सीएम धामी पहुंचे धनोल्टी विधानसभा, करोड़ों की योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने धनोल्टी विधान सभा में करोड़ों की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को टिहरी जनपद के धनोल्टी विधान सभा के तहत नैनबाग के परोगी गांव में पहुंचे। यहां इन्‍होंने खेल संस्कृति समारोह में विकास गोष्ठी का शुभारंभ किया। इसका आयोजन अठजूला क्रीडा एवं सांस्कृतिक विकास समिति ने किया। इस दौरान मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने करोड़ों की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास भी किया ।

सीएम धामी ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से की भेंट, गौचर व चिन्यालीसौड़ के लिए जल्द शुरू होगी हवाई सेवा

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से भेंट कर उत्तराखण्ड में हवाई सेवाओं की मजबूती पर चर्चा की। इस दौरान केन्द्रीय मंत्री ने गौचर चिन्यालीसौड़ हवाई यात्रा जल्द शुरू किये जाने की बात कहीI रविवार को केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से भेंट के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने अनुरोध किया कि चिन्यालीसौड़ व गौचर से छोटे एयरक्राफ्ट की सेवाओं की प्रक्रिया प्रारंभ की जाए। इस पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि गौचर व चिन्यालीसौड़ के लिए हवाई सेवा जल्द शुरू की जाएगी। उड़ान योजना के…

युवाओं के लिए खुशखबरी, संविदा पर नौकरी के लिए अब नहीं काटने पड़ेंगे दफ्तरों के चक्कर

देहरादून: सरकारी विभागों में संविदा पर नौकरी के लिए अब युवाओं को दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। वह सेवायोजन आउटसोर्सिंग एजेंसी की वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं। रिक्त पदों की सूचना जारी होते ही जरूरी औपचारिकताओं के बाद अभ्यर्थियों को नियुक्तिपत्र जारी कर दिया जाएगा। यह पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। पिछले दिनों हुई कैबिनेट बैठक में इसका निर्णय लिया गया| बता दें, प्रदेश में उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण निगम लिमिटेड (उपनल) और प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के माध्यम से सरकारी विभागों में संविदा पर भर्तियां होती हैं। विभाग…

बिना अवकाश स्कूल से नदारद 6 शिक्षकों का निलंबन

देहरादून: अवकाश के बिना स्कूल से नदारद छह शिक्षकों को खंड शिक्षाधिकारी ने निलंबित कर दिया है। वहीं एक प्रधानाचार्य के एक दिन का वेतन रोके जाने के आदेश दिए हैं। बीते दिनों खंड शिक्षाधिकारी पूजा नेगी दानू ने अलग अलग जगहों पर स्कूलों का निरीक्षण किया था। इस दौरान उच्च प्राथमिक विद्यालय संभरखेड़ा के शिक्षक जयपाल, सरदार सिंह, प्राथमिक विद्यालय संभरखेड़ा के शिक्षक शिव कुमार और गुड्डी, उच्च प्राथमिक विद्यालय दौधा की शिक्षिका मीरा तोमर और उच्च प्राथमिक विद्यालय दौधा की शिक्षिका दीपा चौधरी लगातार नदारद मिलीं। जिसके बाद…

राज्य में बिजली की दरों में हो सकती है बढ़ोतरी

-एक अप्रैल से बढ़ सकती हैं कीमतें देहरादून: राज्य में आने वाले साल से बिजली की दरें बढ़ने का अंदेशा है। इसी माह के अंत तक यूपीसीएल को प्रस्ताव तैयार कर नियामक आयोग को देना होता है, जिसके लिए विभाग ने एक माह का समय और मांगा है। वहीं, पिटकुल व ने अपना प्रस्ताव तैयार कर लिया हैI यूपीसीएल अभी अपना प्रस्ताव तैयार करने में लगा हैI अनुमान है कि अप्रैल 2023 से बिजली की दरों में बढ़ोतरी हो सकती हैI प्रदेश के तीनों ऊर्जा निगमों (यूपीसीएल, पिटकुल, यूजेवीएनएल) को…

