देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्य तिथि पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान के शिल्पकार, वंचितों व शोषितों के उत्थान के लिए आजीवन समर्पित रहने वाले डॉ. भीमराव अंबेडकर का समाजिक न्याय के लिए किया गया संघर्ष हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।
Category: उत्तराखंड
विक्रम/आटो हटाए जाने के विरोश में प्रदेशभर में प्रदर्शन, सरकार पर लगाए कई आरोप
देहरादून: विक्रम टैम्पो महासंघ ने उत्तराखंड शासन के डीजल चलित विक्रम/आटो को हटाये जाने के निर्णय के विरोध मे प्रदेश सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की। सोमवार को ऋषिकेश हरिद्वार मार्ग पर स्थित विक्रम टैम्पो महासंघ कार्यालय के समक्ष सरकार के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया गया। इससे पूर्व उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए महासंघ अध्यक्ष मंहत विनय सारस्वत ने कहा कि जब तक सरकार हमारी समस्त मांगें नहीं मान लेती तब तक उत्तराखंड विक्रम टैम्पो महासंघ सरकार की गलत नीतियों के विरोध में आंदोलन जारी रखेगा। छोटे…
नेपाल की ओर से हुए विवाद पर भारतीय नागरिक नाराज, विरोध में बंद किया अंतरराष्ट्रीय पुल और धारचूला बाजार
देहरादून: धारचूला में काली नदी किनारे तटबंध निर्माण के दौरान नेपाल की तरफ से हुए विवाद को लेकर भारत में आक्रोश फैला हुआ है। रविवार को नेपाल की तरफ से पथराव, नेपाल पुलिस द्वारा पुल बंद करने, अनुरोध के बाद भी नहीं खोलने, भीड़ को नियंत्रित करने के लिए हल्का बल प्रयोग करने का मामला सामने आया था। जिस दौरान भारतीय नागरिकों को चोट आयी। वहीं घटना के विरोध में व्यापार मंडल के नेतृत्व में सोमवार सुबह अंतरराष्ट्रीय पुल बंद कर दिया गया और धारचूला बाजार बंद रखा। अंतरराष्ट्रीय पुल…
नौसेना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग
देहरादून: नौसेना दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय जल सर्वेक्षण कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल ने बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहें। इस अवसर पर राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने संयुक्त रूप से “इण्डियन वार्निंग इनफार्मेशन एंड नेविगेशन सर्विस” व “मैरीटाइम इनफार्मेशन चार्ट” का लोकार्पण किया| साथ ही नौ सेना की प्रदर्शनी का अवलोकन कर देश की सुरक्षा में नौसेना के योगदान की सराहना की। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल(से.नि.) गुरमीत सिंह ने नौसेना दिवस की शुभकामनाऐं देते हुए कहा कि भारतीय…
एक जनवरी से प्रदेश में बंद हो जाएगा कोविड टीकाकरण अभियान
देहरादून: उत्तराखंड में आने वाले वर्ष 2023 से कोरोना का टीकाकरण बंद होने जा रहा है। इस बाबत केंद्र सरकार की और से राज्य को मिल रही कोविशील्ड व कोवॉक्सिन भी बंद कर दी गई हैं। अब राज्य में टीकाकरण अभियान को लेकर 31 दिसंबर तक ही वैक्सीन उपलब्ध है। पूर्व में सरकार की ओर से सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में निशुल्क वैक्सीन की डोज लगाईजा रही थी। प्रदेश में अब तक 102 प्रतिशत लोगों को पहली और 95 प्रतिशत को दोनों डोज लगाई जा चुकी हैं, जबकि 25 प्रतिशत…
वरिष्ठ पत्रकार योगेश भट्ट होंगे राज्य सूचना आयुक्त
