देहरादून: मानसून के चलते 30 जून को कॉर्बेट पार्क के बिजरानी, गर्जिया, दुर्गादेवी, ढिकाला जोन को पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया था। अब फिर से पर्यटक कॉर्बेट के बिजरानी में जंगल सफारी का लुत्फ उठाते हुए दिखेंगे। आज (शनिवार) सुबह छह बजे से सैलानी बिजरानी गेट से जंगल सफारी करेंगे। बारिश से खराब हुई सड़कों को ठीक कराने के बाद कॉर्बेट पार्क प्रशासन बिजरानी गेट को खोल रहा है। जिसको लेकर पार्क प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसके साथ ही झिरना और…
Category: उत्तराखंड
अंकिता हत्याकांड: पर्यटन नियमों के तहत पंजीकृत नहीं वनंत्रा रिजॉर्ट, होगी सख्त कार्रवाई
देहरादून: ऋषिकेश में अंकिता भंडारी हत्याकांड में एक बड़ा खुलासा हुआ हैं| एसआईटी की जांच में सामने आया हैं कि अंकिता के मुख्य आरोपी पुलकित आर्य का वनंत्रा रिजॉर्ट पर्यटन नियमों के तहत पंजीकृत नहीं पाया गया हैं। एसआईटी प्रभारी डीआईजीपी रेणुका देवी का कहना है कि रिजॉर्ट उत्तराखंड पर्यटन नियमों के तहत पंजीकृत नहीं था और उसके पास फायर एनओसी भी नहीं था। इसलिए आवश्यक कार्रवाई करने के लिए संबंधित प्राधिकरण को पत्र लिखा गया है। हमें कुछ एफ. एस. एल. रिपोर्ट मिली हैं और कुछ अभी बाकी हैं।…
आम जनता से भेंट कर मुख्यमंत्री ने सुनी जन समस्यायें, संवेदनशीलता के साथ निराकरण के दिए निर्देश
देहरादून:गुरूवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आये लोगों तथा विभिन्न संगठनों आदि से जुड़े लोगों से भेंट कर उनकी समस्यायें सुनी। मुख्यमंत्री ने सभी की समस्याओं से अवगत होते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश दिये। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जन समस्याओं का समाधान अधिकारियों की जिम्मेदारी भी है। सीएम द्वारा जनपद स्तर पर स्थानीय लोगों की समस्याओं का समाधान हो इसके लिये जिलाधिकारियों को प्रतिमाह अपने-अपने…
सीएम धामी ने आईएसबीटी का किया निरीक्षण, स्वच्छता व्यवस्था में सुधार किए जाने के दिए निर्देश
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने त्योहारों के सीजन के चलते गुरुवार को आईएसबीटी देहरादून का औचक निरीक्षण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने आईएसबीटी में सफाई व्यवस्था, पेयजल, शौचालयों, टिकट बुकिंग काउंटर व कैंटीन का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों का भी निरीक्षण किया| जिसके बाद उन्होंने यात्रियों से बातचीत भी की। आईएसबीटी में सफाई व्यवस्था सही नहीं पाए जाने पर मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को सख्त हिदायत दी| उन्होंने कहा कि यदि स्वच्छता व्यवस्था में सुधार नही किया गया तो संबंधित अधिकारियों एवं जो…
पिकअप वाहन खाई में गिरने से हादसा, चालक समेत 2 की मौत
देहरादून: त्यूनी थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक पिकअप वाहन के खाई में गिरने से बड़ा हादसा हो गया । प्लासू के पास एक पिकअप वाहन करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में चालक समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना सुबह करीब 8:30 बजे की है। स्थानीय लोगों ने पुलिस को वाहन के खाई में गिरने की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर शवों को खाई से बाहर निकाला। थानाध्यक्ष आशीष रवियान ने बताया कि मृतकों…
प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री केदार सिंह फोनिया का हुआ निधन, सीएम धामी ने जताया शोक
देहरादून: भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री केदार सिंह फोनिया का आज शुक्रवार को निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार थे। उनके निधन की खबर से प्रदेश भाजपा में शोक की लहर है। सीएम धामी व विधानसभा अध्यक्ष ने केदार सिंह फोनिया के निधन पर शोक जताया हैं सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीटर पर पोस्ट करते हुए लिखा कि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री केदार सिंह फोनिया के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। भगवान दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों…
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में मिड टर्म रिव्यू की बैठक हुई आयोजित, विभागाध्यक्षों को दिए जरूरी निर्देश
देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु की अध्यक्षता में गुरुवार को सचिवालय में विश्व बैंक द्वारा वित्त पोषित यूकेपीएफएमएस परियोजना के मिड टर्म रिव्यू की बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने सभी विभागों के विभागाध्यक्षों से यह अपेक्षा की कि वे वित्त विभाग द्वारा प्रोक्योरमेंट अधिप्राप्ति शिकायत क्रियाविधि पोर्टल में तत्काल अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि 1 करोड़ रुपए से अधिक की सभी ई – निविदाओं को अनिवार्य रूप से उक्त पोर्टल (http://pgrm.uk.gov.in) प्रकाशित कराया जाना सुनिश्चित किया जाए एवं प्राप्त शिकायतों…
राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की हुई बैठक, बैंको को संवेदनशीलता के साथ काम करने के दिए निर्देश
देहरादून: अपर मुख्य सचिव आनन्दवर्द्धन ने राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक की| इस बैठक में उन्होंने सभी बैंकों को विभिन्न योजनाओं के तहत प्रदान किए जाने वाले ऋण आवेदनों का त्वरित निस्तारण किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट करते हुए कहा कि जरूरतमंदो के ऋण आवेदनों के मामलों में बैंक संवेदनशीलता के साथ काम करे। पर्वतीय राज्य होने के कारण उत्तराखण्ड के दूर इलाकों में रहने वाले लोग आजीविका बढ़ाने के लिए सरकारी ऋण योजनाओं पर निर्भर है। पलायन रोकने तथा लोगों को स्वरोजगार से जोड़ने में…
सीएम धामी ने किया मेडल प्राप्त करने वाले खिलाडियों प्रशिक्षकों को सम्मानित
गुजरात 36वें एथलेटिक्स प्रतिस्पर्धा में किया प्रतिभाग देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित कैम्प कार्यालय में गुजरात में आयोजित 36वें नेशनल गेम्स के एथलेटिक्स प्रतिस्पर्धा में मेडल प्राप्त करने वाले एथलेटिक्स एवं उनके प्रशिक्षकों को सम्मानित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि गुजरात में आयोजित हुए 36 वें नेशनल गेम्स में राज्य के सभी खिलाड़ियों ने अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश का मान बढ़ाया है। उन्होंने पदक विजेता खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में खेलों को…
सरस मेले के आयोजन में पहुंचे सीएम धामी, वोकल फॉर लोकल का दिया मंत्र
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को रेसकोर्स में आयोजित सरस मेले में प्रतिभाग कर मेले में प्रतिभागी महिला स्वयं सहायता समूहों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने मेले में स्वयं सहायता समूहों के स्टॉलों का भ्रमण कर उनके द्वारा तैयार किये गये उत्पादों की सराहना भी की। सीएम धामी ने विभिन्न प्रदेशों से आये स्वयं सहायता समूहों के प्रयासों की सराहना करते हुए सरस मेलों के आयोजन को ग्रामीण आर्थिकी एवं महिला सशक्तिकरण को मजबूती प्रदान करने वाला बताया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि ऐसे आयोजन विभिन्न राज्यों के…
