विन्टरलाईन कार्निवाल के दौरान न आने पाय कोई व्यवधान पूर्व में ही की जांय व्यवस्था, कार्यक्रम: जिलाधिकारी

देहरादून: जिलाधिकारी सोनिका ने मसूरी में आयोजित होने वाले विन्टरलाईन कार्निवाल को भव्य एवं मनोंरजक बनाने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने तैयारियों के में जुटे अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि कार्यक्रम में व्यवस्थाओं को लेकर किसी भी तरह की कमी के साथ कोई व्यवधान न आने पायI इसके लिए उन्होंने उपजिलाधिकारी व पुलिस क्षेत्राधिकारी मसूरी को पूर्व में ही पूरी व्यवस्था किए जाने के निर्देश दिए हैंI जिलाधिकारी ने विन्टरलाईन कार्निवाल के दौरान आयोजित कार्यक्रमों की श्रृखलाओं में एडवेंचर स्पोर्टस के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम, छोटी प्रतियोगिताएं, सांस्कृतिक…

सीएम धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की शिष्टाचार भेंट

-उत्तराखंड की नीतियों के बारे में दी जानकारी देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने सशक्त उत्तराखण्ड 2025 के क्रम में राज्य सरकार के रोडमैप को साझा करते हुए प्रधानमंत्री का मार्गदर्शन प्राप्त किया। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को लोहाघाट स्थित मायावती आश्रम आने के लिये भी आमंत्रित किया। साथ ही सीएम ने प्रधानमंत्री को केदारनाथ में हो रहे पुनर्निर्माण कार्यों व बदरीनाथ मास्टर प्लान की प्रगति के बारे में अवगत कराया। सीएम धामी ने प्रधानमंत्री को बताया कि सशक्त उत्तराखण्ड 2025…

लोनिवी संयुक्त कर्मचारी महासंघ की हुई बैठक, डिजिटल साइनिंग अथॉरिटी को लेकर हुई चर्चा

देहरादून: डिजिटल साइनिंग अथॉरिटी को लेकर लोनिवी संयुक्त कर्मचारी महासंघ ने बैठक की| बैठक में डिजिटल साइनिंग अथॉरिटी को मंत्री की बिना अनुमति के कोई इसे कैसे इस्तेमाल कर सकता है इस संबंध में चर्चा की गयी। म्हासंघ के अध्यक्ष व महामंत्री ने इस मुद्दे को मुख्य सचिव व मुख्यमंत्री के समक्ष उठाये जाने की बात कही| मंगलवार को लोनिवी संयुक्त कर्मचारी महासंघ ने बैठक के दौरान डिजिटल साइनिंग अथॉरिटी को लेकर सवाल खड़े किए हैं| कर्मचारी संगठनों का कहना है कि डिजिटल साइनिंग अथॉरिटी बेहद संवेदनशील उपकरण होता है,…

सीएम धामी ने अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी चैंपियनशिप का किया शुभारंभ 

देहरादून: उत्तराखंड पुलिस ने बुधवार (14 दिसंबर) को 11वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी चैंपियनशिप कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और डीजीपी अशोक कुमार ने चैंपियनशिप का शुभारंभ किया। अलग- अलग राज्यों के खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट के साथ अतिथियों का स्वागत किया। बता दें, इस चैंपियनशिप में 26 राज्यों के खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। इसमें जम्मू कश्मीर के खिलाड़ी भी शामिल हैं। डीजीपी अशोक कुमार ने सीएम से अनुरोध किया की खेल कोटे से होने वाली भर्ती 2011 से बंद है। जिसके…

अंकिता हत्याकांड: नार्को टेस्ट के लिए आरोपी अंकित ने मांगा समय

-कोर्ट ने दी सहमती देहरादून: अंकिता भंडारी के हत्यारोपियों में से पुलकित और सौरभ ने नार्को टेस्ट के लिए सहमति दे दी है। जबकि, तीसरे आरोपी अंकित ने सोचने और सलाह मशविरा के लिए 10 दिन का समय मांगा है। न्यायालय अंकित के जवाब के बाद 22 दिसंबर को सुनवाई करेगा। जानकारी के अनुसार, पुलकित ने सहमति के साथ कुछ शर्तें भी रखी हैं। उसने कहा है कि उससे पूछताछ की वीडियोग्राफी और रिकॉर्डिंग की जाए। ताकि, उसमें कोई छेड़छाड़ न कर सके। बताया जा रहा है कि पुलिस ने…

