मुख्य सचिव ने की प्रगति पोर्टल की समीक्षा

देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु ने बुधवार को सचिवालय में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ प्रगति पोर्टल के अन्तर्गत नेशनल ब्रॉडबैंड मिशन, पीएम स्वनिधि और प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने नेशनल ब्रॉडबैंड मिशन के अन्तर्गत टावर लगाने एवं ओएफसी आदि के लिए राइट ऑफ वे आवेदनों के सम्यक् निस्तारण के लिए सभी जिलाधिकारियों को तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसके लिए स्थानीय निकायों को अपने बायलॉज में परिवर्तन करने की आवश्यकता है, इसे जल्द से जल्द किया जाए। उन्होंने सभी…

मुख्य चुनाव आयुक्त ने बीएलओ ई-पत्रिका का किया लोकार्पण, टू वे कम्युनिकेशन के रूप में कार्य करेगी पत्रिका

देहरादून: भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने गुरूवार को नई दिल्ली में आयोजित देश भर के बूथ लेवल अधिकारियों की बैठक में बीएलओ ई-पत्रिका का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा एवं उत्तर प्रदेश के बीएलओ प्रत्यक्ष रूप से उपस्थित रहे I साथ ही देश के विभिन्न क्षेत्रों के बीएलओ वर्चुअल माध्यम से पत्रिका लांच के अवसर पर जुड़े। कार्यक्रम में विभिन्न प्रदेशों के बूथ लेवल अधिकारियों ने अपने अनुभव भी साझा किये। इस दौरान मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने अपने सम्बोधन में कहा कि बीएलओ…

मौसम विभाग ने देहरादून समेत चार जिलों में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए जारी किया ऑरेंज अलर्ट

देहरादून: मौसम विभाग ने आज गुरुवार को उत्तराखंड में मौसम के बिगड़े रहने की जानकारी दी हैं| वहीं चार जिलों में अगले 24 घंटो में भारी बारिश के आसार को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी में भारी बारिश की संभावना है। जिसको देखते हुए जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। नदियों, नालों के किनारे और भूस्खलन संभावित इलाकों में बसे लोगों को सावधान…

सीएम धामी ने किया रक्तवन ग्लेशियर समेत तीन चोटि पर्वत आरोहण का फ्लैग ऑफ

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया| इस कार्यक्रम में उन्होंने रक्तवन ग्लेशियर एवं अन्य तीन पर्वत चोटियों पर आरोहण के लिए जा रहे पतंजलि आयुर्वेद, निम एवं आई.एम.एफ. के संयुक्त अभियान दल का फ्लैग ऑफ किया। मुख्यमंत्री ने करीब 1 किलोमीटर रक्तवन ग्लेशियर जा रहे दल के साथ ट्रैकिंग भी की। साथ ही उन्होंने मां गंगा की निर्मलता,अविरलता और स्वच्छता को लेकर शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि पतंजलि आयुर्वेद, निम एवं आई.एम.एफ. का संयुक्त ट्रैकिंग अभियान उत्तराखंड राज्य व भारतवर्ष के लिए…

मुख्य सचिव ने टेलीमेडिसिन पर विशेष ध्यान दिए जाने के दिए निर्देश

देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु ने सचिवालय में स्वास्थ्य विभाग के साथ बैठक की| इस दौरान उन्होंने प्रदेश में टेलीमेडिसिन पर विशेष ध्यान दिए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि टेलीमेडिसिन प्रदेश की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी को देखते हुए उपलब्ध चिकित्सकों द्वारा टेलीमेडिसिन के माध्यम से दूरस्थ क्षेत्रों में रह रहे नागरिकों को भी उचित स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकती हैं। इसके लिए टेलीमेडिसिन के लिए एक सिस्टम…

मुख्य सचिव ने पशुपालन विभाग के साथ की बैठक, नगर पालिकाओं के आसपास कांजी हाउस बनाए जाने के दिए निर्देश

देहरादून: सचिवालय में मंगलवार को मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु ने पशुपालन विभाग के साथ गोवंश और कांजी हाउस के सम्बन्ध में बैठक की। इस दौरान मुख्य सचिव ने अधिकारियों को सभी स्थानीय निकायों विशेषकर नगर निगम और नगर पालिकाओं के आसपास कांजी हाउस बनाए जाने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने कहा कि गोवंश की देखभाल व कांजी हाउस के लिए नीति तैयार की जाए। साथ ही, त्यागे गए गोवंशों को इसमें शामिल करते हुए कांजी हाउस तैयार किए जाएं। उन्होंने कहा कि पूर्व से संचालित हो रहे…

मुख्यमंत्री धामी ने किया हिन्दुत्व का पोस्टर रिलीज़

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को कैंप कार्यालय में निर्देशक एवं लेखक करण राज़दान की आगामी फ़िल्म “हिन्दुत्व” का पोस्टर रिलीज़ किया। मुख्यमंत्री ने फ़िल्म निर्माता निदेशक करण राज़दान से फ़िल्म को लेकर लम्बी चर्चा की, साथ ही उन्हें व उनकी टीम को बधाई दी। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड में कई बॉलीवुड की फ़िल्में और वेब सीरीज की शूटिंग हो रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि फ़िल्म निर्माताओं को सरकार के स्तर पर मदद दी जाए, ताकि भविष्य में और भी फ़िल्म…

उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग समेत अन्य चयन एजेंसियों को बनाया जाय पारदर्शी: सीएम धामी

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. सन्धु को निर्देश दिये कि प्रदेश में भविष्य में पारदर्शी एवं सुचिता पूर्ण ढंग से चयन प्रक्रिया सुनिश्चित करने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि योग्य युवाओं का चयन हो सके। उन्होंने इस सम्बन्ध में उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग तथा अन्य चयन एजेंसियों को सुदृढ़ एवं पारदर्शी बनाये जाने के भी निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा जिन पदों के रिजल्ट घोषित कर दिये हैं किंतु संस्तुति अभी नहीं भेजी गई है उस संबंध में भी…

सभी अधिकारी नशा मुक्ति केंद्रों का दौरा करें

देहरादून: सीएस मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु ने सोमवार को सचिवालय में राज्य में नशामुक्ति और मानसिक स्वास्थ्य देखभाल के क्षेत्र में राज्य सरकार की ओर से किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को प्रदेश के सभी नशामुक्ति और मानसिक स्वास्थ्य पुनर्वास केंद्रों का दौरा करने के निर्देश दिए,साथ ही कहा कि जो नशामुक्ति केंद्र अच्छा कार्य कर रहे हैं,उन्हें सहयोग प्रदान किया जाए। मुख्य सचिव ने कहा कि मेंटल हेल्थ केयर सेंटर सेलाकुई को और मजबूत किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने परिचरों…

मुख्यमंत्री धामी ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर प्रभावितों से की मुलाकात

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ग्राम रांथी ( खोतिला ) में आपदा प्रभावितों से भेंट की। साथ ही सीएम ने आपदा प्रभावित क्षेत्र का स्थलीय और हवाई निरीक्षण भी किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने आपदा प्रभावितों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं की जानकारी ली। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि इस आपदा की घड़ी में हम सब आपदा प्रभावितो के साथ हैं और राहत पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आपदा प्रभावितों के लिए रहने, खाने, और कपड़ों की उचित व्यवस्था की जाए, जिसका…