जोशीमठ में कम हुआ पानी का डिस्चार्ज, 540 एलपीएम से घटकर 136 एलपीएम

-242 प्रभावित परिवारों को अग्रिम राहत के तौर पर 3.62 करोड़ रूपये की धनराशि की गई वितरित देहरादून: सचिव आपदा प्रबन्धन डा. रंजीत कुमार सिन्हा ने जोशीमठ नगर क्षेत्र में हो रहे भू-धंसाव एवं भूस्खलन के उपरान्त राज्य सरकार द्वारा किये जा रहे राहत व बचाव तथा स्थायी व अस्थायी पुनर्वास आदि से सम्बन्धित कार्यो की जानकारी दीI उन्होंने जानकारी दी कि जोशीमठ में पानी का डिस्चार्ज घाट रहा हैI बताया कि जोशीमठ में 242 प्रभावित परिवारों को अग्रिम राहत के तौर पर 3.62 करोड़ रूपये की धनराशि वितरित की…

राज्य में शुरू हुआ “ईट राइट मिलेट्स मेल” स्वास्थ्य मंत्री ने किया शुभारम्भ

ऋषिकेश: स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के तत्वावधान में आईवाईओएम-2023 ईट राइट मिलेट्स मेले का शुभारम्भ किया। उन्होंने बताया कि वर्ष 2023 को यूएनओ के आह्वान पर पूरे विश्व में अंतर्राष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। जिसमें भारत की भूमिका अहम है। शनिवार को ऋषिकेशके शीशमबाडी में आयोजित ईट राइट मिलेट्स मेले का शुभारम्भ के मौके पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि वर्तमान समय में बेहत्तर स्वास्थ्य के लिये मोटा अनाज को अपने आहार…

जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय ने गणतंत्र दिवस समारोह के सम्बन्ध में की बैठक

हरिद्वार: जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय की अध्यक्षता में आगामी 26 जनवरी,2023 को गणतंत्र दिवस समारोह मनाये जाने के सम्बन्ध में एक बैठक आयोजित हुई।म बैठक में अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) पी.एल. शाह ने गणतंत्र दिवस समारोह उल्लासपूर्वक मनाये जाने के सम्बन्ध में प्रस्तुतीकरण के माध्यम से विस्तृत जानकारी दी। शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय ने बताया कि गणतंत्र दिवस समारोह कार्यक्रमों के अन्तर्गत दिनांक 26 जनवरी,2023 को प्रातः 9.30 बजे जनपद मुख्यालय तथा शासकीय कार्यालयों में झण्डारोहण किया जायेगा। उन्होंने अधिकारियों को 25 व 26…

आपदा प्रबंधन सचिव ने जोशीमठ में हो रहे कार्यों की दी जानकारी

जोशीमठ: आपदा प्रबंधन सचिव डा. रंजीत कुमार सिन्हा ने जोशीमठ नगर क्षेत्र में हो रहे भू-धंसाव व भूस्खलन में राज्य सरकार के कार्यों की जानकारी दी| उन्होंने बताया कि जोशीमठ में अग्रिम राहत के तौर पर 3.27 करोड़ रूपये से अधिक की धनराशि 218 प्रभावित परिवारों को वितरित की गई है। इसके अतिरिक्त प्रभावित 08 किरायेदारों को भी 50 हजार रूपये प्रति परिवार के हिसाब से 04 लाख रूपये की धनराशि तत्काल सहायता के रूप में आवंटित की गयी है। जोशीमठ के नगर पालिका क्षेत्र में 18 प्रसूता महिलाएँ है,…

बद्रीनाथ धाम जाने वाले एकमात्र रास्ते पर मंडराया खतरा, हाईवे पर आई दरारें

देहरादून: जोशीमठ भूधंसाव के चलते बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग में भी खतरा मंडरा रहा है। लाखों हिंदुओं की आस्था के केंद्र बदरीनाथ की तरफ जाने वाले इस एकमात्र मार्ग के कई हिस्सों में एक से दो मीटर तक दरारें आई हैं। सरकार फिलहाल मार्ग के ट्रिटमेंट की बात कर रही है, लेकिन यात्रा शुरू होने से पहले मार्ग को सुचारू रखना सरकार के लिए बड़ी चुनौती होगी। बदरीनाथ हाईवे धार्मिक ही नहीं सामरिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है। हाईवे पर आईं दरारों से सरकार की चिंता और भी बढ़ गयी है…

