देहरादून: मध्य प्रदेश के बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री हरिद्वार में आचार्य बालकृष्ण के कनखल दिव्य मंदिर आश्रम पहुंचे। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के आश्रम पहुँचने पर भव्य स्वागत हुआ। शास्त्री शुक्रवार पूरे दिन आचार्य बालकृष्ण के साथ ऋषिकेश स्थिति ब्यासी में रहे। बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर अपने यहां 13 से 19 फरवरी को आयोजित होने वाले यज्ञ का हरिद्वार के संत समाज को निमंत्रण देने पहुंचे थे। सुबह हरिद्वार दिव्य मंदिर आश्रम में कुछ समय रुकने के बाद वह आचार्य बालकृष्ण के साथ ब्यासी चले गए। पूरा कार्यक्रम गोपनीय रखा गया।…
Category: उत्तराखंड
चारधाम यात्रा के लिए तैयारियां शुरू, सीएम ने जताई रिकॉर्ड तोड़ यात्रियों के आने की अपेक्षा
देहरादून: चारधाम यात्रा के लिए लगभग तीन माह का समय शेष रह गया है जिसको देखते हुए सरकार भी तैयारियों में जुट गई है। इस सम्बन्ध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पिछली बार की तरह इस बार भी चारधाम यात्रा रिकार्ड तोड़ रहेगी। यात्रा सरल, सुगम और सुरक्षित हो, इसके लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं। साधन जुटाए जा रहे हैं और व्यवस्था की जा रही है। तीर्थाटन और पर्यटन की दृष्टि से चारधाम की यात्रा का विशेष महत्व है I यात्रा सीजन के दौरान सम्बंधित…
लोक सेवा आयोग ने जारी किया भर्ती परीक्षाओं का नया कैलेंडर
देहरादून: पटवारी-लेखपाल भर्ती का पेपर लीक होने और विभिन्न परीक्षाओं की तिथियों में बदलाव किए गए हैं| उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने इन भर्ती परीक्षाओं का नया कैलेंडर जारी कर दिया है। आयोग के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार ने भर्ती परीक्षाओं का संशोधित कैलेंडर जारी किया। इसमें सहायक कुलसचिव मुख्य परीक्षा सात व आठ फरवरी को कराने के बाद 12 फरवरी को पटवारी-लेखपाल की परीक्षा दोबारा कराई जाएगी। 23 से 26 फरवरी के बीच पीसीएस मुख्य परीक्षा होगी। नौ अप्रैल को फॉरेस्ट गार्ड और उद्यान विभाग की भर्तियों की जगह…
जिलाधिकारी ने सुनी जन समस्याएं, सम्बंधित अधिकारियों को जल्द समाधान के दिए निर्देश
रुद्रप्रयाग: जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने ग्राम चौपाल में ग्रामीणों की समस्याओं को सुना I उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को मूलभूत समस्याओं के तुरंत समाधान के निर्देश दिए I सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को उपलब्ध कराने तथा उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने 02 किमी0 पैदल चलकर ग्राम मल्यासू तल्ला में ग्राम चौपाल आयोजित कर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। ग्राम चौपाल के दौरान ग्राम प्रधान मल्यासू तल्ला विमल चौहान ने जिलाधिकारी को गांव की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया, जिसमें उन्होंने…
जोशीमठ भू-धंसाव: प्रभावित भूस्वामियों को मिली 3 करोड़ रूपये की धनराशि
जोशीमठ: आपदा प्रबन्धन सचिव डा. रंजीत कुमार सिन्हा ने जोशीमठ नगर क्षेत्र में हो रहे भू-धंसाव एवं भूस्खलन को लेकर राज्य सरकार द्वारा किये जा रहे कार्यों की जानकारी दी| उन्होंने बताया कि जोशीमठ में अग्रिम राहत के तौर पर 3.36 करोड़ रूपये की धनराशि 224 प्रभावित भूस्वामियों को वितरित कर दी गई है| 95 प्रभावित किरायेदारों को 47.50 लाख की धनराशि तत्काल राहत के रूप में वितरित की गई है | शुक्रवार को मीडिया सेंटर सचिवालय में मीडिया को जानकारी देते हुए आपदा प्रबन्धन सचिव ने बताया कि जोशीमठ…
