-पुलिस अधिकारियों व कमर्शियल बैंकों के मध्य हो साझा ट्रेनिंग प्रोग्राम देहरादून: अपर मुख्य सचिवराधा रतूड़ी ने नकली नोटों के मामलों को भी ई एफआईआर के माध्यम से दर्ज किए जाने हेतु परीक्षण कर प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए। वितीय अपराधों की रोकथाम के लिए उन्होंने उत्तराखण्ड पुलिस अधिकारियों तथा कमर्शियल बैंकों के एक साझा ट्रेनिंग प्रोग्राम आयोजित करने के निर्देश दिए। एसीएस राधा रतूड़ी ने बैंकों को उत्तराखण्ड के दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों में अपनी सेवाएं देने का अनुरोध किया है। बुधवार को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा उत्तराखण्ड राज्य…
Category: उत्तराखंड
सीएम धामी ने महाकाल लोक लोकार्पण कार्यक्रम का किया वर्चुअल अवलोकन
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को टपकेश्वर महादेव मंदिर देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए I इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए जा रहे महाकालेश्वर उज्जैन में महाकाल लोक लोकार्पण कार्यक्रम का वर्चुअल रूप से अवलोकन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संपूर्ण देश के अंतर्गत धर्म संस्कृति को संवारने एवं उन्हें मजबूती प्रदान करने का कार्य किया जा रहा है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही केदारनाथ धाम, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का भव्य…
मुख्य सचिव ने टेलीमेडिसिन सेवाओं के सम्बन्ध में की बैठक
देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु की अध्यक्षता में सचिवालय में मंगलवार को टेलीमेडिसिन सेवाओं के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस दौरान उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड के पर्वतीय क्षेत्रों के लिए टेलीमेडिसिन सेवा लोगों के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगी। मुख्य सचिव ने कहा कि टेलीमेडिसीन को प्रभावी रूप से स्थापित करने पर यह पलायन रोकने में भी मददगार रहेगी। इसके महत्त्व को देखते हुए उन्होंने इस योजना को सफल बनाने के लिए सर्वप्रथम इस क्षेत्र में विश्वस्तरीय स्वास्थ्य विभाग को टेलीमेडिसिन की विश्वस्तरीय…
मुख्यमंत्री धामी ने जेलों की आधुनिकीकरण प्रक्रिया में तेजी लाने के दिए निर्देश
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय में जेल विभाग की समीक्षा बैठक की| इस दौरान उन्होंने जेलों की आधुनिकीकरण प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने राज्य की समस्त जेलों में विडियों कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से न्यायालयों के समक्ष कैदियों के पेशी की व्यवस्था के लिए जेलों में वीसी हॉल व तकनीकी विकास की एक कार्ययोजना जल्द से जल्द बनाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में जेल विकास बोर्ड के रिवाल्विंग फण्ड स्थापित करने पर सहमति देते हुए शुरूआती 1…
विजय बहुगुणा ने सीएम धामी से की भेंट
हरिद्वार में पकड़े गए दो आतंकी, पूछताछ के दौरान अहम जानकारी आई सामने
देहरादून: उत्तर प्रदेश के आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) द्वारा हरिद्वार से दो आतंकियों की गिरफ्तारी के बाद पूरे प्रदेश में हड़कंप है। पुलिस और इंटेलिजेंस एजेंसी सतर्क हो गई है। अब इन आतंकवादियों से जुड़े लोगों की जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार, यूपी एटीएस की गिरफ्त में आए आतंकी गतिविधियों में शामिल बांग्लादेशी आरोपी तल्हा व अलीनूर सलेमपुर गांव में रह रहे थे। वो दोनों एटीएस के हत्थे चढ़ने से चंद दिन पहले ही यहां पहुंचे थे। यूपी एटीएस की ओर से जारी प्रेस नोट में जानकारी…
बंशीधर भगत ने अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर दी आपत्तिजनक टिपण्णी, विडियो वायरल
देहरादून: अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत एक कार्यक्रम में अपने बयान को लेकर सुर्ख़ियों में आ गए है I दरअसल, हल्द्वानी में आयोजित एक कार्यक्रम का वीडियो इस समय इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और कालाढूंगी से विधाायक बंशीधर भगत देवी देवताओं पर आपत्तिजनक कमेंट करते हुए सुनाई दे रहे हैं। वायरल वीडियो में भगत अपने संबोधन में कह रहे है कि महिला शक्ति पहले से ही सशक्त रही है। बालकों…
पर्यावरण हितैषी उपायों की संभावनाओं को लेकर अपर मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश
–लोक निर्माण विभाग की बैठक के दौरान दिए निर्देश देहरादून: मंगलवार को सचिवालय में लोक निर्माण विभाग की समीक्षा के दौरान अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने राज्य में डम्पिंग जोन हेतु उचित भूमि की कमी की समस्या के समाधान के लिए बैठक की I इस दौरान राधा रतूड़ी ने इनोवेटिव तथा वृक्षारोपण जैसे पर्यावरण हितैषी उपायों की संभावनाओं पर सम्बन्धित अधिकारियों को गम्भीरता से अध्ययन करने के निर्देश दिए। अपर मुख्य सचिव ने पी डब्ल्यू डी की सड़कों पर शहरी क्षेत्रों में आवासीय मकानों एवं दुकानों के अतिक्रमण के…
हरिद्वार से गजवा-ए-हिंद के 2 आतंकी गिरफ्तार, त्योहारी सीजन में बड़े हादसे की थी साजिश
देहरादून: उत्तर प्रदेश एटीएस ने राखंड एसटीएफ उत्तकी मदद से हरिद्वार से गजवा-ए-हिंद के दो आतंकियों को गिरफ्तार कर लिया है। डीजीपी अशोक कुमार ने इस बात की जानकारी दी है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक दोनों आतंकी त्योहारी सीजन के दौरान एक बड़ी आतंकी घटना कि साजिश कर रहें थे। डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि कंफर्म इनपुट के आधार पर उत्तराखंड के हरिद्वार में छापे मारने के लिए उत्तराखंड पुलिस की एसटीएफ ने उत्तर प्रदेश एटीएस को पूरा सहयोग किया था। आतंकवादियों की गिरफ्तारी के बाद उत्तराखंड पुलिस भी हाई…
ऋषिकेश-बद्रीनाथ राजमार्ग पर हुआ हादसा, एसडीआरएफ की टीम ने चलाया रेस्क्यू अभियान
देहरादून: सोमवार देर रात ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गूलर के समीप एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी I उसमें सवार तीन व्यक्तियों को विषम परिस्थितियों में एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला।तीनों को एंबुलेंस से चिकित्सालय पहुंचाया I थाना मुनिकीरेती के प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह ने बताया कि सोमवार की मध्य रात्रि एसडीआरएफ को पुलिस चौकी व्यासी से सूचित किया गया कि गूलर के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त हुई है। जिसके रेस्क्यू के लिए एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है। उक्त सूचना मिलते ही हेड कांस्टेबल सुरेश…