मुख्य सचिव ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक

देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने बच्चों को गुणवत्तापरक शिक्षा उपलब्ध कराए जाने के लिए आधुनिक तकनीक की सहायता ली जाने के निर्देश दिए। शुक्रवार को सचिवालय में हुई बैठक में मुख्य सचिव ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को विभिन्न विषयों के विश्व स्तरीय शिक्षकों के व्याख्यान और पाठयक्रम ऑनलाइन माध्यम से बच्चों को पढ़ाए जाने के प्रयास किए जाने की बात कही। कहा कि इससे छात्र छात्राओं को विश्वस्तरीय ज्ञान भी प्राप्त होगा। उन्होंने आगे कहा…

जिलाधिकारी ने की जल जीवन मिशन योजना की प्रगति की समीक्षा बैठक

हरिद्वार: जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन योजना की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने जल जीवन मिशन के तहत हर घर में नल से जल उपलब्ध कराने के सम्बन्ध में अब तक हुई प्रगति-स्थापित ट्यूबवेल को विद्युत कनेक्शन दिया जाना, पाइप लाइन बिछाने के लिये की गयी रोड कटिंग के मामलों का निस्तारण, जमीन से सम्बन्धित कोई मामले तो नहीं हैं आदि, के सम्बन्ध में अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की। शुक्रवार को कैम्प कार्यालय में हुई बैठक में जिलाधिकारी…

रेल परियोजना से प्रभावित मरोड़ा गांव, 70 परिवारों को मिलेगा मुआवजा

देहरादून: ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन से प्रभावित अगस्त्यमुनि ब्लाक के मरोड़ा गांव का जल्द ही स्थान परिवर्तित किया जाएगा। प्रशासन को प्रभावितों के लिए मुआवजा वितरण के लिए 21 करोड़ की धनराशि मिली है। एक सप्ताह बाद मुआवजा वितरण की प्रक्रिया शुरू कीजाएगी। जिला मुख्यालय से 17 किमी की दूरी पर स्थित मरोड़ा गांव रेल परियोजना से प्रभावित है। जिस कारण भारी भू-धंसाव के चलते गांव के कई घर जमींदोज हो चुके हैं जबकि कई घरों पर मोटी दरारें पड़ी हुई है। ग्रामीणों की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने गांव…

राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में शामिल हैं जोशीमठ आपदा प्रभावित

देहरादून: जोशीमठ में आपदा प्रभावित राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में शामिल हैं। यही वजह है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार प्रभावितों के रहने-खाने से लेकर शीत से बचाने के लिए पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। जहां आपदा प्रभावित परिवारों के सदस्यों के रहने की व्यवस्था होटलों के अलावा राहत शिविरों में की गई है तो ठंड से बचाने के लिए हीटर, ब्लोअर आदि के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। इस बात का दावा राज्य सरकार की ओर से किया गया है। इस संबंध में एक प्रेस नोट…

मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विकास समेत जनता से जुड़े मुद्दों पर रखी अपनी बात

-राइजिंग उत्तराखण्ड कार्यक्रम में कर रहे थे प्रतिभाग -2025 तक उत्तराखण्ड शामिल होगा देश के अग्रणी राज्यों में: धामी देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राइजिंग उत्तराखण्ड कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। उन्होंने प्रदेश के विकास एवं जनता से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से अपनी बात रखी। इस दौरान सीएम ने बताया कि प्रदेश में महिलाओं के विकास को लेकर लखपति दीदी योजना बनाई गयी हैI शुक्रवार को राजपुर रोड़ स्थित एक होटल में आयोजित राइजिंग उत्तराखण्ड कार्यक्रम के दौरान किमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 5 नवम्बर, 2021…