देहरादून: मध्य प्रदेश में चक्रवात के सक्रिय होने के साथ ही निम्न दबाव के क्षेत्र बनने से उत्तराखंड के पांच जिलों में अगले 24 घंटे में भारी बारिश के आसार नजर आ रहे हैं| जिसको देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों ने बहुत भारी बारिश की संभावनाओं को देखते हुए सरकार, शासन और जिला प्रशासन के साथ ही आपदा प्रबंधन से जुड़े अफसरों को अलर्ट रहने को कहा है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक एवं वरिष्ठ मौसम विज्ञानी विक्रम सिंह ने बताया कि 24 घंटे…
Category: उत्तराखंड
सीएम धामी ने सतत् विकास लक्ष्य हस्ताक्षर अभियान का किया शुभारम्भ, 2030 तक गरीबी हटाने का है लक्ष्य
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में सतत् विकास लक्ष्यों की 7वीं वर्षगांठ के अवसर पर सतत् विकास लक्ष्य हस्ताक्षर अभियान का शुभारम्भ किया I साथ ही सीएम ने इस दौरान एस.डी.जी से संबंधित वीडियो का विमोचन भी किया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि 2030 तक इन 17 सतत् विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए विभागों को रौडमैप के हिसाब से निरंतर आगे बढ़ना होगा। इन लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए जन भागीदारी भी महत्वपूर्ण है। जन सहयोग एवं सामाजिक संस्थाओं एवं विभिन्न…
अंकिता मर्डर केस : आरोपियों के गैर कानूनी रिजॉर्ट पर चला बुलडोज़र, सीएम ने दिए कड़े निर्देश
देहरादून: अंकिता भंडारी हत्याकांड से पुरे प्रदेश में शोक का माहौल है I लोगों में आरोपियों को लेकर आक्रोश है I इस मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एक्शन मोड में आ गए है I साथ ही उन्होंने इस घटना पर शोक भी व्यक्त किया है और आगे ऐसी घटना न हो इसके लिए सम्बंधित अधिकारिओं को कड़े निर्देश भी दिए है I सीएम ने दिए कड़े निर्देश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के समस्त रिज़ार्ट की जाँच करने के निर्देश ज़िलाधिकारियों को दिए हैं।साथ…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने की बद्रीनाथ एवं केदारनाथ धाम में चल रहे पुनर्निमाण कार्यों की वर्चुअल समीक्षा
देहरादून: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरूवार को वर्चुअल माध्यम से बद्रीनाथ एवं केदारनाथ धाम में चल रहे पुनर्निमाण कार्यों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय से इस बैठक में वर्चुअल प्रतिभाग किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बद्रीनाथ एवं केदारनाथ के पुनर्निर्माण कार्यों की प्रगति की पूरी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में केदारनाथ एवं बद्रीनाथ में श्रद्धालुओं की संख्या तेजी से बढ़ेगी। केदारनाथ निकटवर्ती स्थानों को भी आध्यात्मिक पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने होंगे। उन्होंने कहा कि इसके लिए आस-पास के एरिया के…
‘दि इण्डियन पब्लिक स्कूल’ के 22वें स्थापना दिवस समारोह में सीएम धामी हुए शामिल, बच्चों को दी महत्वपूर्ण सलाह
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को राजावाला, देहरादून स्थित दि इण्डियन पब्लिक स्कूल के 22वें स्थापना दिवस समारोह में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने दि इण्डियन पब्लिक स्कूल परिवार को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा दि इण्डियन पब्लिक स्कूल श्रेष्ठ विद्यालय के रूप में उभर रहा है, विद्यालय शिक्षा में संस्कृति, वैदिक ज्ञान, योग जैसे विभिन्न पाठ्यक्रम को भी जोड़ा गया है। विद्यार्थियों के लिए यह विद्यालय विरासत है, उन्होंने कहा शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करना सेवा का कार्य होता है, अच्छी शिक्षा…
