राज्य मंत्री अजय भट्ट ने माता जिया रानी से की जोशीमठ की रक्षा के लिए प्रार्थना

हल्द्वानी: केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने मकर संक्रांति उत्तरायणी पर्व के अवसर पर रानीबाग चित्रशीला घाट स्थित माता जिया रानी गुफा के दर्शन किए। साथ ही कत्यूरी वंशजों की कुलदेवी जिया रानी को चुनरी चढ़ाकर देश प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की। और जोशीमठ की रक्षा के लिए प्रार्थना की। रविवार को केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन मंत्री अजय भट्ट प्रातः रानीबाग स्थित चित्रशीला घाट पहुंचे। जहां उन्होंने कत्यूरी राजवंश की कुलदेवी जिया रानी की गुफा के दर्शन किए साथ ही। देव डागरो द्वारा रात भर…

जिलाधिकारी सोनिका ने दिए निर्देश, बर्फबारी वाले स्थानों पर रखें व्यवस्था चाक चौबंद

देहरादून: जिलाधिकारी सोनिका ने तहसील त्यूनी, चकराता, कालसी, मसूरी आदि बर्फबारी एवं पालाग्रस्त क्षेत्रों में चिन्हित किए गए मार्गों पर मानव संसाधन, जेसीबी चुना नमक आदि व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए हैं। आपदा परिचालन केन्द्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील चकराता में ऊंचाई वालो क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है। सभी मार्ग यातायात हेतु खुले हुए है। इसी प्रकार कोटी कनासर से लोखड़ी में 707ए0 त्यूनी चकराता मोटर मार्ग किमी 33 से 62 में बर्फबारी के कारण बंद थे मार्ग पर 03 जेसीबी तथा स्नोकटर के माध्यम से खोल…

जोशीमठ भू-धंसाव: राहत कार्यों को लेकर सचिव आपदा प्रबन्धन ने की जानकारी साझा

अन्तरिम राहत के तौर पर अभी तक 1.87 करोड़ रूपये से अधिक की धनराशि प्रभावित परिवारों को वितरित की गई।भारत सरकार के स्तर पर सी.बी.आर.आई. द्वारा प्रभावितों की स्वयं की सुरक्षित भूमि पर प्री फैब हट निर्माण पर सहमति दी गई।जोशीमठ में अस्थायी रूप से चिन्हित राहत शिविरों के कक्षों की संख्या बढ़ाकर 615 की गई हैं, जिनकी क्षमता 2190 लोगों की हो गई है, शीतलहर को देखते हुए राहत शिविरों में विस्थापितों के लिए हीटर एवं अलाव के पुख्ता इंतजाम किए गए देहरादून: सचिव आपदा प्रबन्धन डा. रंजीत कुमार…

राष्ट्रीय लोक अदालत में होगा वादों का निस्तारण

टिहरी: जिला न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, टिहरी गढ़वाल योगेश कुमार गुप्ता ने मीडिया प्रतिनिधियों के साथ राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में वार्ता की। इस दौरान उन्होंने बताया कि जनपद टिहरी के प्रत्येक न्यायलय में अगले माह राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाना हैI राष्ट्रीय लोक अदालत के चलते धारा 138 एन.आई एक्ट समेत विभिन्न मामलों का निस्तारण सुलह समझौते के आधार पर किया जायेगाI शुक्रवार देर सांय अपने न्यायालय कक्ष में पत्रकारों से वार्ता करते हुए जिला न्यायाधीश ने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण…

पुलिस कांस्टेबल भर्ती पर आयोग ने मांगी क्लीयरेंस, फॉरेस्ट गार्ड भर्ती पर भी संकट के बादल

देहरादून: पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 18 दिसम्बर को सम्पन हुई थीI जिसका रिजल्ट अंतिम चरण में है।पटवारी भर्ती का पेपर लीक होने से जब तक एसटीएफ क्लीयरेंस नहीं देगी, तब तक पुलिस कांस्टेबल भर्ती का रिजल्ट जारी नहीं होगा। इसी के साथ आयोग की और से 22 जनवरी को फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा 600 से अधिक केंद्रों पर कराई जानी है। इस भर्ती पर भी आयोग ने एसटीएफ से क्लीयरेंस मांगी है। जानकारी के मुताबिक पटवारी-लेखपाल भर्ती का पेपर लीक होने के बाद आयोग ने दो और भर्तियों की जानकारी…

