देहरादून: केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना- ग्रामीण में उत्तराखण्ड के लिये 18602 अतिरिक्त आवास की स्वीकृति मिल गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरीराज सिंह का आभार व्यक्त किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखण्ड में विकास के अभूतपूर्व काम हो रहे हैं। राज्य सरकार की पूरी कोशिश है कि विकास योजनाओं की धरातल पर क्रियान्विती सुनिश्चित हो। अंतिम छोर पर खङे व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने का प्रयास किया…
Category: उत्तराखंड
राज्य में होने वाले विकास को सुनिश्चित करेगा चिंतन शिविर: मुख्यमंत्री धामी
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को होटल आई.टी.सी मौर्य, नई दिल्ली में आयोजित टाइम्स नाउ समिट – 2022 में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में चल रहे विकास कार्यों पर चर्चा की I इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य में चिंतन शिविर का अपना एजेंडा है, जो आने वाले समय में राज्य में होने वाले विकास को सुनिश्चित करेगा। उन्होंने कहा हमारे राज्य का एजेंडा है कि 25 सालों के लिए रोड़ मैप तैयार हो, साथ ही 2025 तक उत्तराखण्ड हर क्षेत्र में देश…
मुख्य सचिव ने राजस्व वादों के तेजी से निस्तारण के दिए निर्देश
देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने शुक्रवार को सचिवालय में राजस्व वादों की समीक्षा बैठक के दौरान राजस्व वादों के तेजी से निस्तारण के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने राजस्व के लम्बित प्रकरणों को अभियान चलाते हुए तेजी से निस्तारण करने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने राजस्व वादों के तेजी से निस्तारण हेतु 1 दिसम्बर से सभी नए वादों को राजस्व न्यायालय प्रबंधन प्रणाली (आरसीएमएस) पर ऑनलाईन किए जाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने आरसीएमएस को प्रदेश में 100 प्रतिशत लागू करने के निर्देश देते हुए कहा कि…
नैनीताल हाईकोर्ट ने राज्य के सभी डीएफो पर लगाया दस हजार का जुर्माना
देहरादून: नैनीताल हाईकोर्ट ने प्रदेश के सभी डीएफओ पर दस-दस हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। यह जुर्माना प्रदेश में प्लास्टिक कचरे के निस्तारण में हीलाहवाली करने, ग्राम पंचायतों का मानचित्र अपलोड नहीं करने पर लगाया गया है I नैनीताल हाईकोर्ट ने पीसीसीएफ, सदस्य सचिव प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सहित गढ़वाल और कुमाऊं आयुक्त को 15 दिसंबर को व्यक्तिगत रूप से पेश होने के निर्देश दिए हैं। सुनवाई मुख्य न्यायाधीश विपिन सांघी एवं न्यायमूर्ति आरसी खुल्बे की खंडपीठ में की गई । इससे पहले की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने प्लास्टिक…
दूसरे दिन भी आयकर विभाग की छापेमारी जारी, बड़े पैमाने में कर चोरी का अंदेशा
देहरादून: इनकम टैक्स की अचानक कार्रवाई से गुरुवार को कारोबारियों में हडकंप मच गया था I जिसके बाद आज शुक्रवार को भी यह कार्रवाई जारी है I इस करवाई में आयकर विभाग ने बड़े-बड़े रियल एस्टेट एवं होटल कारोबारियों को घेरे में लिया है I बृहस्पतिवार सुबह आयकर विभाग के अधिकारी दर्जनों गाड़ियों के काफिले के साथ देहरादून पहुंचे थे। दिल्ली से आई आयकर विभाग की टीम ने देहरादून के नामी रियल एस्टेट एवं होटल कारोबारी मंजीत जौहर और उनके साथियों के 50 से अधिक ठिकानों पर छापे मारे थे।…
