देहरादून: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले देर रात भूकंप के झटके महसूस किये गये I हालांकि इससे इसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है I गुरुवार देर रात करीब 2:12 मिनट पर उत्तरकाशी में भूकंप के झटके महसूस किये गये I भूकंप की तीव्रता 2.9 मापी गई। आपदा प्रबंधन परिचालन केंद्र के अनुसार जनपद की किसी भी तहसीलों से जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है।
Category: उत्तराखंड
हमेशा गुरू और गरीब के प्रति समर्पित रहे स्वामी विवेकानन्द: कैबिनेट मंत्री
हरिद्वार: कैबिनेट मंत्री प्रेमचन्द अग्रवाल ने राम कृष्ण सेवा आश्रम अस्पताल के नये दन्त चिकित्सा विभाग, अस्पताल के प्रयोगशाला में लगी नई जैव रसायन मशीन का उद्घाटन किया| साथ ही स्वामी विवेकानन्द जयन्ती के अवसर पर आयोजित राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम में भी प्रतिभाग किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये प्रेमचन्द अग्रवाल ने कहा कि शहरी विकास के माध्यम से हम इस दिवस को स्वच्छता दिवस के रूप में जगह-जगह स्वच्छता केे कार्यक्रम आयोजित करके भी मना रहे हैं। स्वामी विवेकानन्द का जिक्र करते हुये कैबिनेट मंत्री ने कहा कि…
जोशीमठ भू धंसाव: अपर जिलाधिकारी ने जरूरतमंदों को रसद सामग्री पहुंचने वाले वाहनों को दिखाई हरी झंडी
देहरादून: अपर जिलाधिकारी वित्त के. के. मिश्रा ने जिला आपदा परिचालन केन्द्र देहरादून से जोशीमठ भूधसाव क्षेत्र के विस्थापित परिवारों एवं जरूरतमंदो को रसद सामग्री पहुंचने वाले वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बता दें, जिला प्रशासन देहरादून विस्तापित परिवारों एवं जरूरतमंदो वाहन द्वारा राहत सामग्री में 860 कंबल, 250 राशन किट, 14 बॉडीकेयर बॉक्स (थर्मलस) जनपद चमोली भेजे गए। जिलाधिकारी ने कहा कि आगे भी जिला प्रशासन द्वारा जरूरतमंदो को रसद सामग्री प्रेषित की जाएगी। जिला प्रशासन देहरादून जरूरतमदों की सहायता के लिए सदैव तत्पर है।
मुख्य विकास अधिकारी ने की जिला योजना 2022-23 की समीक्षा बैठक
पिथौरागढ़: मुख्य विकास अधिकारी वरुण चौधरी ने विकास भवन सभागार में जिला योजना 2022-23 की समीक्षा बैठक की| मुख्य विकास अधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को जिला योजना 2022-23 के अंतर्गत अवमुक्त धनराशि के व्यय में तेजी लायी जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आने वाले मार्च के महीने तक जिला योजना के अंतर्गत अवमुक्त धनराशि का शत-प्रतिशत उपयोग कर लिया जाय। बैठक में मुख्य शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार जुकरिया, मुख्य कृषि अधिकारी रितु टम्टा, जिला पंचायत राज अधिकारी हरीश आर्य, एडीएसटीओ गणेश चन्द्र सहित अन्य संबंधित विभागों के…
पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने सीएम धामी से की मुलाकात
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री उमा भारती ने भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने जोशीमठ के भूधंसाव क्षेत्र में प्रभावित परिवारों की सुरक्षा एवं क्षेत्र में सरकार द्वारा की जा रही विभिन्न व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जोशीमठ के भू धंसाव क्षेत्र में प्रभावित परिवारों को अंतरिम पैकेज दिया जा रहा है। अंतरिम पैकेज एवं पुनर्वास की दर निर्धारण करने के लिए कमेटी का गठन किया गया है। प्रभावित हितधारकों के हितों…