विद्युत विभाग करेगा “आपके द्वार” कार्यक्रम का आयोजन, सीएम धामी ने दिए निर्देश
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर विद्युत विभाग पूरे प्रदेश मे विद्युत समस्या समाधान शिविर “आपके द्वार” कार्यक्रम आयोजित कर रही है। इन शिविरों में बिजली के बिल, संयोजन, ट्रांसफार्मर आदि से संबंधित सभी प्रकार की समस्याओं का समाधान किया जायेगा। विद्युत विभाग ने अब तक 278 कैम्पों का आयोजन किया है, जिसमें बड़ी संख्या में विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं का मौके पर समाधान किया गया है।
सीएम धामी ने 320 हीरो मोटर साइकिल को दिखाई हरी झंडी
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हीरो मोटोकॉर्प लि. द्वारा राजस्व विभाग को उपलब्ध कराई गई 320 मोटर साइकिलों का फ्लैग ऑफ किया। बता दें, राजस्व विभाग के राजस्व उप निरीक्षकों को आपदा कार्यों, कानून व्यवस्था में सहयोग के लिए क्षेत्रीय भ्रमण, राजस्व से सबंधित विभिन्न कार्यों के त्वरित निरस्तारण के लिए ये मोटर साइकिलें दी जा रही हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हीरो मोटोकॉर्प का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राजस्व विभाग के राजस्व उप निरीक्षकों को इन मोटर साइकिल की सुविधा मिलने से जन समस्याओं के…
राजस्व पुलिस व्यवस्था के ग्रामों को नियमित पुलिस व्यवस्था के थाना व चौकियों में किया शामिल
रुद्रप्रयाग: जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनपद रुद्रप्रयाग के राजस्व पुलिस व्यवस्था के अधीन वाले राजस्व ग्रामों को नियमित पुलिस व्यवस्था के अधीन थाना व चौकियों में सम्मिलित करने के आदेश जारी किए गए हैं। जिन राजस्व ग्रामों को पुलिस व्यवस्था के अधीन थाना व चौकियों में सम्मिलित किया गया है उनमें रिपोर्टिंग पुलिस चौकी चोपता, थाना ऊखीमठ के अतर्गत कुल 24 राजस्व गांवों को शामिल किया गया है जिनमें राजस्व ग्राम तुंगनाथ, चोपता, बनियाकुंड, दुगलबिट्टा, पोथीबासा, पैलिंग, औरिंग, उथिंड, कुहेड़, उषाड़ा, हुड्डू, कांडा, सेमार, बंरगाली, भनकुण्ड, गुण्डाग्वाड़, चिनग्वाड़, गुज्जरग्वाड़, ढिलनाग्वाड़,…
मुख्यमंत्री ने बच्चों संग प्रधानमंत्री ‘परीक्षा पर चर्चा’ कार्यक्रम का सुना संवाद
देहरादून: बोर्ड परीक्षाओं में छात्र-छात्रों का तनाव कम करने और उनको मोटिवेट करने के उद्देश्य से ‘परीक्षा पर चर्चा’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया I उत्तराखंड में ‘परीक्षा पर चर्चा’ कार्यक्रम में 5464 स्कूलों में पीएम नरेन्द्र मोदी की मास्टर क्लास का सजीव प्रसारण किया गया I प्रधानमंत्री से संवाद के लिए प्रदेश के दो बच्चों का नामांकन हुआ था। वहीं देहरादून के पथरीबाग स्थित श्रीगुरु राम राय लक्ष्मण इंटर कॉलेज में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। यहां वह प्रधानमंत्री के परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम…
29-30 जनवरी को होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने दी चेतावनी
देहरादून: प्रदेश के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बीते दिनों हुई बर्फबारी के बाद पहाड़ से लेकर मैदान तक ठंड और बढ़ गई है। वहीं मेदनी इलाकों में कोहरा परेशानी का विषय बना हुआ हैं। मौसम विभाग ने 29 और 30 जनवरी को भारी बारिश के साथ ही ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार जताए हैं। मौसम विभाग ने मैदानी क्षेत्रों के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ बृहस्पतिवार और शुक्रवार को कम सक्रिय रहा। लेकिन आने…
