देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भानियावाला-ऋषिकेश राष्ट्रीय राजमार्ग को 4-लेन बनाने के लिए 1,036.23 करोड़ व बरेली-सितारगंज हाइवे के सुधार व उन्नयन कार्य की स्वीकृति दिए जाने हेतु प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी जी और केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन एवं नितिन गडकरी की कुशल कार्यक्षमता से कनेक्टिविटी के क्षेत्र में उत्तराखण्ड नए आयाम स्थापित कर रहा है।
Category: उत्तराखंड
हेलीपैड्स और हेलीपोर्ट्स निर्माण कार्य पूर्ण होने की तिथियां करें निर्धारित:मुख्य सचिव
देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु ने हेलीपोर्ट्स एवं हेलीपैड्स की प्रगति को लेकर समीक्षा की। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देर्श दिए कि सभी हेलीपैड्स और हेलीपोर्ट्स का निर्माण कार्य पूर्ण होने की उत्तरोत्तर तिथियां निर्धारित की जाए। बुधवार को सचिवालय में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने कहा कि हेलीपैड्स और हेलीपोर्ट्स के लिए भूमि चिन्हीकरण एवं डीपीआर तैयार करने के काम शीघ्र पूर्ण कर लिए जाएं। हेलीपैड्स और हेलीपोर्ट्स आदि के लिए लैंड ट्रांसफर में अटके मामलों को प्रतिदिन मॉनिटरिंग कर निस्तारित किया जाए।…
मुख्य सचिव ने किया नैनी सैनी एयरपोर्ट का स्थलीय निरीक्षण
देहरादून: मुख्य सचिव एसएस संधु ने जनपद के नैनी सैनी एयरपोर्ट एवं पिथौरागढ़ स्थित बेस चिकित्सालय भवन का स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्य सचिव ने पहले नैनी सैनी एयरपोर्ट का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान जिलाधिकारी ने नैनी सैनी हवाई पट्टी के विस्तार की कार्ययोजना का प्रस्तुतीकरण भी पावर प्रजेंटेशन के माध्यम से मुख्य सचिव के समक्ष रखा। सचिव दिलीप जावलकर ने मुख्य सचिव द्वारा को नैनी सैनी में हवाई सेवा शुरू होने के बारे में जानकारी दी। जिस पर सचिव जावलकर ने बताया कि आगामी 2…
आईटीबीपी जवान ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या का प्रयास
देहरादून: सीमाद्वार आईटीबीपी क्षेत्र में एक जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या का प्रयास किया। जवान ने सर्विस इंसास राइफल से गोली चलाई। अभी तक आत्महत्या की वजह सामने नहीं आई है| पुलिस जांच में जुट गई है। जवान को अस्पताल ले जाया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, बुधवार को हेड कांस्टेबल सिद्धिराम गौड़ ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। आईटीबीपी जवान के साथियों ने जवान को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है।…
जनससमयाओं का निराकरण, अपना दायित्व समझें अधिकारी: सीएम धामी
-कार्यों के प्रति लापरवाही बरतने पर अधिकारियों के खिलाफ होगी कठोर कार्यवाही हल्द्वानी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्रदेश को भष्टाचार मुक्त करने के लिये जो भी शिकायतें लोगों द्वारा की जाती है उन पर त्वरित कार्यवाही की जाय। उन्होंने कहा कि जन शिकायतों एवं समस्याओं का निराकरण होना चाहिए। बोले अधिकारी जनससमयाओं का निराकरण अपना दायित्व समझें। मुख्यमंत्री ने आयुक्त एवं आईजी को सख्त निर्देश दिये है कि जो भी भष्टाचारी होगा उनके विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जाय। उन्होंने कहा कि प्रदेश का कोई…
सीएम धामी ने सीवरेज ट्रीटमेंट वेस्ट प्लांट का किया शुभारंभ
हल्द्वानी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गौलापार में सीवरेज ट्रीटमेंट व वेस्ट प्लांट का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्लांट से हल्द्वानी के लोगों को फायदा मिलेगा। वहीं, सरकार प्रदेश की नदियों को स्वच्छ करने के लिए हर संभव कदम उठा रही है। इसी कड़ी में करीब 35 करोड़ रुपये की लागत से तैयार यह प्लांट जनता को समर्पित किया गया है।
मुख्य सचिव ने दिए निर्देश, सभी कार्मिकों की एसीआर होगी ऑनलाइन
देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु ने प्रदेश के सभी कार्मिकों की एसीआर के सम्बन्ध में शासन और विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की| बैठक के दौरान उन्होंने कार्मिकों की एसीआर को ऑनलाइन किए जाने के निर्देश दिए| सोमवार को सचिवालय में हुई बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने कहा कि राज्य कर्मचारियों की पदोन्नति में एसीआर का उपलब्ध न होना एक बहुत बड़ा कारण रहा है। अच्छा कार्य कर रहे कार्मिक भी एसीआर की उपलब्धता न होने से या अन्य किसी कारण से पदोन्नति से वंचित रह जाते…
ट्रैफिक कंजेशन को कम करने के लिए बनाया जाय संस्थागत तंत्र: मुख्य सचिव
देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने यातायात संकुलन को कम करने को लेकर सभी सम्बन्धित विभागों के साथ बैठक की। इस दौरान मुख्य सचिव ने ट्रैफिक कंजेशन को कम करने के लिए संस्थागत तंत्र बनाये जाने की बात कही। उन्होंने इसके लिए सार्वजनिक यातायात प्रणाली में सुधार लाए जाने की आवश्यकता बतायाI सोमवार को सचिवालय में हुई बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने कहा कि शहर के यातायात संकुलन कम करने की दिशा में लगातार अनुश्रवण प्रणाली की देखरेख के लिए यूनिफाइड मेट्रोपोलिटन ट्रांसपोर्टेशन अथॉरिटी को सक्रिय किया जाए।…
देहरादून मसूरी भ्रमण पर आये पूर्वोत्तर छात्रों के दल ने सीएम धामी से की भेंट, अनुभव किए साझा
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से अंतर राज्य छात्र जीवन दर्शन के अंतर्गत पूर्वोत्तर भारत से आये छात्रों के दल ने भेंट की। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तत्वाधान में राष्ट्रीय एकात्मता यात्रा कार्यक्रम के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में पूर्वोत्तर के छात्रों ने देहरादून एवं मसूरी के भ्रमण के अनुभवों पर मुख्यमंत्री से चर्चा की। उन्होंने प्राकृतिक सुंदरता के साथ राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत एवं लोक संस्कृति से परिचित होना सुखद अहसास बताया। सोमवार को देर सायं सीएम आवास स्थित मुख्यमंत्री सेवक सदन में आये छात्रों के दल…
दुखद: गंगा में डूबे दो नाबालिग सगे भाई
पौड़ी: गंगा किनारे खेलने गये दो सगे भाई पैर फिसलने के बाद गंगा में डूब गये। सूचना मिलने पर पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाया लेकिन उनका अभी तक कुछ पता नही चल पाया था। उनकी तलाश जारी है। जानकारी के अनुसार बीते शाम थाना देवप्रयाग को सूचना मिली कि धनेश्वर मन्दिर देवप्रयाग के नीचे नदी किनारे चार बच्चे खेलने के लिए गए थे, जिसमें से दो बच्चे घर वापस आ गए, वापस लौटे बच्चों ने बताया कि हमारे साथ गए दो लड़के आदेश पुत्र हीरालाल (उम्र 12 वर्ष) व अभिषेक…
