जिलाधिकारी ने जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के कार्मिकों के मानदेय भुगतान को लेकर की बैठक

पिथौरागढ़: जिलाधिकारी रीना जोशी ने जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के 2 कार्मिकों के मानदेय भुगतान को लेकर बैठक की।बैठक में जिलाधिकारी ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को मानदेय के संबंध में जारी शासनादेश को उनके सम्मुख प्रस्तुत किए जाने के निर्देश दिए। जिला समाज कल्याण अधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि इन कार्मिकों को वर्ष 2018 से मानदेय का भुगतान नहीं हुआ है।

जिलाधिकारी रीना जोशी ने सपरिवार सहित की मोष्टा देवता की पूजा-अर्चना

पिथौरागढ़: जनपद की छः पट्टी सौर के ग्रामीणों ने मोष्टा देवता को प्रसन्न करने के लिए जनपद के मोस्टामानू स्थित मंदिर में हवन व पूजा का आयोजन किया। जिसमें जिलाधिकारी रीना जोशी ने भी सपरिवार के साथ पूजा में प्रतिभाग किया। जिलाधिकारी ने मंदिर में मोष्टा देवता की पूजा-अर्चना कर जनपद की खुशहाली की मंगल कामना की।

जिलाधिकारी रीना जोशी ने की विकास कार्यों की समीक्षा बैठक

पिथौरागढ़: जिलाधिकारी रीना जोशी ने जनपद के विकासखंड कनालीच्छीना के ग्राम टुण्डी, बरमौ एवं हड़खोला में किए जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की| बैठक के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में हुइ बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता ग्रामीण निर्माण विभाग विनीत कुरील को ग्राम टुण्डी में स्थित तीनों मंदिरों में टाइल्स लगाने एवं मंदिर के चारों ओर किनारों पर बैठने के लिए बेंच बिछाने के कार्य किए जाएं। जिलाधिकारी ने उरेडा विभाग के अधिकारी को ग्राम…

नुक्कड़ नाटक व रैली के जरिए कुष्ठ रोग कों जड़ से खत्म करने का दिया संदेश

रुद्रप्रयाग: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निरीक्षण में स्पर्श कुष्ठ उन्मूलन जागरूकता अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक व रैली के जरिए कुष्ठ उन्मूलन का संदेश दिया गया। इस अवसर पर छात्राओं द्वारा कुष्ठ उन्मूलन की मुहिम को साकार बनाने के लिए अधिक से अधिक जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 एस0सी0एस0 मर्तोलिया ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत 30 जनवरी से 13 फरवरी तक स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें कुष्ठ उन्मूलन को लेकर विभिन्न गतिविधियां…

कर्तव्य पथ पर पहली बार गणतंत्र दिवस परेड में उत्तराखंड की झांकी ने प्रथम स्थान पाकर बनाया इतिहास

देहरादून: गणतंत्र दिवस परेड को अभी तक राजपथ के नाम से जाना जाता था, किंतु इस वर्ष उसका नाम बदलकर कर्तव्य पथ रखा गया है। नाम बदलने के बाद कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस की यह पहली परेड थी, जिसमे उत्तराखंड की झांकी मानसखंड को देश मे प्रथम स्थान मिलने से इतिहास में उत्तराखंड राज्य का नाम दर्ज हो गया है। सीएम ने दी बधाई, हम सभी के लिए गौरव का पल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस उपलब्धि के लिए प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि…

नीति घाटी के मलारी में हिमखंड टूटने से मची अफरातफरी

देहरादून: नीति घाटी के मलारी में हिमखंड टूटने की घटना सामने आई है। अभी तक इस घटना से किसी प्रकार के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है। सोमवार को मलारी नाले में ग्लेशियर टूटने से चारों ओर बर्फ का धुआं उठा। देखते- देखते यहां अफरातफरी मच गई। मलारी गांव से पहले ही यह हिमखंड टूटा है। भारत-चीन सीमा पर हिमखंड टूटने की खबर के बाद आपदा प्रबंधन विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने मौसम के बदले मिजाज के…

‘मॉडर्न दून लाइब्रेरी’ बना ‘लोक पुस्तकालय’, मुख्यमंत्री ने किया नामकरणम

देहरादून: पिछले दिनों महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल के नेतृत्व में महानगर के पदाधिकारियों की टीम ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की थी। उसी दिन महानगर अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन भी सौंपा था I जिसमे उन्होंने मॉडर्न दून लाइब्रेरी का नाम बदलने का अनुरोध किया था I उस ज्ञापन में महानगर अध्यक्ष ने अनुरोध किया था कि उत्तराखंड के आम जनमानस की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए  मॉडर्न दून लाइब्रेरी नाम परिवर्तन करके किसी महापुरुष अथवा लोक भावनाओं से जुड़े किसी विशेष…

अभी तक नहीं खुला जहरीली गैस फैलाने वाले सिलिंडर का राज, फिर से होगी बारीकी से जाँच

देहरादून: ट्रांजिट कैंप में जहरीली गैस फैलाने वाले सिलिंडर के स्त्रोत की गुत्थी पुलिस अभी तक नहीं सुलझा सकी है। अब पुलिस सिलिंडर की बारीकी से जांच कर उसमें बने मार्क और चिह्न से उसके स्त्रोत तक पहुंचेगी। 30 अगस्त 2022 को ट्रांजिट कैंप के आजाद नगर में एक कबाड़ की दुकान में पड़े क्लोरीन सिलिंडर की गैस लीक होने से स्थानीय लोगों का दम घुटने लगा था। वहां रहने वाले लोग इलाका छोड़कर दूर चले गए थे। इसके अलावा इलाके के कुछ चूहों और मुर्गों ने दम तोड़ दिया…

मुख्यमंत्री धामी भाजपा की प्रांतीय कार्यसमिति की बैठक के दूसरे दिन कार्यक्रम में हुए शामिल

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भारतीय जनता पार्टी प्रांतीय कार्यसमिति की बैठक के दूसरे दिन सोमवार को कार्यक्रम में शामिल हुए I बैठक में प्रदेश सरकार के कामकाज तथा मंत्रियों के कार्यों की समीक्षा की जाएगी। ऋषिकेश के रायवाला में भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति रविवार को शुरू हो गई थी। सोमवार को दूसरे दिन प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा सरकार के मंत्री कार्यसमिति की बैठक में शामिल हुए। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि कार्यसमिति में सोमवार को सरकार के कामकाज का रिपोर्ट…

प्रख्यात स्वतन्त्रता सेनानी और पत्रकार राम प्रसाद बहुगुणा जी को 33वीं पुण्यतिथि पर हार्दिक श्रद्धांजलि

नंदप्रयाग : प्रख्यात स्वतन्त्रता सेनानी और पत्रकार राम प्रसाद बहुगुणा जी को 33वीं पुण्यतिथि पर हार्दिक श्रद्धांजलि! आज मेरे तथा मेरे समान ही अनेक पत्रकारों और समाजसेवियों के प्रेरक, मार्गदर्शक तथा गुरु स्व. राम प्रसाद बहुगुणा जी की 33वीं पुण्यतिथि है। देश को परतन्त्रता की बेड़ियों से मुक्त कराने में अपना सर्वस्व होम कर देने वाले प्रख्यात स्वतन्त्रता सेनानी और आमजन की वाणी को मुखर करने में अपना पूरा जीवन समर्पित करने वाले राम प्रसाद बहुगुणा जी का देहावसान आज ही के दिन 1990 में हुआ था। देश की स्वतन्त्रता…