देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में महिला सशक्तिकरण व बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया| इस कार्यक्रम में उन्होंने नंदा गौरा योजना के अंतर्गत 80 हज़ार लाभार्थी बालिकाओं को पीएफएमएस के माध्यम से ₹ 323 करोड़ 22 लाख की धनराशि का डिजिटल हस्तांतरण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 2017-18 सत्र की 5310 बालिकाओं, 2018 -19 सत्र की 460 बालिकाओं, 2019 – 20 सत्र की 1567 बालिकाओं, 2020 – 21 सत्र की 16210 बालिकाओं व 2021 – 22 सत्र की 56177…
Category: उत्तराखंड
मुख्यमंत्री धामी ने अंकिता के पिता को निष्पक्ष जांच का दिया भरोसा
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंकिता भंडारी के पिता से फ़ोन के माध्यम से बात करते हुए अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की। साथ ही सीएम ने राज्य सरकार द्वारा इस अपराध की त्वरित व निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कठोरतम कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया हैं| उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई इस प्रकार के घृणित कार्य को करने वाले अपराधियों के लिए एक नजीर साबित होगी।
चाइल्ड पोर्नोग्राफी मामले में सीबीआई की छापेमारी, 10 लोगों से की गई पूछताछ
देहरादून: सीबीआई ने चाइल्ड पोर्नोग्राफी की जांच के तहत 20 राज्यों में 56 जगहों पर छापे मारे हैं।| इसी के चलते सीबीआई ने शनिवार को देहरादून में भी छापे मारी की| देहरादून में भी कई लोगों से पूछताछ की गई है। कई लोगों को चिन्हित भी किया गया है। इन लोगों पर बच्चों के शारीरिक शोषण से जुड़ी सामग्री इंटरनेट पर शेयर व उन्हें ब्लैकमेल करने का आरोप है। इस बात की जानकारी जनसंपर्क अधिकारी आरके गौड़ ने दी हैं। उन्होंने बताया कि सीबीआई ने सर्क्यूलेशन ऑफ चाइल्ड सेक्सुअल एक्सप्लाइटेशन…
अंकिता मर्डर केस : प्राथमिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने, पानी में डूबने से हुई अंकिता की मौत
देहरादून: अंकिता भंडारी हत्याकांड से पुरे प्रदेश में हडकंप मचा हुआ है I एक तरफ आक्रोशित लोग आग बबूला है I दूसरी ओर परिवार में शोक का माहौल है I जांच के क्रम में ऋषिकेश एम्स में अंकिता भंडारी के शव का पोस्टमार्टम किया गया। शनिवार को एम्स के चार चिकित्सकों के पैनल ने अंकिता भंडारी के शव का पोस्टमार्टम किया। प्राथमिक पीएम रिपोर्ट में चिकित्सकों के मुताबिक अंकिता के शरीर पर किसी ब्लंट ऑब्जेक्ट (बिना धार की वस्तु) से की गई चोट के निशान मिले हैं। प्राथमिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट…
मुख्यमंत्री के निर्देश पर ताबड़तोड़ कारवाई,नैनीताल में 5 रिज़ॉर्ट सील
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर उत्तराखंड में विभिन्न गेस्ट हाउस और रिज़ॉर्ट पर प्रशासन की ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू हो गई है। जिला प्रशासन द्वारा शनिवार को विभिन्न होमस्टे एवं रिज़ॉर्ट की जाँच की गई, तय मानकों में खामियां पाए जाने पर जिलाधिकारी के निर्देशों पर एक ही दिन में 5 रिज़ॉर्ट को सील किया गया है। यह रिज़ॉर्ट नैनीताल जिले के धानाचुली क्षेत्र के है। गौरतलब है कि पौड़ी के लक्ष्मण झूला में हुई घटना के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार देर शाम सभी जिलाधिकारियों…
विधानसभा अध्यक्ष ने राज्यपाल से की मुलाकात, जांच रिपोर्ट में सामने आए तथ्य किए उजागर