पुलिस ने की धरने पर बैठे माँ-बाप को जबरन उठाने की कोशिश
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने मौके पर पहुंचकर किया समर्थन देहरादून: चार महीने से गायब बेटे की वापसी की गुहार लगाये धरने पर बैठे माता-पिता को पुलिस ने जबरन उठाने की कोशिश की I इस बात का पता चलते ही कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा धरनास्थल पर उनका समर्थन करने पहुंचे I दरअसल, उत्तरकाशी जिले का केदार भंडारी (22) 18 अगस्त से लापता है। बेेटे की सकुशल वापसी के लिए माता डमरी देवी और पिता लक्ष्मण सिंह भंडारी ने गांधी पार्क में धरना देकर न्याय की गुहार लगाई। उन्होंने बताया कि बेटा…
खेती एवं बागवानी में कम रुचि को सीएम ने बताया ग्रामीण क्षेत्रों से पलायन की वजह
देहरादून : चिंतन शिविर का आज अंतिम दिन है I जिसके चलते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी में इस कार्यक्रम में प्रतिभाग किया I गुरुवार को शिविर के अंतिम दिन मुख्यमंत्री ने चर्चा के दौरान बताया कि राज्य में खेती एवं बागवानी को बंदरो द्वारा काफी नुकसान पहुंचाया जा रहा है। जिससे अधिकांश लोग खेती एवं बागवानी में कम रुचि ले रहे हैं। इस वजह से ग्रामीण क्षेत्रों से पलायन भी हो रहा है। इस दिशा में विशेष ध्यान देने की जरूरत है। साथ…
विधानसभा स्पीकर के बर्खास्त कर्मचारियों को लेकर फैसले का हाईकोर्ट ने किया समर्थन
देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा सचिवालय से बर्खास्त कर्मचारियों की बहाली को लेकर दायर याचिका पर हाईकोर्ट ने अपना फैसला सुनाया है I जिसमे एकलपीठ के आदेश को निरस्त करते हुए विधानसभा सचिवालय के आदेश को हाईकोर्ट ने सही ठहराया है। हाईकोर्ट में उत्तराखंड विधानसभा सचिवालय से बर्खास्त कर्मचारियों को एकलपीठ के बहाल किए जाने के आदेश को चुनौती देती विधानसभा की ओर से दायर विशेष अपीलों पर सुनवाई की गई। इसके बाद एकलपीठ के आदेश को निरस्त करते हुए विधान सभा सचिवालय के आदेश को हाईकोर्ट ने सही ठहराया। उत्तराखंड विधानसभा…
चिंतन शिविर के दुसरे दिन कृषि-बागवानी, पर्यटन, वन आदि विषयों पर हुई चर्चा, मुख्य सचिव ने रिपोर्ट तैयार करने के दिए आदेश
देहरादून: बुधवार को चिंतन शिविर के दूसरे दिन कृषि-बागवानी, पर्यटन, वन आदि विषयों पर मंथन हुआ। इस दौरान मुख्य सचिव एसएस संधू ने सभी अधिकारियों से कहा कि तीन दिन तक चलने वाले इस मंथन शिविर की एक सप्ताह के अंदर प्रत्येक को रिपोर्ट देनी होगी। मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी में चल रहे चिंतन शिविर के दूसरे दिन सचिव कृषि बीवीआरसी पुरुषोत्तम द्वारा अर्थव्यवस्था एवं रोजगार के अंतर्गत कृषि एवं बागवानी के अलावा एनिमल हसबेंडरी, डेयरी विकास एवं मत्स्य पालन पर प्रस्तुतिकरण पेश किया गया। उन्होंने…
आयकर विभाग ने दर्जनों निवेशकों व उद्योगपतियों के ठिकानों पर मारा छापा, मचा हडकंप
देहरादून: देहरादून में दर्जनों निवेशकों व उद्योगपतियों के ठिकानों पर आयकर के छापे पड़े। दिल्ली से सुबह-सुबह आईं आयकर अफसरों की कई टीमों के पहुंचते ही हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह देेहरादून के नेशविला रोड में एक के बाद एक आयकर विभाग की कई गाड़ियां पहुंची। एक साथ इतनी बड़ी संख्या में गाड़ियों के पहुंचने से आसपास भीड़ जुट गई। कई निवेशकों व उद्योगपतियों के घर छापा पड़ा है। इनमें से अभी एमजे रेजिडेंसी के मालिक के घर पर छापा पड़ने की खबर सामने आई है। इन जगहों पर…
