राज्य को ऊर्जा प्रदेश बनाने में विद्युत निगमों को बनना होगा सहयोगी: सीएम धामी

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को उत्तराखण्ड जल विद्युत निगम के 22 वें स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया I इस दौरान सीएम ने उत्तराखण्ड जल विद्युत निगम द्वारा प्रदेश को ऊर्जा के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में कार्य करने की अपेक्षा की है। उन्होंने कहा कि राज्य स्थापना के मूल में उत्तराखण्ड को ऊर्जा प्रदेश बनाने की अवधारणा को भी साकार करने में विद्युत निगमों से सक्रियता से सहयोगी बनना होगा। मुख्यमंत्री ने इस दौरान कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए…

नगर निगम टीम ने त्रिवेणी घाट रोड पर चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

देहरादून: नगर निगम की टीम ने त्रिवेणी घाट रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान टीम ने जेसीबी की मदद से त्रिवेणी घाट के समीप सरस्वती नाले के ऊपर रखे खोखे और कुछ दुकानों को हटाया। निगम की ओर से हुई इस तरह की कार्रवाई से स्थानीय दुकानदारों में हड़कंप मच गया। दुकानों का सामान ट्रैक्टर-ट्रॉली में न भर पाएं इससे पहले ही दुकानदारों ने सामान समेट लिया। आज मंगलवार को नगर निगम की टीम जेसीबी लेकर त्रिवेणी घाट पहुंची। टीम ने यहां सरस्वती नाले के ऊपर…

जनजाति समाज की कला व संस्कृति के संरक्षण के लिए फण्ड की होगी व्यवस्था: सीएम धामी

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर राज्य जनजाति शोध संस्थान द्वारा आयोजित कार्यक्रम पर प्रतिभाग किया| इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जनजाति कल्याण समिति के भवन के लिए भूमि उपलब्ध कराये जाने की भी बात कही। साथ ही जनजाति समाज की कला, संस्कृति संरक्षण के लिए कारपस फण्ड की स्थापना की घोषणा की। इस कार्यक्रम में मौजूद लोगों को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में प्रतिवर्ष जनजाति गौरव दिवस का आयोजन किया जायेगा। सीमान्त क्षेत्रों में जनजाति छात्रों की शिक्षा व्यवस्था के…

सीएम धामी ने की विद्यालयी शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक, जारी किए निर्देश

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विद्यालयी शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक की| इस दौरान सीएम ने अधिकारियों को अतिथि शिक्षकों के 2300 पद शीघ्र भरे जाने के निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने हर जनपद में राजीव गांधी नवोदय विद्यालय की तर्ज पर आवासीय बालिका विद्यालयों की स्थापना तथा विद्यालयों में आउटसोर्स के माध्यम से चतुर्थ श्रेणी के 03 हजार रिक्त पद भरने के भी निर्देश दिये। सीएम ने स्कूल भवनों की मरम्मत की जाने की भी बात कही। बैठक के दौरान सीएम धामी ने राज्य के सभी सरकारी व…

सीएम धामी ने जनजातीय समुदायों की शोभा यात्रा का किया फ्लैग ऑफ

भगवान बिरसा मुण्डा जी की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जा रहा जनजातीय गौरव दिवस देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय से जनजातीय समुदायों की शोभा यात्रा का फ्लैग ऑफ किया। भगवान बिरसा मुण्डा जी की जयंती के उपलक्ष्य में मनाये जा रहे जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर उत्तराखण्ड राज्य की जनजातियो के लोगों ने शोभायात्रा निकाली। इस अवसर पर मुख्यमत्री ने भगवान बिरसा मुण्डा जी के स्वतन्त्रता संग्राम में योगदान को याद करते हुए उन्हे नमन किया…

सीएम ने भाजपा नेता की माता के निधन पर जताया शोक

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा नेता पुनीत मित्तल की माता के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिवारजनों को धैर्य प्रदान करने की कामना की है। मुख्यमंत्री ने पुनीत मित्तल के आवास पर जाकर शोक संवेदना व्यक्त की।

आपदा प्रबंधन एवं भूकम्परोधी तकनीक के क्षेत्र में जापान से सहयोग लिया जाए-मुख्यमंत्री धामी

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में फिक्की फोरम ऑफ पार्लियामेंटेरियन्स द्वारा जापानी दूतावास के सहयोग से आयोजित संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान राज्य से जुड़े विभिन्न विषयों पर एवं जापान और उत्तराखण्ड के बीच पार्टनरशिप को बढ़ाने के लिए चर्चा हुई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जापानी प्रतिनिधिमण्डल का जापानी भाषा से शुरूआत कर स्वागत किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड भूकंप एवं आपदा की दृष्टि से संवेदनशील राज्य है। आपदा प्रबंधन एवं भूकम्परोधी तकनीक के क्षेत्र में जापान राज्य…

मुख्य सचिव ने की हेलीपोर्ट्स व हेलीपैड्स की प्रगति की समीक्षा, निर्माण कार्य में तेजी के दिए निर्देश

देहरादून: मुख्य सचिव ने हेलीपोर्ट्स व हेलीपैड्स की प्रगति की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को हेलीपोर्ट्स एवं हेलीपैड्स के निर्माण में तेजी लाने के साथ ही निर्माण कार्य में गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु ने हेलीपैड्स और हेलीपोर्ट्स के लिए चयनित की गयी भूमी पर शीघ्र डीपीआर तैयार किए जाने के निर्देश दिए। संधु ने लैंड ट्रांसफर में अटके मामलों को प्रतिदिन मॉनिटरिंग कर निस्तारित किये जाने की भी बात कही। मुख्य सचिव ने पर्यटन विभाग को पर्यटकों को…

राजाजी टाइगर रिजर्व पर्यटकों के स्वागत के लिए तैयार

देहरादून: राजाजी टाइगर रिजर्व के पर्यटक गेट मंगलवार यानी आज से पर्यटकों के स्वागत के लिए खुल गए है। मोतीचूर गेट को सुबह 10 बजे रेंज अधिकारी आलोकी ने रिबन काटकर पर्यटकों के लिए खोला। इस दौरान गेट को फूल मालाओं से सजाया गया। वहीं चीला रेंज के गेट भी पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है। राजाजी टाइगर रिजर्व के पर्यटक गेट आज (मंगलवार) से पर्यटकों के लिए खुल गए। मोतीचूर गेट को सुबह 10 बजे रेंज अधिकारी आलोकी ने रिबन काटकर पर्यटकों के लिए खोला। इस दौरान गेट…

गौचर मेला मैदान होगा मिनी स्टेडियम के रूप में विकसित: सीएम धामी

चमोली/गौचर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को गौचर में 70वें राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक मेले का उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री का बैंड की मधुर धुन व फूल मालाओं के साथ स्वागत किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने ऐतिहासिक गौचर मेला मैदान को मिनि स्टेडियम के रूप में विकसित करने और गौचर मेले के सफल संचालन के लिए 10 लाख देने की घोषणा की। गौचर मेले में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुएन मुख्यमंत्री ने कहा कि गौचर मेला संस्कृति, बाजार तथा उद्योग तीनों के समन्वय के…