देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गढ़वाली फिल्म ‘यु कनु रिस्ता’ का टीजर लांच किया। यह फिल्म 17 फरवरी, 2023 को सिल्वर सिटी मॉल, देहरादून में रिलीज हो रही है। मुख्यमंत्री ने फिल्म के प्रति अपनी आशा व्यक्त करते हुए कहा कि यह फिल्म उत्तराखण्ड के परिवेश, संस्कृति तथा सांस्कृतिक धरोहरों को सम्पूर्ण देश और विदेश में प्रचारित प्रसारित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगी। सीएम ने फिल्म की सफलता की कामना करते हुये पूरी टीम को बधाई दी। बुधवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में हुए टीजर लांच के दौरान फिल्म…
Category: उत्तराखंड
सीएम धामी ने पौड़ी के सर्वागीण विकास के लिए विशेष कार्य योजना बनाये जाने के दिए निर्देश
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 12 और 13 फरवरी को गढ़वाल मण्डल में मुख्यालय पौड़ी का सघन दौरा किया। उन्होंने साथ ही पौड़ी की निरन्तर हुई उपेक्षा के दर्द को गहराई से महसूस किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अन्त्योदय निःशुल्क गैस रिफिल योजना का पूरे प्रदेश में एक साथ शुभारंभ करने के लिए पौड़ी को चुना, वहीं दूसरी और करोड़ों की लागत के विभिन्न विभागीय योजनाओं का शुभारंभ एवं लोकार्पण भी किया। मुख्यमंत्री द्वारा पौड़ी क्षेत्र के विकास के लिए कई घोषणा भी की गयी। वहीं, 14 फरवरी को…
आन्दोलनरत अभ्यर्थियों के सभी मुद्दों को गंभीरता से ले रही है सरकार: अपर मुख्य सचिव
देहरादून: मंगलवार को सचिवालय में अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने प्रेस वार्ता की I इस दौरान उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा आन्दोलनरत अभ्यर्थियों द्वारा उठाये गये सभी मुद्दों को गम्भीरता से लेते हुए स्वस्थ एवं सौहार्दपूर्ण संवाद से उनकी सभी समस्याओं को हल करने के लिए प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार अभ्यर्थियों के हितों के लिए सदैव आगे बढ़ कर बातचीत करने एवं समाधान निकालने हेतु तत्पर है। राज्य के युवाओं की सबसे बड़ी मांग थी की नकल विरोधी कानून को सख्त बनाया…
बाबी पंवार की रिहाई और सीबीआई जाँच की मांग को लेकर प्रदर्शन जारी
देहरादून: उत्तराखंड बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बाबी पंवार की रिहाई और भर्ती घोटाले में सीबीआई जाँच की मांग को लेकर प्रदेश में युवाओं का प्रदर्शन जारी है I बुधवार को देहरादून कचहरी के समीप शहीद स्मारक पर कुछ बेरोजगार छात्र पहुंचे, जिनके हाथों में ‘मैं भी बॉबी पंवार’ की तख्तियां दिखाई दे रही थी। यह छात्र सीबीआई जांच की मांग भी कर रहे हैं। महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सचिवालय कूच वहीं दूसरी तरफ बीते दिनों बेरोजगार युवाओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में महिला कांग्रेस कार्यकर्ता सचिवालय कूच करने पहुंची।…
बेस चिकित्सालय संचालन के लिए 20 नर्सेज कराए जाएंगे उपलब्ध: जिलाधिकारी
पिथौरागढ़:जिलाधिकारी रीना जोशी ने बेस चिकित्सालय के संबंध में बैठक की। बैठक में जिलाधिकारी रीना जोशी ने अरविंद कुमार बरोनिया (प्रधानाचार्य बेस चिकित्सालय) को 2 दिन के अंदर मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी और मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा से बेस चिकित्सालय संचालन के लिए लाय जाने वाले आवश्यक उपकरण/सामान जैसे – आईसीयू बेड, बंटी लेटर बेड, अल्ट्रासाउंड मशीन, सामान्य बेड, मॉनिटर, डिस्पोजल बेडशीट, डेंटल चेयर, पल्स ऑक्सीमीटर आदि अन्य उपयोगी उपकरण/सामग्री को बेस चिकित्सालय में स्थापित करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा बेस चिकित्सालय संचालन के लिए मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा से 20…
पोषण मिशन को सफल बनाने के लिए उठाए जाएं व्यवहारिक कदम: मुख्य सचिव
देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने स्वास्थ्य विभाग और कौशल विकास विभाग के अधिकारियों के साथ द्वितीय मुख्य सचिव सम्मेलन के बिन्दुओं के अनुपालन की समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने सम्मेलन के बिन्दुओं का अनुपालन सुनिश्चित किए जाने के निर्देश देते हुए टाईमलाइन निर्धारित किए जाने को कहा। मुख्य सचिव ने कहा कि पोषण मिशन को सफल बनाने के लिए व्यवहारिक कदम उठाए जाएं। उन्होंने विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कार्यक्रमों में अधिक से अधिक तकनीक का प्रयोग किए जाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा…
जिलाधिकारी ने मेला क्षेत्र का किया व्यापक निरीक्षण
हरिद्वार: जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय ने शारदीय कांवड़/महाशिवरात्रि पर्व के चलते मेला क्षेत्र का व्यापक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौजूद अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए| जिलाधिकारी ने शंकराचार्य चैक के निरीक्षण के दौरान पाया कि जगह-जगह खोदाई करने की वजह से आसपास की भूमि ऊबड़-खाबड़ हो गयी है। इस पर उन्होंने कहा कि शंकराचार्य चैक दिल्ली से आने वाले नेशनल हाईवे का प्रवेश प्वाइण्ट है। उन्होंने मौके पर ही हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को एक माह के भीतर शंकराचार्य चैक के आसपास की लैण्ड स्केपिंग कर चैक को…
सीएम धामी ने जगतगुरु शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम से की मुलाकात
जिलाधिकारी ने किया ग्राम पंचायत सोनी एवं भैंसर्क का स्थलीय निरीक्षण
टिहरी: जिलाधिकारी डॉ. सौरभ गहरवार ने मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार सहित संबंधित अधिकारियों के साथ ग्राम पंचायत सोनी एवं भैंसर्क का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को ग्राम पंचायतों में इच्छुक काश्तकारों को पॉलीहाउस एवं इंटीग्रेटेड फार्मिंग का लाभ दिए जाने के निर्देश दिए गए। जिसके बाद जिलाधिकारी ने जी-20 सम्मेलन को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की संस्कृति, रीति रिवाज, खानपान, पहनावा, लोक कला आदि को आगे लाने का जी-20 सम्मेलन एक अच्छा अवसर…
फिर टली बॉबी पंवार समेत सात युवाओं की जमानत की सुनवाई
देहरादून: पत्थरबाजी और उपद्रव के आरोपी बॉबी पंवार समेत सात युवाओं की जमानत पर सुनवाई मंगलवार को फिर टल गई। अभियोजन ने पत्थरबाजी में घायल होने वाले पुलिसकर्मियों की मेडिकल रिपोर्ट पेश करने के लिए समय मांगा था। सीजेएम लक्ष्मण सिंह की कोर्ट ने अभियोजन को एक दिन का वक्त दिया है। अब मामले की सुनवाई बुधवार को होगी। बता दें कि सोमवार को पुलिस कोर्ट में केस डायरी लेकर नहीं पहुंची थी। इसके लिए पांच दिन का समय मांगा था। लेकिन, कोर्ट ने सिर्फ एक दिन की मोहलत देते हुए…
