देहरादून: अंकिता हत्याकांड मामले में वीआईपी के नाम का खुलासा करने और सीबीआई जांच की मांग को लेकर लोगों का आक्रोश जारी हैं। 51 दिन से ऋषिकेश में चल रहे आमरण अनशन के बाद प्रदर्शनकारी राजभवन पहुंचे। यह उनकी पुलिस से झड़प हो गई। राजभवन के बाहर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोक दिया। बता दें, ऋषिकेश में अंकिता भंडारी हत्याकांड के छुपे हुए वीआईपी के नाम का खुलासा करने व इस केस में CBI द्वारा जांच कराने और विधानसभा बैकडोर भर्ती घोटाले में दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर विगत 51 दिनों…
Category: उत्तराखंड
सीएम धामी ने की जे. पी नड्डा से मुलाकात, जन्मदिन की दी शुभकामनाएं
सरकार ने समान नागरिक संहिता का ड्राफ्ट तैयार करने वाली कमेटी का बढ़ाया कार्यकाल
देहरादून: उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता का ड्राफ्ट तैयार करने वाली कमेटी का कार्यकाल छह महीने के लिए बढ़ा दिया गया है I कमेटी को पहले 28 नवम्बर की डेडलाइन दी गयी थी I अब इस समय को 27 मई 2023 तक के लिए बढ़ा दिया गया है I उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर एक विशेषज्ञ समिति का गठन किया गया है। समिति ने ड्राफ्ट तैयार करने के लिए जनता से भी सुझाव की मांग की थी I जिसके…
पहाड़ों में कचरा फेंकने वाले सावधान! ड्रोन से की जाएगी निगरानी, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु ने सचिवालय में प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट के सम्बन्ध में बैठक ली। मुख्य सचिव ने साथ ही प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट रूल्स – 2022 का 100 प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। गुरुवार को प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट के संबंध में हुई बैठक में मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश को प्लास्टिक कचरे से मुक्त करने के लिए प्लास्टिक कचरा प्रबंधन नियमावली – 2022 का अनुपालन आवश्यक है। यह प्लास्टिक मुक्त उत्तराखण्ड, प्रदेश के लिए पर्यटन की दृष्टि से भी महत्त्वपूर्ण होगा। उन्होंने निर्देश दिए…
एनआईओएस से डीएलएड किये अभ्यर्थियों का शिक्षक भर्ती में अटका मामला, सीएम ने मांगी रिपोर्ट
देहरादून: राष्ट्रीय मुक्त विद्यालीय शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) से डीएलएड (डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन) कर चुके अभ्यर्थियों को 2648 पदों पर होने वाली शिक्षक भर्ती में शामिल करने का हाईकोर्ट ने फैसला सुनाया था I जिसके खिलाफ सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर दी थी I अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासन से पूरे मामले की तथ्यों के साथ रिपोर्ट मांगी है। इस संबंध में शिक्षा सचिव रविनाथ रमन के मुताबिक यदि मुख्यमंत्री के स्तर से याचिका को वापस लेने का निर्णय होता है तो सुप्रीम कोर्ट में…
भारतीय सैन्य अकादमी की मुख्यधारा में शामिल हुए 69 कैडेट
देहरादून: भारतीय सैन्य अकादमी में एसीसी के 120 वें दीक्षा समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया| इस कार्यक्रम में आर्मी कैडेट कॉलेज (एसीसी) के ग्रेजुएट हुए कैडेट को जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय की डिग्री प्रदान की गई। बता दें, यह कैडेट ग्रेजुएट होकर भारतीय सैन्य अकादमी की मुख्यधारा में शामिल हो गए हैं। अकादमी के कमांडेंट ले. जनरल विजय मिश्रा ने 69 कैडेट को दीक्षित किया। आईएमए में अब एक साल का प्रशिक्षण लेकर यह कैडेट बतौर अधिकारी सेना में शामिल होंगे। उपाधि पाने वालों में 31 कैडेट विज्ञान और 38…
नाबालिक के दोपहिया वाहन चलाने पर कई सजा के प्रावधान, अभिभावकों के साथ स्कूलों की भी है बड़ी जिम्मेदारी
देहरादून: अगर आपका बच्चा नाबालिक है लेकिन आप उसे फिर भी दोपहिया वाहन चलाने देते है तो सावधान हो जाइए I बाल अपराध न्यायालय ऐसे नाबालिग के 25 वर्ष आयु सीमा तक ड्राइविंग लाइसेंस बनाने पर रोक लगा सकता है। मोटर व्हीकल एक्ट में सजा के कई प्रावधान किए गए हैं। नाबालिग के दोपहिया चलाने और यातायात सुरक्षा को लेकर मुनिकीरेती पुलिस का अभियान जारी है। इसे लेकर ओंकारानंद इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलाजी में यातायात सुरक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह ने मोटर…
प्रदेश में धर्मांतरण को लेकर कानून सख्त, संतों ने किया सरकार के फैसले का समर्थन
देहरादून: विधानसभा सत्र के दूसरे दिन उत्तराखंड धर्म स्वतंत्रता (संशोधन) विधेयक बुधवार को सदन में विपक्ष की उपस्थिति में बहुमत से पारित हो गया। इस अवसर पर सदन में प्रमुख प्रतिपक्षी दल कांग्रेस के विधायक भी उपस्थित रहे। यद्यपि उन्होंने इस विधेयक का समर्थन नहीं किया। धर्मांतरण पर कानून सख्त विधेयक पारित होने के साथ प्रदेश में धर्मांतरण को लेकर कानून और सख्त कर दिया गया है। कानून का उल्लंघन करने पर सजा और कारावास, दोनों में वृद्धि की गई है। सामूहिक धर्मांतरण के मामलों में सजा का प्रविधान 10…
समूह-ग भर्ती का विज्ञापन जारी, 71 विभागों में 445 पदों पर निकली भर्ती
देहरादून: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने समूह-ग भर्ती के तहत बुधवार को प्रदेश के 71 विभागों में कनिष्ठ सहायक के 445 पदों के लिए विज्ञापन जारी कर दिया। लाभार्थि इन पदों के लिए 20 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्तियों के लिए जारी विज्ञापन में विभागवार पदों की संख्या के साथ ही अर्हता की भी जानकारी दी गई है। उम्मीदवारों को इन भर्तीयों के आवेदन के लिए देना पड़ेगी शुल्क उम्मीदवारों की आयु 18 से 42 वर्ष होनी चाहिए। अभी तक आयोग ने पुलिस आरक्षी, पटवारी लेखपाल, वन…
मुख्य सचिव ने की केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्य व बद्रीनाथ मास्टर प्लान कार्यों की समीक्षा
देहरादून: मुख्य सचिव ने केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्य व बद्रीनाथ मास्टर प्लान कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने बद्रीनाथ व केदारनाथ में बर्फ पड़ने से पहले पूर्ण किए जाने वाले कार्यों को निर्धारित समयसीमा तक पूर्ण करने के निर्देश दिए| बुधवार को सचिवालय में हुई समीक्षा बैठक के दौरान मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि कांट्रेक्टर का पैसा किसी भी हाल में रुकना नहीं चाहिए, कांट्रेक्टर का भुगतान समय पर किया जाए। जो कार्य देर से शुरू हुए हैं या अभी तक…