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व सीएम धामी ने किया शौर्य स्थल का उद्घाटन

देहरादून: केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को चीड़बाग, देहरादून स्थित में शौर्य स्थल का उद्घाटन किया। इसके साथ केन्द्रीय रक्षा मंत्री एवं मुख्यमंत्री ने शौर्य स्थल पर पुष्प चक्र अर्पित कर उत्तराखण्ड के वीरगति प्राप्त योद्धाओं को श्रद्धांजलि दी। केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शौर्य स्थल का अवलोकन किया एवं शहीदों के परिजनों से मुलाकात भी की। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी, जनरल अनिल चौहान सीडीएस , सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह, पूर्व राज्यसभा सांसद तरूण विजय एवं मेजर जनरल संजीव खत्री…

सोशल मीडिया पर लापता बुजुर्ग महिला का विडियो हुआ वायरल,सीएम के निर्देश पर वापिस लाने पहुंची पुलिस

देहरादून: अल्मोड़ा निवासी एक बुजुर्ग महिला मुंबई की सड़क पर घूम रही थी और कुमाऊंनी में बात करते हुए अपने भाई और अन्य रिश्तेदारों का नाम भी ले रही थीI महिला का कहना था कि उसका बेटा और बेटी भी अल्मोड़ा में रहते है I बुजुर्ग महिला को पुलिस ने मुंबई से ढूंढ निकाला। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुंबई की सड़क पर घूम रही अल्मोड़ा की बुजुर्ग महिला को वापस घर लाने के लिए पुलिस को निर्देश दिए थे। सीएम ने सोशल मीडिया में वायरल हो रहे एक वीडियो…

जोशीमठ भू- धंसाव: मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के कहने पर इसरो ने हटाई वेबसाइट से जोशीमठ की तस्वीरें

देहरादून: जोशीमठ भू- धंसाव को लेकर उत्तराखंड के मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (इसरो) से अनुरोध किया था कि जोशीमठ के धंसने के संबंध में इसरो की तस्वीरें वायरल होने से लोगो के बीच की दहशत स्थिति बन गयी हैI तस्वीरों के संबंध में इसरो या तो अधिकृत बयान जारी करे या फिर ऐसा कुछ नहीं है तो वेबसाइट से तस्वीरें हटा दें। जिसे बाद में हटा भी दिया गया थाI डॉ. रावत चमोली जिले के प्रभारी मंत्री भी हैं, और वर्तमान में जोशीमठ में…

जोशीमठ में आपदा प्रभावित परिवारों को लेकर मंत्रिमंडल की बैठक, कई अहम फैसले

देहरादून : जोशीमठ में आपदा प्रभावित परिवारों को लेकर मंत्रिमंडल की बैठक में कई फैसले लिए गए है I बैठक में तय हुआ कि प्रभावितों के लिए मंत्री एक माह का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा करेंगे I जोशीमठ में आपदा प्रभावितों के पुनर्वास और राहत पैकेज को लेकर मंत्रिमंडल की बैठक में कई फैसले लिए गए है।विशेष कैबिनेट बैठक में आज जोशीमठ के भविष्य को लेकर रोडमैप जारी किया गया। सरकार की कवायद नई टिहरी की तर्ज पर नया जोशीमठ बसाने की है। बैठक के दौरान कैबिनेट के अहम फैसले 45 करोड़ की…

जोशीमठ भूधंसाव: इसरो ने जारी की रिपोर्ट, पूरी घाटी पर मंडरा रहा है खतरा

देहरादून: जोशीमठ भू-धंसाव को लेकर इसरो की ओर से रिपोर्ट जारी की गई है। रिपोर्ट में जोशीमठ के भूधंसाव की स्थिति की जानकारी दी गयी है साथ ही इससे जुड़ी सैटेलाइट इमेज भी जारी की गयी है I इसरो के नेशनल रिमोट सेंसिंग सेंटर की ओर से सैटेलाइट इमेज जारी की गई। जिसमें यह साफ दिखाई दे रहा है कि जोशीमठ शहर 27 दिसंबर से 8 जनवरी के बीच 5.4 सेमी नीचे धंसा है। इसरो की रिपोर्ट बताती है कि मिट्टी धंसने से जोशीमठ में आर्मी हेलीपैड और नरसिंह मंदिर भी प्रभावित हुआ…