हरिद्वार पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी 36 घंटे के अंदर अपहरण बच्चे को किया सकुशल बरामद

देहरादून: हरिद्वार पुलिस की तत्परता ने अपहरित 8 माह के मासूम को 36 घंटे के अंदर सकुशल बरामद करने का गौरव प्राप्त किया है साथ ही घटना को अंजाम देने वाले 6महिला व एक पुरुष को गिरफ्तार किया है| घटना का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को 30 हजार के पुरुस्कार की घोषणा भी की गई है| हरिद्वार पुलिस के इस कार्य की प्रदेश को लेकर पूरे देश में बहुत ही प्रसंशा हो रही है| घटना के मुताबिक हरिद्वार के ज्वालापुर क्षेत्र से शनिवार को आठ माह के बच्चे का…

सामान्य कार्यकर्ता पर भी भरोसा जताती है भाजपा-धामी

देहरादून: सीएम धामी शनिवार को दिल्ली में एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। वहां एक चैनल के कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि पार्टी ने विधानसभा चुनाव से पहले मुझ जैसे सामान्य कार्यकर्ता को मुख्यमंत्री का दायित्व दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुझ पर भरोसा जताया। हमने सरकार बनाकर रिवाज बदल दिया। हम उत्तराखंड में यह मिथक तोड़ने में कामयाब हो गए कि राज्य में हर पांच साल में सरकार बदलती है। उन्होंने कहा कि समान नागरिक संहिता हमारे राज्य की जरूरत थी। इसे लेकर हमने चुनाव से पहले ही जनता…

सीएम धामी की अध्यक्षता में हुई उत्तराखण्ड राज्य वन्यजीव बोर्ड की 18वीं बैठक

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में उत्तराखण्ड राज्य वन्यजीव बोर्ड की 18वीं बैठक हुई I बैठक के दौरान प्रदेश में मानव वन्यजीव संघर्ष में किसी व्यक्ति की मृत्यु होने पर उनके परिवार को देय अनुग्रह राशि 04 लाख रूपये से बढ़ाकर 06 लाख रूपये दी जाने व गंभीर रूप से घायल होने पर अनुग्रह राशि 50 हजार रूपये से बढ़ाकर 01 लाख रूपये दिए जाने का निर्णय लिया गया। राज्य वन्यजीव बोर्ड की बैठक में प्रदेश में जिम कार्बेट ट्रेल की स्थापना की जाने का भी निर्णय लिया…

रुड़की कैंट के दफ्तर में सीबीआई का छापा, अधिकारियों और कर्मचारियों पर शिकंजा

देहरादून: रुड़की कैंट बोर्ड के दफ्तर में सीबीआई ने छापा मारा I इस दौरान कई अधिकारियों और कर्मचारियों से भी पूछताछ की गई I इसके अलावा सीबीआई ने बोर्ड के दफ्तर से कई दस्तावेज भी खंगाले। साथ ही कुछ दस्तावेजों को अपने कब्जे में भी लिया । बताया जा रहा है कि जांच के बाद ही कुछ खुलासा हो सकता है। इस कार्रवाई को औचक निरीक्षण बताया जा रहा हैं। जानकारी के मुताबिक, सीबीआई की टीम शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे रुड़की पहुंची। सीबीआई के अधिकारियों ने कैंट बोर्ड के विभिन्न…

ट्यूशन से बचने के लिए 11 वर्षीय बेटे ने रच डाली अपनी अपहरण की कहानी

देहरादून: हरिद्वार में बैक्वेट हॉल संचालक के 11 वर्षीय बेटे ने अपने ही अपहरण की कहानी रच डाली। अपहरण की कहानी में बार-बार बयान बदलने पर आखिरकार उसने सच उगल दिया। उसने बताया कि ट्यूशन जाने से बचने के लिए उसने ऐसा किया। पुलिस के मुताबिक पीठ बाजार निवासी अनुराग झा के शहर में अलग-अलग जगहों पर तीन बैक्वेट हॉल हैं। उनका 11 वर्षीय बेटा देव कक्षा पांचवीं में पढ़ता है। देव पीठ बाजार में संगीता टॉकीज के समीप रोजाना साइकिल से ट्यूशन पढ़ने जाता है। शुक्रवार शाम भी वह…