जोशीमठ भू-धंसाव: आपदा प्रबंधन सचिव ने राज्य सरकार द्वारा किये जा रहे कार्यों की दी जानकारी
देहरादून: आपदा प्रबन्धन सचिव डा. रंजीत कुमार सिन्हा ने जोशीमठ नगर क्षेत्र में हो रहे भू-धंसाव एवं भूस्खलन को लेकर राज्य सरकार द्वारा किये जा रहे कार्यों की जानकारी दी| उन्होंने बताया कि बताया कि भारत सरकार की ओर से एन.डी.आर.एफ. की दो टुकड़ियां पूर्व से ही जोशीमठ में तैनात हैं तथा एक टुकड़ी गौचर में तैयार रखी गई है। एसडीआरएफ की चार टुकड़ियां जोशीमठ में तैनात की गई है। बुधवार को आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान रंजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि भारत सरकार ने अपने विभिन्न तकनीकी संस्थानों…
जोशीमठ भूधंसाव: सीएम धामी ने आवश्यक सेवाओं से जुड़े जिला स्तरीय अधिकारियों की ली बैठक
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुनील आइटीबीपी कैंप में सेना, आईटीबीपी, एनडीआरएफ, और भूधंंसाव की जांच में लगे विभिन्न प्रतिष्ठानों के वैज्ञानिकों, जिला प्रशासन, पुलिस एवं आवश्यक सेवाओं से जुड़े जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान सीएम ने कहा कि नागरिकों की सुरक्षा हमारी सबसे बडी जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों की सुरक्षा के दृष्टिगत सभी इंतेजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने भूधंंसाव की जांच में लगे विभिन्न प्रतिष्ठानों के वैज्ञानिकों से भी वार्ता की और जोशीमठ में भूधंंसाव कारणों में चल रहे अध्ययन और शोध…
सीएम ने नरसिंह मंदिर में पूजा-अर्चना कर की दिन की शुरुआत
मुख्य विकास अधिकारी ने एमबी मशरूम प्लांण्ट, फूड प्रोसेसिंग प्लांण्ट व पॉलीहाउस का किया दौरा
हरिद्वार: मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन ने बुग्गावाला क्षेत्र स्थित नौकराग्राण्ट, सिकरौडा में लेमनग्रास का खेती, एम.बी. मशरूम प्लांण्ट, एम.बी. फूड प्रोसेसिंग प्लांण्ट तथा एम.बी. पॉलीहाउस का विकासात्मक दृष्टि से दौरा किया। साथ ही उन्होंने सिकरौडा में लेमनग्रास की खेती का जायजा लिया| जिस पर काश्तकारों ने बताया कि इस क्षेत्र के 200 हेक्टेयर में लेमनग्रास की खेती की जा रही है। इसे लगाने के बाद लगभग तीन वर्ष तक इसका उत्पादन लिया जा सकता है तथा जानवर भी लेमनग्रास को नुकसान नहीं पहुंचाते हैं एवं हर तरह की जमीन…
जोशीमठ भूधंसाव: सीएम धामी ने जनप्रतिनिधियों और नागरिकों के साथ की बैठक
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जोशीमठ के स्थानीय जनप्रतिनिधियों और नागरिकों के साथ बैठक की। उन्होंने सभी को आपदा की घड़ी में शासन प्रशासन के साथ तालमेल बनाकर काम करने की बात कही। उन्होंने कहा कि जो लोग प्रभावित हैं, उनकी जान माल की सुरक्षा करते हुए उनके लिए आगे का रास्ता बनाना हमारी प्राथमिकता है। सीएम ने कहा की जिन लोगों के मकान, दुकान, व्यवसाय प्रभावित हुए है उन सभी को अंतरिम सहायता के रूप में 1.50 लाख तत्कालीक रूप से दिए जा रहे हैं। प्रभावित लोगों के…