विधानसभा अध्यक्ष ने लिया बड़ा फैसला, 228 नियुक्तियां की रद , सचिव मुकेश सिंघल को किया निलंबित
देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा सचिवालय में नियुक्तियों में अनिमितता के मामले में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण खंडूड़ी को जांच समिति ने गुरुवार देर रात रिपोर्ट सौंपी I जिसके बाद शुक्रवार को विधानसभा अध्यक्ष ने प्रेस कांफ्रेंस में एक बड़ा फैसला सुनाया है I विधानसभा सचिवायल में विवादों से घिरी 228 नियुक्तियां रद कर दी गई हैं। विधानसभा सचिव मुकेश सिंघल को निलंबित कर दिया है। 228 नियुक्तियों में पूर्व विस अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल के कार्यकाल की 150 और प्रेमचंद अग्रवाल के कार्यकाल की 78 नियुक्तियां शामिल हैं। विशेषज्ञ समिति की…
विधानसभा स्पीकर को जांच समिति ने सौंपी रिपोर्ट
देहरादून: विधानसभा भर्ती प्रकरण के संबंध में जांच समिति द्वारा गुरुवार को देर रात्रि विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूड़ी भूषण को रिपोर्ट सौंप दी गई है। रिपोर्ट के संबंध में विधानसभा अध्यक्ष आज विधानसभा भवन में प्रेस वार्ता करेंगी I गुरुवार को कोटद्वार क्षेत्र के दौरे से लौटीं विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूड़ी भूषण को विशेषज्ञ समिति ने भर्तियों की जांच रिपोर्ट सौंप दी है। स्पीकर को रिपोर्ट सौंपते समय समिति के तीनों सदस्य मौजूद थे। पूर्व आईएएस डीके कोटिया की अध्यक्षता में गठित विशेषज्ञ समिति ने 20 दिन में भर्तियों की जांच पूरी…
मुख्य सचिव ने मसूरी-देहरादून की सड़कों की स्थिति के सुधारीकरण के सम्बन्ध में की बैठक
देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु ने बुधवार को सचिवालय स्थित अपने सभागार में मसूरी और देहरादून की सड़कों की स्थिति के सुधारीकरण और गड्ढा मुक्त करने के सम्बन्ध में सभी सम्बन्धित विभागों के साथ बैठक की। मुख्य सचिव ने सड़कों की दुर्गति पर नाराजगी जताते हुए सभी विभागों को 2 दिन में (शुक्रवार तक) प्रत्येक सड़क का डेटवाइज कंप्लीशन प्लान तैयार करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करते हुए एडवर्स एंट्री भी दिए जाने की बात भी कही। मुख्य सचिव ने मसूरी में सड़कों…
मौसम विभाग ने प्रदेश के चार जिलों में मध्यम से भारी बारिश की आशंका को देखते हुए जारी किया येलो अलर्ट
देहरादून: प्रदेश के कई जिलों में अगले 24 घंटे के दौरान मध्यम से भारी बारिश होने की आशंका को देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है। विभाग ने बागेश्वर, पिथौरागढ़, नैनीताल और चंपावत जिले में भारी बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विज्ञानियों ने बताया कि इन जिलों के कुछ इलाकों में तेज गर्जना के साथ बौछारें पड़ने और बिजली गिरने की भी आशंका है। इन चारों जिलों में भारी बारिश की आशंका के मद्देनजर जिला प्रशासन व आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों को सतर्क…
स्नातक स्तरीय परीक्षा धांधली में पूरी चेन पुलिस हुई गिरफ्तार, डीजीपी अशोक कुमार ने दी जानकारी
देहारादून: स्नातक स्तरीय परीक्षा धांधली में एसटीएफ की जांच लगभग पूरी हो गई है। डीजीपी अशोक कुमार ने इस मामले में अब तक पूरी चेन पुलिस के गिरफ्तार होने की जानकारी दी है। वहीं उन्होने अन्य भर्तियों की जांच में बड़े खुलासे होने की आशंका जताई हैं। डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि स्नातक स्तरीय परीक्षा धांधली में अब तक 41 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। इनमें से एसटीएफ 18 आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। इस गैंग का लीडर मूसा भी पकड़ा जा चुका है।…
