प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सीएम धामी ने शहीदों के घर के बाहर चलाया स्वछता अभियान

देहरादून: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में भारी बारिश के बीच शहीद परिवारों के घर के बाहर स्वच्छता अभियान की शुरुआत की। साथ ही मुख्यमंत्री ने शहीदों के परिजनों को सम्मानित भी किया। मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड की जनता की ओर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जन्म दिवस की शुभकामनाए दी। साथ ही उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस पर देशभर में अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। देवभूमि उन्होंने बाबा केदार एवं भगवान बद्रीविशाल से प्रधानमंत्री…

एसडीआरएफ की टीम ने टापू में फंसी महिलाओं को किया रेस्क्यू, बेजुबान पशुओं की भी बचाई जान

देहरादून: उत्तरकाशी में यमुनोत्री धाम से लगे बनास गांव की दो महिलाएं यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से टापू पर फंस गईं। इस दौरान कुछ पशु भी टापू पर फंस गए । सूचना मिलने पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर  रेस्क्यू अभियान चलाकर महिलाओं और फंसे बेजुबानों को सुरक्षित निकाला। यमुनोत्री धाम सहित यमुना घाटी में बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है। बारिश के चलते जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है और श्रद्धालुओं को बारिश के बीच जानकीचट्टी से यमुनोत्री  की पांच किमी की जोखिम भरी पैदल यात्रा करनी…

जंगलों को आग से बचाने के लिए मुख्य सचिव ने दिए नए निर्देश

देहरादून: जंगलों को आग से बचाने के लिए मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु ने शुक्रवार को सचिवालय में पिरुल के निस्तारण व अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में बैठक ली। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जंगलों की आग का मुख्य कारण पिरूल है, जिसके कारण हर साल अनमोल वन संपत्ति का नुकसान हो रहा है। पिरुल के निस्तारण के बाद जंगलों की आग की संभावनाओं को कम किए जाने में मदद मिलेगी साथ ही इससे क्षेत्रीय लोगों को रोजगार भी मिलेगा। बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने अधिकारीयों को पिरुल…

सीएम धामी ने आई.टी.बी.पी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में केक काटकर बच्चो और जवानों के बीच मनाया जन्मदिन

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सीमाद्वार, देहरादून में आई.टी.बी.पी द्वारा ‘संकल्प दिवस’ पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने छात्रों एवं जवानों के बीच केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सेना एवं विद्यार्थियों से जुड़े कार्यक्रम हमेशा नई ऊर्जा देते हैं। अनेकता में एकता ही भारत की विशेषता है। हमारे जवान देश की सुरक्षा से लेकर हर क्षण सेवा हेतु तत्पर रहते हैं। सैनिकों एवं उनके परिवार का जीवन हमेशा ही संघर्ष भरा रहता है। हमारी सेना एवं…

जन्मदिन पर परिवार समेत टपकेश्वर पहुंचे सीएम धामी, पीएम मोदी और योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर दी बधाई

देहरादून: शुक्रवार को मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी के जन्मदिन के मौके पर प्रदेशभर में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मुख्‍यमंत्री धामी परिवार सहित टपकेश्‍वर महादेव मंदिर पहुंचे और भगवान शिव का जलाभिषेक किया। इस दौरान उन्‍होंने राज्‍य और देश के विकास के लिए प्रार्थना की। पीएम मोदी और सीएम योगी ने दी बधाई प्रदेश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर बधाई दी I पीएम मोदी ने बधाई देते हुए सीमे…

सीएम धामी ने अपने जन्म दिवस पर संकल्प दौड़ का किया फ्लैग ऑफ, जन सहयोग के लिए जताया आभार

देहरादून: प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन के अवसर पर देशभर से उन्हें शुभकामनायें प्राप्त हुई है I सीएम धामी ने अपने जन्मदिन पर प्रदेशवासियों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। इस दौरान उन्होंने घंटाघर में संकल्प दौड़ का फ्लैग ऑफ किया। मुख्यमंत्री ने अपने जन्म दिवस के अवसर पर कहा कि जन भावनाओं के अनुरूप प्रदेश के समग्र विकास के लिए राज्य सरकार प्रयास कर रही है। उत्तराखंड की जनता से किए वादों को पूरा करने की दिशा में तेजी से प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने…

प्रदेश में मुख्यमंत्री धामी और प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर भाजपा करेगी विशेष आयोजन

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन 16 और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर को है I इसको लेकर भाजपा के कार्यकर्ताओं में खास उत्साह है I जिसके चलते प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सीएम धामी के जन्मदिन को संकल्प दिवस के रूप में बनाने की घोषणा की I बुधवार को प्रदेश पार्टी कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने कहा कि पार्टी 16 सितंबर को मुख्यमंत्री धामी के जन्मदिन को संकल्प दिवस के रूप मनाएगी। जिसके चलते युवा मोर्चा संकल्प दौड़ का आयोजन करेगा,…

हल्द्वानी चिड़ियाघर की चारदीवारी पर 20 करोड़ रुपये खर्च पर करन माहरा ने जताई आपत्ति

देहरादून: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने हल्द्वानी चिड़ियाघर की चाहरदीवारी पर 20 करोड़ रुपये खर्च करने पर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि वन विभाग ने केंद्रीय चिड़ि‍याघर प्राधिकरण की अनुमति के बगैर ही यह धनराशि खर्च की है। उन्होंने राज्य सरकार से तुरंत इस मामले का संज्ञान लेकर वन विभाग के स्तर पर बरती जा रही लापरवाही पर रोक लगाने की मांग की। उन्होंने कहा कि हल्द्वानी के चिड़ि‍याघर को अभी तक प्राधिकरण ने अनुमति नहीं दी है, लेकिन वन विभाग ने बजट की बंदरबांट शुरू कर दी।…

मुख्य सचिव ने ‘किसान क्रेडिट कार्ड योजना’ द्वारा किसानों को अधिक से अधिक लाभ पहुंचानें के दिए निर्देश

देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने बुधवार को सचिवालय में किसान क्रेडिट कार्ड के सम्बन्ध में बैठक की। इस दौरान मुख्य सचिव ने अधिकारियों को किसान क्रेडिट कार्ड योजना से अधिक से अधिक किसानों को लाभान्वित करने हेतु हर सम्भव प्रयास किए जाने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने प्रत्येक ग्राम पंचायत में इसके लिए नोडल अधिकारी बनाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु मैनपावर सुनिश्चित किए जाने हेतु मैनपावर राजस्व, ग्राम विकास, कृषि, हॉर्टिकल्चर, सहकारिता, पशुपालन, मत्स्य एवं डेरी विकास…

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह का एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण, जानिए उनके द्वारा किये गए बेहतरीन कार्य

देहरादून: उत्तराखण्ड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने 15 सितम्बर, 2021 को उत्तराखण्ड के 8वें राज्यपाल के रूप में शपथ ग्रहण की थी। 15 सितम्बर, 2022 को उनके कार्यकाल का प्रथम वर्ष पूर्ण हो रहा है। राज्यपाल का पद संवैधानिक पद है और राज्य का शीर्षस्थ पद है। पिछले एक वर्ष में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह(से नि) ने संवैधानिक दायित्वों का गरिमापूर्वक निर्वहन किया है और सदैव इस बात को महत्व दिया है कि राज्य में लोकतांत्रिक रूप से चुनी हुई सरकार है, जिसको संवैधानिक मर्यादाओं और दायित्वों…