प्रदेश के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे बेहत्तर स्वास्थ्य सुविधाएं: धन सिंह रावत

देहरादून: प्रदेश में बेहत्तर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिए हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों को सभी आधुनिक सुविधाओं से जोड़ कर सीएचओ, एएनएम एवं आशा की तैनाती सुनिश्चित की जायेगी। इसके साथ ही विभाग में एएनएम व नर्सिंग स्टॉफ के रिक्त पदों को तीन माह के भीतर भर दिया जायेगा ताकि प्रत्येक व्यक्ति को सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सके। यह बात प्रदेश के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने एनएचएम उत्तराखंड के तत्वाधान में आईटीडीए सभागार देहरादून में अयोजित अंतर्राष्ट्रीय सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज दिवस…

भूपेन्द्र पटेल के शपथ ग्रहण समारोह में सीएम धामी हुए शामिल

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भूपेन्द्र पटेल के शपथ ग्रहण समारोह में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने भूपेन्द्र पटेल को गुजरात का मुख्यमंत्री बनने पर बधाई व शुभकामनाएं दी। सोमवार को गांधीनगर में हुए शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के कुशल मार्गदर्शन व मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के ऊर्जावान नेतृत्व में गुजरात विकास के पथ पर गतिशील रहेगा। मुख्यमंत्री ने गुजरात के नव निर्वाचित मंत्रिमण्डल के सदस्यों को भी शुभकामनाएं दी।

मुख्य सचिव ने खाद्य सुरक्षा के सम्बन्ध में राज्य स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक ली

देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु की अध्यक्षता में खाद्य सुरक्षा के सम्बन्ध में राज्य स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक संपन्न हुई। मुख्य सचिव ने खाद्य पदार्थों में मिलावट को रोकने के लिए जो कार्य किये गये उन पर नाराजगी व्यक्त की हैं| साथ ही उन्होंने अधिकारीयों को अगले एक हफ्ते में इसको लेकर एक्शन प्लान तैयार कर दिखाए जाने के निर्देश दिए। सोमवार को सचिवालय में हुई बैठक में मुख्य सचिव ने दूध में मिलावट रोकने के लिए तत्काल अभियान चलाए जाने के भी निर्देश दिए। खाद्य पदार्थों…

बिल लाओ ईनाम पाओ योजना के अंतर्गत 1500 ग्राहकों को मिलेगा तोहफा

-500 मोबाइल, 500 स्मार्ट वॉच, 500 ईयरफोन दिए जाने की घोषणा देहरादून: बिल लाओ ईनाम पाओ के लक्की ड्रॉ में 1500 ग्राहकों को रैंडमली इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से मासिक लकी ड्रॉ के लिए चुना गया जिनमे प्रथम 500 लोगों को इनाम के रूप में मोबाइल फोन, द्वितीय स्थान पर 500 लोगों को स्मार्ट वॉच एवं तृतीय स्थान पर 500 लोगों को ईयरफोन देने की वित मंत्री ने घोषणा की | प्रेम चंद अग्रवाल ने सोमवार को राज्य कर मुख्यालय, रिंग रोड, देहरादून में राज्य कर द्वारा उपभोक्ताओं को बिल लेने के…

आपदा प्रबंधन के तहत आईएमडी व यूएसडीएमए के मध्य एमओयू पर हस्ताक्षर

देहरादून: आपदा को लेकर केन्द्रीय एजेंसी आईएमडी व उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण (यूएसडीएमए) के मध्य एक एमओयू पर हस्ताक्षर हुए| एमओयू के तहत आईएमडी द्वारा चयनित ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन, ऑटोमेटिक रेन गेज, ऑटोमेटेड स्नो गेज व कॉम्पेक्ट डॉप्लर राडार के स्थल चयन, इंस्टॉलेशन, परीक्षण व संचालन हेतु मार्गदर्शन तथा दिशा-निर्देश उपलब्ध करवाए जाएगे। राज्य में वर्षा व मौसम संबंधी आपदाओं के जोखिमों से बचाव व आपदाओं के न्यूनीकरण के लिए वेदर नेटवर्क स्टेशनों की स्थापना के साथ वास्तविक समय मौसम सूचना प्रणाली (रियल टाइम वेदर इन्फॉर्मर सिस्टम) के विकास हेतु…