देहरादून: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने नए साल में कई विभागों में 5 हजार से अधिक पदों पर भर्तियां निकालेगा। आयोग ने अगले साल होने वाली 32 भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर भी जारी कर दिया है। इसमें उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) से मिलीं 15 भर्तियों को भी शामिल किया गया हैं। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि नए साल में कौन सी भर्ती की कब परीक्षा होगी, यह युवाओं को पहले ही पता रहेगा। जो कैलेंडर जारी किया है, उसमें संघ लोक…
Category: उत्तराखंड
मुख्यमंत्री धामी ने किया मसूरी विंटर लाइन कार्निवल 2022 का शुभारंभ
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मसूरी विंटर लाइन कार्निवल 2022 का शुभारंभ किया | साथ ही उन्होंने विंटर लाइन कार्निवाल में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का अवलोकन भी किया | इस दौरान उन्होंने स्थानीय कलाकारों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रमों की सराहना की तथा लोक कलाकारों का उत्साहवर्धन किया | मसूरीवासियों को मसूरी विंटर लाइन कार्निवल 2022 के आयोजन की बधाई देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि नैसर्गिक सौंदर्य से पूरित देवभूमि उत्तराखण्ड का प्रत्येक क्षेत्र एक विशेष प्रकार की ऊर्जा लिए हुए है। नए वर्ष के आगमन के साथ…
मुख्य सचिव ने प्रदेश में सफाई को लेकर एक्शन प्लान तैयार करने के दिए निर्देश
देहरादून: मुख्य सचिव डॉ.एस.एस. संधु की अध्यक्षता में सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग को रोकने और ठोस कचरा प्रबंधन के लिए कार्ययोजना के सम्बन्ध में जिलाधिकारियों के साथ चर्चा की गई। बैठक के दौरान, मुख्य सचिव ने सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग को रोकने एवं प्रदेश में सफाई को लेकर आमजन की सक्रिय भागीदारी के लिए विशेष कदम उठाए जाने की जरूरत बताई। सोमवार को हुई बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने सभी जनपदों में ग्रामीण, शहरी और वन क्षेत्रों के अंतर्गत सफाई को लेकर एक्शन प्लान तैयार कर 100…
सीएम धामी ने उत्तराखण्ड महिला अंडर 19 क्रिकेट टीम के सम्मान समारोह में किया प्रतिभाग
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड महिला अंडर 19 क्रिकेट टीम के सम्मान समारोह में प्रतिभाग किया| इस दौरान उन्होंने उत्तराखण्ड महिला अंडर 19 क्रिकेट टीम के सदस्यों को सम्मानित किया। उन्होंने उत्तराखण्ड की अंडर 19 महिला टीम को बीसीसीआई की चैंपियनशिप जीतने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कार्यकर्म के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हमारे लिए गर्व का विषय है कि आज हमारे युवा देश-विदेश में उत्तराखण्ड का नाम रोशन कर रहे हैं। राज्य स्तरीय खेलों से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित खेलों में प्रदेश के खिलाड़ियों…
मसूरी विंटर कार्निवाल: सीएम धामी ने साइकिल रैली का किया शुभारंभ
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय से मसूरी विंटर कार्निवाल के अंतर्गत साइकिल रैली का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि मसूरी विंटर कार्निवाल पर्यटन को बढ़ावा देने वाला उत्सव है। पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए साइकिल रैली का आयोजन किया जा रहा है। यह साइकिल रैली देहरादून से मसूरी तक होगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड का नैसर्गिक सौन्दर्य पर्यटकों को आकर्षित करता है। राज्य सरकार द्वारा पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे…
धर्मांतरण के विरोध में व्यापार मंडल ने किया धरना प्रर्शन
देहरादून: धर्मांतरण के विरोध में आज सोमवार को पुरोला नगर व्यापार मंडल की ओर से क्षेत्र में बाजार बंद रखा गया हैं। इस दौरान सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान पूरी तरह से बंद रहिंगे। वहीं, व्यापारियों ने सड़कों पर उतरकर धरना प्रर्शन किया। प्रदर्शन में विभिन्न हिंदू संगठन और भाजपा कार्यकर्ता शामिल हैं। कार्यकर्ताओं ने धर्मांतरण के आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की हैं। उन्होने ग्रामीणों सहित कवरेज करने गए मीडिया कर्मियों पर मुकदमे दर्ज करने का भी विरोध किया हैं। साथ ही प्रदर्शनकारियों ने मांगे पूरी न होने पर रवांई घाटी…
सीएम धामी ने किया शहीद उधमसिंह के शौर्य गाथा को याद
उधमसिंह नगर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नानकमत्ता, उधम सिंह नगर, स्थित गुरुनानक अकाडमी में वीर बाल दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान सीएम ने शहीद ऊधम सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण कर गुरुनानक अकाडमी परिसर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस लैब का शुभारंभ कियाI वहीं इस मौके पर उन्होंने छात्रों को भी सम्मानित किया। इससे पहले मुख्यमंत्री धामी ने गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब में मत्था टेक प्रदेश में सुख समृद्धि व शांति की कामना की। सोमवार को नानकमत्ता, उधम सिंह नगर में वीर बाल दिवस कार्यक्रम…
सुराज दिवस के पर प्रभारी सचिव व विधायक ने किया चौपाल का आयोजन
-विधायक यम्केश्वर ने भी लोगों को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की दी जानकारी। पौड़ी/यम्केश्वर: सुराज दिवस के मौके पर जनपद पौड़ी के प्रभारी सचिव दिलीप जावलकर व स्थानीय विधायक यम्केश्वर रेनू बिष्ट ने यमकेश्वर के ग्रामीण क्षेत्र में संयुक्त रूप से चौपाल का आयोजन किया। इस दौरान प्रभारी सचिव व विधायक ने लोगों की समस्याओं की सुनवाई करने के साथ सरकार की विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी लोगों को दीI साथ ही उन्होंने समृद्ध और खुशहाल उत्तराखंड बनाने के लिए स्थानीय लोगों से सक्रिय भागीदारी निभाने…
’किताब कौथिग’ पढ़ने लिखने की संस्कृति को देगा नया आयाम: धामी
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टनकपुर में आयोजित प्रथम “किताब कौथिग” कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टालों के साथ ही पुस्तकों के स्टालों का भी अवलोकन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने टनकपुर क्षेत्र में पुस्तकालय खोले जाने की घोषणा की। रविवार को टनकपुर के राजकीय इण्टर कॉलेज में आयोजित “किताब कौथिग” कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि टनकपुर में शिक्षा को प्राथमिकता देते हुए किताब कौथिग के रूप में एक नई शुरुआत की गई है। पुस्तकें हमारे…
राज्यपाल ने किया ज्योतिष महाकुंभ का उद्घाटन, देश भर के नामी ज्योतिषाचार्य करेंगे प्रतिभाग
-उत्तराखण्ड में ज्योतिष शास्त्र की लम्बी परंपरा के साथ गौरवशाली इतिहास: राज्यपाल देहरादून: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने 5वें अमर उजाला-ग्राफिक एरा ज्योतिष महाकुंभ का उद्घाटन किया। इस दो दिवसीय ज्योतिष महाकुंभ में देश भर के नामी ज्योतिषाचार्य प्रतिभाग कर रहे हैं। राज्यपाल ने इस महाकुम्भ को भारतीय ज्योतिष के प्रचार-प्रसार के लिए अनूठा कार्य बतायाI रविवार को ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में आयोजित ज्योतिष महाकुंभ के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने देश के विभिन्न हिस्सों से पधारे ज्योतिष विद्वानों का देवभूमि में स्वागत…