देहरादून: विधानसभा अध्यक्ष ऋतू खंडूरी ने विधानसभा में बैकडोर से हुई भारतियों को लेकर कल बड़ा फैसला सुनाया I भर्तियों को निरस्त किए जाने के अध्यक्ष के फैसले का सीएम धामी ने भी समर्थन किया है I इस गहमागहमी के बीच, शनिवार को विधानसभा स्पीकर ऋतु खंडूडी ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट (जनरल सेनि) गुरमीत सिंह से भेंट कर पूरा विवरण दिया। शनिवार सुबह राजभवन में हुई इस मुलाकात के दौरान, खंडूडी ने बैक डोर भर्ती को लेकर आई जांच रिपोर्ट में सामने आए तथ्य राज्यपाल के सामने रखे। एक दिन पहले…
अंकिता भंडारी हत्याकांड: आरोपी के पिता व भाई को भाजपा पार्टी से किया गया निष्कासित
देहरादून: ऋषिकेश में हुए अंकिता भंडारी हत्याकांड के आरोपी के पिता व भाई को भाजपा पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। हत्याकांड में तीन आरोपीयों को गिरफ्तार किया गया हैं। इस बीच हत्याकांड के विरोध में प्रदर्शन कर रहे लोगों ने भाजपा विधायक रेनू बिष्ट की कार पर हमला कर दिया। इसमें कार क्षतिग्रस्त हो गई है। प्रदेश भाजपा के मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि भाजपा ने अंकिता हत्याकांड में पुलकित आर्य की गिरफ्तारी के बाद पुलकित के पिता विनोद आर्य और उनके पुत्र डॉ. अंकित आर्य को…
महिलाओं के 30 फीसदी क्षैतिज आरक्षण पर सरकार लाएगी अध्यादेश, सुप्रीम कोर्ट जाने का लिया फैसला
देहरादून: उत्तराखंड सरकार प्रदेश की महिलाओं को सरकारी नौकरियों व दाखिलों में 30 फीसदी क्षैतिज आरक्षण को बनाए रखने के लिए अध्यादेश लाएगी। साथ ही उच्च न्यायालय में क्षैतिज आरक्षण के शासनादेश पर लगी रोक के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में विशेष अनुग्रह याचिका दायर करेगी। शुक्रवार को मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में क्षैतिज आरक्षण के संबंध में उच्चाधिकारियों की बैठक हुई। इस बैठक में क्षैतिज आरक्षण पर रोक से बनी परिस्थितियों और भविष्य में होने वाले प्रभाव तथा इसे बनाए रखने के लिए कानूनी लड़ाई लड़ने के विकल्पों पर…
सीएम धामी ने विधानसभा में अनियमित भर्तियो को निरस्त करने के निर्णय का किया स्वागत
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा में हुई भर्तियों के मामले में उच्च स्तरीय समिति की संस्तुति पर विधानसभा अध्यक्ष द्वारा वर्ष 2016 से 2021 तक हुई तदर्थ भर्तियों को निरस्त करने के निर्णय का स्वागत किया है। मुख्यमंत्री ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण को त्वरित जांच कर निर्णय लिये जाने पर बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान में सदन और सरकार एकजुट है। गौरतलब है कि विधानसभा भर्ती मामले में मुख्यमंत्री ने सरकार का रुख स्पष्ट करते हुए विधानसभा अध्यक्ष से भर्तियों की जांच…
2025 तक हम उत्तराखण्ड को बनायेंगे हिन्दुस्तान का नं0-1 राज्य : सीएम धामी
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हरिद्वार में भारत माता मन्दिर रोड स्थित तुलसी मानस मन्दिर में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित उत्तराखण्ड उद्यमी व श्रमिक सम्मान समारोह में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। उन्होंने इस अवसर पर उद्यमियों व श्रमिकों को प्रतीक चिन्ह तथा प्रमाण पत्र भेंट कर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुए कहा कि सूक्ष्म व लघु उद्यमियों का देश की अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा कि…
