ मकानों में हल्की दरारें आईं जबकि कुछ पुरानी दरारें बढ़ गईं जिससे क्रैकोमीटर भी चटक गए। वहीं अब मनोहर बाग वार्ड के खेतों में पुरानी दरारें बढ़ने लग गई हैं जिसने लोगों के साथ-साथ सरकार को चिंता में…

भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार की जाए योजनाएं: मुख्य सचिव

देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु ने विद्युत विभाग के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने विद्युत विभाग को भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप योजनाएं तैयार किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आज जो भी कार्य किए जा रहे हैं, उन्हें अगले 10, 15 साल बाद की आवश्यकता के अनुरूप तैयार किया जाए। सचिवालय में हुई बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने भावी योजनाओं की डीपीआर टाइमलाइन के साथ तैयार किए जाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भविष्य की…