देहरादून: कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के निजी सचिव आईपी सिंह और पीडब्ल्यूडी के विभागाध्यक्ष अयाज अहमद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया| मंत्री के फर्जी हस्ताक्षर किए जाने के मामले में उनपर जांच बैठाई गई| सतपाल महाराज के निजी सचिव आईपी सिंह और पीडब्ल्यूडी के विभागाध्यक्ष अयाज अहमद के खिलाफ डालनवाला थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के पीआरओ की ओर से मामले में तहरीर की गई है। कैबिनेट मंत्री के विदेश दौरे के दौरान निजी सचिव आईपी सिंह ने उनके फर्जी डिजिटल सिग्नेचर कर दिए…
Category: उत्तराखंड
पर्यटन मंत्रालय ने एनसीसी कैडेट व छात्र-छात्राओं के लिए स्वच्छता कार्यशाला का किया आयोजन
देहरादून: बुधवार को पर्यटन मंत्रालय ने स्वच्छ भारत स्वच्छ पर्यटन के अंतर्गत एनसीसी कैडेट व छात्र-छात्राओं के लिए स्वच्छता कार्यशाला का आयोजन किया गया I इस कार्यक्रम में छात्रों के लिए स्वच्छता की वीडियो, नुक्कड़ नाटक तथा स्वच्छता जागरुकता रैली का आयोजन भी किया गया। विद्यालय के एनसीपी कैडेट व छात्र-छात्राओं ने अपने गायन, भाषण व नृत्य के के माध्यम से बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। स्वच्छता विशेषज्ञ डॉ. पवन गुप्ता ने स्वच्छता के साथ पर्यटन को कैसे बढ़ावा दिया जाए व पर्यावरण को स्वच्छ रखते हुए भावी पीढ़ियों को कैसे स्वस्थ…
सीएम धामी ने युवा अभिनेता ऋषभ कोहली से की मुलाकात
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में देहरादून निवासी बॉलीवुड एक्टर ऋषभ कोहली ने मुलाकात की I इस दौरान ऋषभ ने मुख्यमंत्री से अपनी आने वाली फिल्म ‘कर्तम-भुगतम के बारे में भी चर्चा की I सीएम ने युवा अभिनेता को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रदेश में फिल्मांकन के लिए फिल्मकारों को सुविधा उपलबध कराई जा रही है I हमारा प्रयास राज्य के नैसर्गिक प्राकृतिक सौंदर्य को देश एवं दुनिया तक पहुँचाने का है I
सड़क की खस्ता हालत देख धरने पर बैठा दूल्हा
देहरादून: बारात ले जाते हुए दुल्हे को जब कई परेशानियों का सामना करना पड़ा I तो दूल्हा भी कांग्रेस नेताओं के साथ धरने पर बैठ गया I दरअसल, हैड़ाखान से लेकर रीठासाहिब तक करीब 200 गांवों की सड़क 15 नवंबर के बाद से बंद पड़ी है। ऐसे में हजारों ग्रामीणों को संकट के दौर से गुजरना पड़ रहा है। सड़क से जुड़े मामले में अब कांग्रेस भी मुखर हो चुकी है। जिसको देखते हुए मंगलवार सुबह दस बजे नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य सड़क को जल्द सुचारू करने की मांग को…
जबरन धर्मांतरण के पुराने मामलों में नए कानून से होगी कार्रवाई, सीएम धामी ने दिए निर्देश
देहरादून: विधानसभा सत्र में पारित हुए जबरन धर्मांतरण के विधेयक को पुराने मामलों को सुलझाने में भी इस्तेमाल किया जाएगा I मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस विधेयक में साधुओं के समर्थन पर आभार व्यक्त किया I मुख्यमंत्री धामी ने मीडियाकर्मियों से बातचीत के दौरान धर्मांतरण रोकने के लिए लाए गए विधेयक का समर्थन करने पर साधु व संतों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य धर्म, संस्कृति व अध्यात्म की भूमि है। यहां जबरन व प्रलोभन से धर्मांतरण बहुत गंभीर हो गया था। राज्य में धर्मांतरण व…
सड़कों के हाल देख सतपाल महाराज हुए आगबबूला, उखड़वा दी 10 मीटर सड़क
देहरादून: लोक निर्माण विभाग मंत्री सतपाल महाराज ने सड़क की खराब गुणवत्ता को लेकर पौड़ी जिले में बीरोंखाल से लेकर मझगांव के बीच 10 मीटर सड़क को उखाडऩे के निर्देश दिए, जिसके बाद सड़क उखाड़ भी दी गई। अब इस स्थान पर सड़क निर्माण का पुन: कार्य किया जाएगा। यह मामला इंटरनेट मीडिया में भी जोर-शोर से उठा। इसका संज्ञान लेते हुए सतपाल महाराज ने अधिकारियों को बुरी तरह खराब हुई 10 मीटर लंबे मार्ग को उखड़वाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही खराब गुणवत्ता के लिए संबंधित कंपनी की…
होमगार्ड स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सीएम धामी हुए शामिल
देहरादून: होमगार्ड स्थापना दिवस के मौके पर उत्तराखंड में जवानों ने रैतिक परेड का आयोजन किया। कमांडेंट जनरल केवल खुराना के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान होमगार्ड जवानों ने कई तरह के करतब भी दिखाए I सीएम ने की विशेष घोषणाए बता दें कि होमगार्ड मुख्यालय नानुरखेड़ा में हर वर्ष छह दिसंबर को परेड का आयोजन किया जाता है। सीएम धामी ने इस मौके पर कई घोषणाएं भी की। उत्तराखण्ड राज्य के 10 जनपदों-ऊधमसिंहनगर, पिथौरागढ़, चंपावत, अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, रूद्रप्रयाग, पौड़ी, उत्तरकाशी और टिहरी…
सीएम धामी ने किया मुनस्यारी महोत्सव 2022 का शुभारंभ
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुनस्यारी महोत्सव 2022 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मुनस्यारी महोत्सव धीरेधीरे विश्व प्रसिद्ध महोत्सव के रूप में अपनी पहचान बना रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुनस्यारी स्थित जोहार क्लब मैदान में आयोजित मुनस्यारी महोत्सव 2022 में मुनस्यारी के प्राकृतिक सौंदर्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि जोहार की पावन भूमि नैसर्गिक सौंदर्य से परिपूर्ण तो है ही इसका इतिहास भी बहुत गौरवशाली रहा है। उन्होंने कहा कि मुनस्यारी के नैसर्गिक सौंदर्य ने उन्हें बचपन से…
चंदन राम दास की बिगड़ी तबीयत, डेंगू के चलते मैक्स अस्पताल में हुए भर्ती
देहरादून: उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास की तबीयत ठीक नहीं होने पर सोमवार को उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती किया गया। जांच में उन्हें डेंगू की पुष्टि हुई है। चंदन राम दास को कई दिनों से बुखार की शिकायत थी। लिहाजा वे विधानसभा के शीतकालीन सत्र में भी नहीं आ पाए थे। तबीयत ठीक नहीं होने से उन्हें मैक्स अस्पताल में भर्ती किया गया। यहां वरिष्ठ डॉक्टरों की देखरेख में इलाज चल रहा है। कैबिनेट मंत्री के स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज किया…
सीएम धामी ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्य तिथि पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान के शिल्पकार, वंचितों व शोषितों के उत्थान के लिए आजीवन समर्पित रहने वाले डॉ. भीमराव अंबेडकर का समाजिक न्याय के लिए किया गया संघर्ष हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।