इस बार होली खेलिए प्राकृतिक, हस्तनिर्मित व रसायन मुक्त गुलाल के साथ

-परिवार के रंग –परिवार आइये, इस बार होली खेलिए घर में ही परिवार मित्रों के सहयोग से बने प्राकृतिक, हस्तनिर्मित व रसायन मुक्त गुलाल के साथI यह गुलाल हिमांशु बहुगुणा और उनके परिवार के सदस्यों ने ,अपने गाँव की महिलाओं के साथ मिलकर अपने ही घर में बनाया हैI इन रंगों की खास बात है कि यह सभी जैविक व हस्तनिर्मित हैं, जैसे पीला और नारंगी गुलाल हल्दी से बनाया गया है, तो हरा रंग सब्जियों के रस से ,गुलाबी रंग चुकंदर के रस से और बैंगनी रंग बैंगनी गोभी…

उक्रांद ने सविंधान दिवस पर डॉ.भीमराव अंबेडकर को मालाल्यार्पण कर किया याद

देहरादून: 26 नवंबर सविंधान दिवस के अवसर पर उत्तराखंड क्रांति दल की के नेता व कार्यकर्ताओं ने संविधान रचियता डॉ. भीमराव अम्बेडकर की मूर्ती पर मालायर्पण किया। इसके बाद दल ने पार्टी कार्यालय मे सविंधान दिवस पर चर्चा कीI शनिवार को संविधान दिवस के अवसर पर उक्रांद ने घंटाघर स्तिथ डॉ. भीमराव अम्बेडकर की मूर्ती पर मालायर्पण कर उनके योगदान को याद किया। मालायर्पण के बाद सभी नेता व कार्यकर्त्ताओं ने केन्द्रीय कार्यालय पहुंच संविधान दिवस के साथ डा. भीमराव आंबेडकर के देश के प्रति समर्पण को लेकर विचारगोष्ठि का…

प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम से मिलती है प्रेरणा: सीएम धामी

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम से हम सभी को प्रेरणा मिलती है। यह हम सभी  देशवासियों को आपस में जोड़ने का प्रभावशाली माध्यम है। सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता है। पूरी दुनिया में उनकी नेतृत्व क्षमता की सराहना की जाती है। उनके नेतृत्व में विश्व में भारत का मान सम्मान बढ़ा है। एक…

सरकार के ‘चिंतन’ में विभागीय ‘सामंजस्य’ को बढाने पर मंथन

-मसूरी में तीन दिनों तक चले चिंतन शिविर में तमाम नौकरशाहों ने इस पर किया खुलेदिल से मंथन -कई बार अंतर विभागीय सामंजस्य न होने के चलते जनकल्याणकारी योजना का एंड यूजर को नहीं मिल पाता लाभ देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर राज्य में पहली बार आयोजित हुए चिंतन शिविर में विभागीय ‘सामंजस्य को बढाने पर मंथन हुआ। नौकरशाही के इस चिंतन में यह बात प्रमुखता से आई की किसी भी योजना के क्रियान्वयन में संबंधित विभागों के बीच समंजस्य न होने के कारण सरकार की जनकल्याणकारी…

नौकरशाही में नई ऊर्जा का संचार कर गया पहली बार राज्य में आयोजित हुआ 3 दिनी चिंतन शिविर

देहरादून: वर्ष 2025 तक उत्तराखंड को देश के अग्रणी राज्यों में शुमार करने का लक्ष्य लेकर चल रहे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर प्रदेश में पहली बार तीन दिवसीय चिंतन शिविर आयोजित हुआ I इस चिंतन शिविर में जहां कार्यप्रणाली की पुरानी जड़ता को खत्म करने का प्रयास हुआ तो साथ ही नौकरशाहों को चिंतन शिविर यह भरोसा भी देने में कामयाब रहा कि युवावस्था में खड़ा उत्तराखंड एक नए जोश के साथ एक नई सुबह देखने के लिए तैयार है। प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी…