प्रधानमंत्री की दूरदर्शी सोच को साकार करने वाला है आम बजट: अग्रवाल

हरिद्वार: राज्य के मंत्री वित्त प्रेमचन्द अग्रवाल ने केन्द्रीय बजट पर परिचर्चा हेतु एमएसएमई उद्योगों से संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। अग्रवाल ने बजट को प्रधानमंत्री की दूरदर्शी सोच को साकार करने वाला बतायाI उन्होंने इसे सभी वर्गों को ध्यन में रखकर तैयार किया गया बजट भी बतायाI शुक्रवार को होटल क्लासिक हैरिटेज शिवालिक नगर में कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये प्रेमचन्द अग्रवाल ने कहा कि केन्द्रीय बजट 2023-24 अमृतकाल का यह पहला बजट है। उन्होंने कहा कि इस बजट में आजादी के सौ साल बाद के सशक्त भारत की…

चम्बा टनल पर दरारों की ख़बरें को लेकर एसडीएम ने किया निरीक्षण

-टनल का स्ट्रक्चर सुरक्षित: अपर जिलाधिकारी टिहरी: जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल के दिशा- निर्देशन में अपर जिलाधिकारी रामजी शरण शर्मा एवं बीआरओ अधिकारी ने चम्बा टनल का सयुंक्त रूप से स्थलीय निरीक्षण किया। यह निरीक्षण टनल में आई दरार की खबरों को लेकर किया गयाI निरीक्षण के बाद अपर जिलाधिकारी ने तकनीकी स्थिति के आधार पर बताया कि टनल के स्ट्रक्चर को कोई ख़तरा नहीं हैI सोशल मीडिया में प्रसारित खबर चम्बा टनल में आई दरारे को लेकर अपर जिलाधिकारी एवं अवर अभियन्ता बीआरओ एन.एस. कोटवाल ने चम्बा टनल का बारीकी…

राज्यपाल ने जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल की योजनाओं को बताया क्रान्तिकारी

हल्द्वानी: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि) गुरमीत सिंह ने सर्किट हाउस काठगोदाम में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। राज्यपाल ने आईजी नीलेश आनन्द भरणे, जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भटट एवं मुख्य विकास अधिकारी डा. संदीप तिवारी से विकास कार्यों की जानकारी लेकर समीक्षा की। शुक्रवार को हुई समीक्षा बैठक के दौरान राज्यपाल ने जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल द्वारा जनपद के विकास के लिए बनाई रही योजनाओं को क्रान्तिकारी योजनायें बताया। उन्होंने कहा जिलाधिकारी ने एक ही अवसर पर निर्भर ना रहते हुये सभी अवसरो को तराशते…

पौड़ी के सर्वांगीण विकास के लिए मुख्यमंत्री धामी संकल्पबद्ध, लोगों से किया वादा करेंगे पूरा

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 27 फरवरी को पौड़ी के सर्वागीण विकास के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ समीक्षा करेंगे। साथ ही मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को सम्बन्धित अधिकारियों से कार्ययोजना प्राप्त करने के निर्देश भी दिए है I मुख्यमंत्री ने इस संबंध में मुख्य सचिव को निर्देश दिए है कि पौड़ी के सर्वागीण विकास और इसके गौरव को पुनःस्थापित करने के लिए सचिव कार्मिक, जनपद पौड़ी के प्रभारी सचिव तथा आयुक्त गढ़वाल मण्डल से उनके स्तर पर उन्हें दिए गए निर्देशों के अनुपालन में तैयार की गई कार्ययोजना…

मुख्य सचिव ने पिरूल के क्षेत्र में कार्य कर रहे उद्यमियों के साथ की बैठक

देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने पिरूल से आजीविका सृजन, वैकल्पिक ईंधन आदि के क्षेत्र में कार्य करने के इच्छुक विभिन्न उद्यमियों के साथ विचार विमर्श कर पिरूल से निर्मित अन्य उत्पादों और उपयोगों के लिए सुझाव मांगे। इस दौरान मुख्य सचिव ने वन विभाग को पिरूल कलेक्शन कर रहे स्वयं सहायता समूहों को नियमित भुगतान के लिए व्यवस्था सुनिश्चित किए जाते हुए एक कॉर्पस फंड बनाए जाने के निर्देश दिए| साथ ही उन्होंने उद्यमियों को शुरूआती सहायता प्रदान किए जाने के लिए पहले 5 सालों में उद्यमियों द्वारा…

मुख्य सचिव ने मोबाइल हेल्थ सुविधाएं और टेलीमेडिसिन के सम्बन्ध में की बैठक

देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु ने स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत मोबाइल हेल्थ वैन और टेलीमेडिसिन के सम्बन्ध में अधिकारियों के साथ बैठक की। मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने के लिए मोबाइल हेल्थ सुविधाएं और टेलीमेडिसिन को अधिक से अधिक बढ़ावा दिया जाए। गुरुवार को सचिवालय स्थित अपने सभागार में मुख्य सचिव ने अधिकारियों को मोबाइल हेल्थ और टेलीमेडिसिन सुविधाओं के लिए 100 प्रतिशत सैचुरेशन प्लान तैयार किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने मोबाइल वैन सुविधा के क्षेत्र में एनएचएम,…

एम्स ऋषिकेश ने ड्रोन से भेजी दवाई, सफल रहा ट्रायल

ऋषिकेश: एम्स अस्पताल से टीबी के मरीजों को ड्रोन से दवा भेजने का ट्रायल सफल रहा। ड्रोन आधे घंटे में टिहरी अस्पताल में दो किलो दवाई लेकर पहुंचा। इसी के साथ ड्रोन से दवा भेजने का ट्रायल करने वाला देश का पहला अस्पताल एम्स बना। बता दें, ड्रोन 3.5 किलो भार उठा सकता है और एक बार में 100 किलोमीटर तक उड़ान भर सकता है। यह ड्रोन पूरी तरह ऑटोमेटिक संचालन है। केवल रूट मैप  फीड करने की जरूरत है। इसके अलावा पक्षियों से बचाव के लिए ड्रोन में सेंसर लगे है।

मुख्यमंत्री ने किया बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड के भवन का शिलान्यास

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गौलापार हल्द्वानी में बनने जा रहे बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड के भवन का शिलान्यास किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वयं एक अधिवक्ता होने के नाते प्रदेश के लगभग 25 हजार अधिवक्ताओं की सबसे बड़ी संस्था के लिये गौलापार हल्द्वानी में बार कांउसिल ऑफ उत्तराखण्ड के प्रदेश कार्यालय के भवन का शिलान्यास करने का उन्हें अवसर मिला है। बुधवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित कैंप कार्यालय में बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड के भवन का शिलान्यास के दौरान सीएम ने बार काउंसिल ऑफ उत्तराखण्ड के…

बर्फबारी ना होने के कारण औली नेशनल स्कीइंग चैंपियनशिप हुई रद्द

देहरादून: औली में प्रस्तावित नेशनल स्कीइंग चैंपियनशिप बर्फ न पड़ने के कारण रद्द कर दी गई है। स्की एंड स्नोबोर्ड एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड देहरादून के सचिव प्रवीण शर्मा इसकी पुष्टि की है I यह चैंपियनशिप 23 से 26 फरवरी तक प्रस्तावित थी। इस संबंध में चमोली के जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने कहा कि चैंपियनशिप रद्द होने की आधिकारिक जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। वहीं अब पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि औली में विंटर गेम करवाने के लिए तैयारी पूरी थी। लेकिन इस बार बर्फबारी नहीं…