देहरादून: पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से एक बार फिर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है। जिसको देखते हुए मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है I एक ओर चमोली, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ में अगले 48 घंटों में कहीं-कहीं बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना है। वहीं दूसरी ओर मैदान से लेकर पहाड़ तक ठंड भी बढ़ सकती है। इसका असर बुधवार को भी देखने को मिला I मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक मुक्तेश्वर में न्यूनतम पारा एक डिग्री दर्ज किया गया।…
Category: उत्तराखंड
सीएम ने की जोशीमठ में किए जा रहे राहत कार्यों की समीक्षा बैठक
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जोशीमठ में किए जा रहे राहत कार्यों को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इससे पहले मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री ने मुलाकात कर उन्हें जोशीमठ की स्थिति की जानकारी दी I आज गुरुवार को हो रही इस बैठक से पहले मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से नई दिल्ली में जोशीमठ की स्थिति की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही उनसे आपदा राहत के रूप में केंद्रीय सहायता देने का अनुरोध किया। जिसपर शाह ने प्रभावितों की आवश्यक मदद का आश्वासन दिया। जोशीमठ…
जोशीमठ नृसिंह मंदिर में बड़े आयोजनों पर रोक
– मंदिर समिति अध्यक्ष ने बदरी विशाल के खजाने को लेकर जताई चिंता जोशीमठ: राज्य सरकार ने नृसिंह मंदिर परिसर में सभी बड़े आयोजनों पर रोक लगा दी है। भू-खलन के खतरे को देखते हुए यह फैसला लिया गया। श्रीबद्रीनाथ, केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि स्थानीय नागरिकों और श्रद्धालुजनों के सुझाव पर जोशीमठ स्थित नृसिंह मंदिर परिसर में किसी भी प्रकार के आयोजन/गतिविधि पर बिना अनुमति के रोक लगा दी गई है। इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं। साथ ही उन्होंने भगवान बदरी विशाल के खजाने को…
आय से अधिक संपत्ति के मामले में कुछ और दरोगाओं की होगी विजिलेंस जांच
देहरादून: शासन ने राज्यस्तरीय सतर्कता समिति की बैठक में ऊधम सिंह नगर जिले में तैनात सब इंसपेक्टर कविंद्र शर्मा के खिलाफ जिलेंस जांच की अनुमति दी हैं। उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। जानकारी के अनुसार, पुलिस विभाग के कुछ और दरोगा भी इस मामले में जांच के घेरे में आ सकते हैं। पुलिस और गृह विभाग को यूएसनगर समेत कुछ और जिलों में तैनात दरोगाओं के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति जुटाने की शिकायतें प्राप्त हुई हैं। अभी इन शिकायतों की गोपनीय ढंग से…
जिलाधिकारी ने पोल्ट्री फार्म की व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण
पिथौरागढ़: जिलाधिकारी रीना जोशी ने विण स्थित राजकीय पोल्ट्री फार्म का स्थलीय कर पोल्ट्री फार्म की व्यवस्थाओं, पोल्ट्री फार्म में स्थित हेचरी, डिबलेटर, मुर्गीबाड़ा एवं निर्माणाधीन डिबलेटर का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी से राजकीय पोल्ट्री फार्म में किए जा रहे अंडा एवं चूजा उत्पादन कार्यों तथा उत्पादों की मार्केटिंग के बारे में जानकारी ली गयी। जिलाधिकारी ने पोल्ट्री फार्म की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया| साथ ही संबंधित अधिकारियों को और बेहतर कार्य करने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर उप…
श्रीनगर मेडिकल कॉलेज के 368 कार्मिकों को तोहफा,स्वास्थ्य मंत्री ने समान कार्य-समान वेतन की मांग पूरी की
-मानदेय बढ़ोत्तरी पर कार्मियों ने जताया कैबिनेट मंत्री का आभार श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में वर्ष 2008 से ही 368 कार्मिक अल्प वेतनमान पर कार्य कर रहे थे। जो लम्बे समय से समान कार्य के लिये समान वेतन की मांग को लेकर संघर्षरत थे। राज्य सरकार ने उनकी मांगों को गंभीरता से लेते हुये उपनल के समान वेतन दिये जाने की स्वीकृति प्रदान करते हुये शासनादेश जारी कर दिया है। उम्मीद है कि अब सभी कार्मिक अपने कार्य एवं दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ करेंगे। -डॉ0 धन…
जोशीमठ आपदा को लेकर सीएम धामी ने केन्द्रीय गृह मंत्री से की सहायता की मांग
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भेंट की। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री को जोशीमठ क्षेत्र में हो रहे भू-धंसाव से उत्पन्न स्थिति की विस्तृत जानकारी देने के साथ ही आपदा राहत कार्यों के लिए केंद्रीय सहायता का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने गृह मंत्री को अवगत कराया कि जोशीमठ शहर जनपद चमोली का तहसील मुख्यालय, श्री बद्रीनाथ जी का शीतकालीन निवास स्थान होने के साथ सामरिक, सांस्कृतिक एवं पर्यटन की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण स्थान है। इस दौरान केंद्रीय गृह…
टिहरी झील महोत्सव की तैयारी जोरों पर, जिलाधिकारी ने व्यवस्थाओं को लेकर की बैठक
टिहरी: टिहरी झील महोत्सव 2023 के आयोजन को लेकर जिलाधिकारी डाॅ. सौरभ गहरवार ने अधिकारीयों के साथ बैठक की। बैठक में टिहरी झील महोत्सव के दौरान आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रमों समेत अन्य व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा हुई। इससे पूर्व जिलाधिकारी ने महोत्सव के आयोजन को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ कोटी कालोनी क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी तरह की व्यवस्थाओं को लेकर सम्बंधित आधिकारियों को कई अहंम निर्देश दिए बुधवार को देर सांय जिला सभागार, नई टिहरी में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि टिहरी झील महोत्सव…
सक्रीय किसानों को केवाईसी संबंधी जानकारियाँ उपलब्ध कराने पर करें फोकस: विनय शंकर पाण्डेय
हरिद्वार: जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के सम्बन्ध में एक बैठक की। इस दौरान उन्होंने अधिकारीयों को निर्देश दिए कि योजना में सक्रीय किसानों को केवाईसी संबंधी जानकारियाँ उपलब्ध कराने पर फोकस किया जायI बुधवार को रोशनाबाद कैम्प कार्यालय में हुई बैठक के दौरान मुख्य कृषि अधिकारी विजय देवराड़ी ने जिलाधिकारी को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के सम्बन्ध में बताया कि यह योजना वर्ष 2019 में लागू की गयी थी, उस समय किसानों को इस योजना का लाभ लेने के लिये आधार आदि आवश्यक नहीं…
जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने जनता दरबार पर सुनी लोगों की फरियाद
हल्द्वानी: जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने कैम्प कार्यालय हल्द्वानी में फरियादियों की जनता दरबार लगाकर जन समस्याएं सुनी। फरियादियों द्वारा मुख्यतयाः पेयजल, सडक, पेंशन, भूमि, अतिक्रमण,खनन पट्टे आदि की समस्या से सम्बन्धित 61 शिकायतें दर्ज हुई। इस दौरान जिलाधिकारी ने दूरभाष से वार्ता कर एवं मौके पर उपस्थित संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समयावधि में समस्याओं का निस्तारित करते हुए अवगत कराने के भी निर्देश दिए। जनता दरबार में बीते वर्ष आपदा के दौरान गौलापार पुल क्षतिग्रस्त हो गया था पुल मरम्मत कर ठीक हो जाने पर भी लोनिवि ने पुलिस…