देहरादून: वरिष्ठ पत्रकार योगेश भट्ट को उत्तराखंड का राज्य सूचना आयुक्त नियुक्त किया गया है। प्रभारी सचिव एसएन पांडे ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में बनी चयन समिति ने इस भट्ट की आयुक्त नियुक्ति पर मोहर लगाई हैI चयन समिति ने शासन को प्राप्त आवेदनों के आधार पर उनका चयन किया है। समिति में नेता प्रतिपक्ष यशपाल और कैबिनेट मंत्री चन्दन राम दास शामिल हैं।
आईएसबीटी से सहसपुर रोड व मालदेवता रूट पर चलेंगी दस इलैक्ट्रिक बसें, सीएम धामी ने किया शुभारंभ
-बीस बसों का पहले से किया जा रहा संचालन देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून स्मार्ट सिटी के अन्तर्गत दस इलैक्ट्रिक बसों का विस्तारित मार्ग आईएसबीटी से मालदेवता व सहसपुर रोड के संचालन का शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री ने टिकिट लेकर घंटाघर तक बस में यात्रा भी की। स्मार्ट सिटी के अन्तर्गत बीस इलेक्ट्रिक बसों का संचालन देहरादून में पहले से ही किया जा रहा है। उन्होंने बसों के आने-जाने की समयावधि की आम जन को जानकारी होने को लेकर सीईओ स्मार्ट सिटी व जिलाधिकारी सोनिका को निर्देश दिये। रविवार…
विश्व दिव्यांग दिवस पर मुख्यमंत्री ने किया दिव्यांगजनों को सम्मानित, की चार घोषणाएं
दिव्यांगजनों को राज्य स्तरीय दक्षता पुरस्कार की धनराशि 05 हजार से बढ़ाकर 08 हजार दी जायेगी। कृत्रिम अंग अनुदान की धनराशि 3500 रूपये से बढ़ाकर 7000 रूपये की जायेगी। वृद्धावस्था पेंशन योजना की तरह ही दिव्यांग पेंशन योजना को सरलीकृत किया जायेगा। दिव्यांगजनों को परीक्षाओं में न्यूनतम उत्तीर्ण अंक में 05 प्रतिशत की छूट दी जायेगी। देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर 32 दिव्यांगजनों को सम्मानित किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने दिव्यांगजनों को प्रशस्ति पत्र, मेडल, मान पत्र एवं 5-5 हजार की धनराशि…
दो पक्षों के बीच विवाद में घायल हुए विपिन रावत की हुई मौत, परिजनों ने निष्पक्ष जांच न करने का लगाया आरोप
देहरादून: दो पक्षों के बीच हुए विवाद में घायल हुए विपिन रावत ने श्रीमहंत इंद्रेश अस्पताल में आखिरी सांस ली I जिसके बाद रो-रो कर परिजनों का बुरा हाल हो गया I परिजनों ने इस दौरान पुलिस पर भी निष्पक्ष होकर जाँच ना करने का आरोप लगाया I जानकारी के मुताबिक, 23 नवम्बर को देर रात छोटे से विवाद में दो पक्षों का आपसी झगड़ा हो गया था, जिसमें 28 वर्षीय चमोली निवासी विपिन रावत के सिर पर गम्भीर चोटें आई थीं। आज शनिवार की सुबह श्रीमहंत इंद्रेश अस्पताल में…
राज्य वन्यजीव बोर्ड का पुनर्गठन, गैर सरकारी संगठन और सदस्यों को दो साल के लिए किया चिन्हित
देहरादून: राज्य वन्यजीव बोर्ड का पुनर्गठन कर दिया गया है। इनमें तीन गैर सरकारी संगठनों और सात गैर सरकारी सदस्यों को दो साल के लिए नामित किया गया है। इस संबंध में शासन की ओर से निर्देश जारी कर दिए गए हैं। वन विभाग की ओर से अक्टूबर में नए सदस्यों को शामिल करने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। इस संबंध में सचिव, वन विजय यादव की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है I जारी आदेश में कहा गया है कि वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत…