शादी के बंधन में बंधे ‘मामाजी’, बॉलीवुड सितारों से जगमगाया दून

देहरादून: टेलीविजन जगत में ‘मामाजी’ के नाम से मशहूर अभिनेता परितोष त्रिपाठी शादी के बंधन में बंधे I शुक्रवार को परितोष पिथौरागढ़ की मीनाक्षी के साथ विवाह के बंधन में बंधने के बाद उत्तराखंड के दामाद बन गये। देहरादून के किमाड़ी स्थित अतरक्षिया रिजॉर्ट में शादी समारोह का आयोजन हुआ I इस दौरान शादी में शिरकत करने बॉलीवुड के कई सितारे पहुंचे। आयोजित हुए समारोह की शोभा मिर्जापुर फेम पंकज त्रिपाठी ने बढ़ाई। अभिनेता के आने की सूचना मिलते ही उनकी एक झलक पाने के लिए लोग आतुर रहे। हालांकि, रिजॉर्ट…

राष्ट्रपति मुर्मू ने 97वें कॉमन फाउंडेशन कोर्स के समापन समारोह को किया संबोधित

देहरादून: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में सिविल सेवा के 97वें कॉमन फाउंडेशन कोर्स के समापन समारोह को संबोधित किया। प्रशिक्षु अधिकारियों को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि जब वह उन्हें संबोधित कर रही थीं, तो उनकी स्मृति में सरदार बल्लभ भाई पटेल के शब्द गूंज रहे थे। जिसमे उन्होंने कहा था कि हमें उम्मीद करनी चाहिए और हमें अधिकार है कि हम हर सिविल सेवक से सर्वश्रेष्ठ की अपेक्षा करें, चाहे वह किसी भी जिम्मेदारी के पद पर हो। बता दें, यह…

314 कैडेट्स ने आईएमए से पासआउट होकर देश की रक्षा का लिया संकल्प

देहरादून: भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) से 314 कैडेट्स ने पासआउट होकर देश की रक्षा का संकल्प लिया I शनिवार सुबह मार्कर्स काल के साथ परेड शुरू हुई। भारत माता तेरी कसम तेरे रक्षक बनेंगे हम, आईएमए गीत पर कदमताल करते जेंटलमैन कैडेट ड्रिल स्क्वायर पर पहुंचे I सेंट्रल कमांड के जीओसी इन चीफ लेफ्टिनेंट जनरल योगेंद्र डिमरी ने बतौर रिव्यूइंग ऑफिसर पासिंग आउट परेड की सलामी ली। एक साथ उठते कदम और गर्व से तने सीने दर्शक दीर्घा में बैठे हर एक नागरिक के भीतर ऊर्जा का संचार कर रहे…

राष्ट्रपति मुर्मु ने दून विश्वविद्यालय के तृतीय दीक्षांत समारोह में विधार्थियों को किया सम्मानित

देहरादून: राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु ने दून विश्वविद्यालय के तृतीय दीक्षांत समारोह में 36 विधार्थियों को सम्मानित किया। इस समारोह में वर्ष 2021 के ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन व पी.एच.डी के 669 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की गई। स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले 36 विद्यार्थियों में 24 छात्राएं शामिल थीं। जिन्होंने विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह की थीम ‘उभरती नारी शक्ति’ को चरितार्थ किया। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देवभूमि उत्तराखंड को नमन किया। जिसके बाद उन्होंने डिग्री और मेडल प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को बधाई दी| उन्होंने कहा कि इस…

मुख्यमंत्री व राज्यपाल ने राष्ट्रपति को किया विदा

देहरादून: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे के पश्चात शुक्रवार को राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट में राष्ट्रपति को विदाई दी।