देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा गोली कांड की 28वीं बरसी पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। सीएम धामी ने कहा कि शहीद हुए जवानों को मैं यह राज्य देने के लिए नमन करता हूं। इस दौरान सीएम ने कहा कि उत्तराखंड राज्य निर्माण में अपने प्राणों की आहुति देने वाले राज्य आंदोलनकारियों के बलिदान को प्रदेश हमेशा याद रखेगा। उन्होंने राज्य के लिए अपनी मां की ममता, बहन की राखी, बच्चों के लाड़-प्यार को त्याग दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार शहीद आंदोलनकारियों के सपनों के अनुरूप समृद्ध और प्रगतिशील…
Category: उत्तराखंड
अपनी बात से पलटे कुंजवाल, विधानसभा भर्तियों को नैतिक रूप से गलत बताते हुए प्रदेश की जनता से मांगी माफी
देहरादून: राज्य के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व कांग्रेस नेता गोविंद सिंह कुंजवाल पर विधानसभा में रिश्तेदारी के नाम पर भर्तिया कराने का आरोप लगा था I जिसके बाद उन्होंने इसे सही बताया था I लेकिन अब कुंजवाल ने अपनी ही बात से पलटी मारते हुए गलती स्वीकार की है I साथ ही जनता से माफी भी मांगी है I बुधवार को कुंजवाल ने अपने एक बयान में कहा कि अपने बच्चों को विधानसभा में नौकरी देना नैतिक रूप से गलत था। उन्होंने माना कि उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था।…
उत्तराखंड में नए जिले बनाने के प्रस्ताव में विचार कर रही धामी सरकार
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को बताया की उत्तराखंड में सरकार नए जिले बनाने के प्रस्ताव पर विचार कर रही हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जल्द सभी जनप्रतिनिधियों से चर्चा करेगी। मालूम किया जाएगा कि नए जिलों की वास्तव में कहां आवश्यकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में नए जिलों की मांग काफी लंबे समय से चली आ रही है। सरकार यह पता लगाएगी कि उत्तराखंड में कहां-कहां जिलों का पुनर्गठन हो सकता है। वास्तव में कहां नए जिलों की आवश्यकता है। इसके लिए समस्त जनप्रतिनिधियों…
यूनिफार्म सिविल कोड: जनता के सुझावों के साथ कमेटी जल्द ही करेगी ड्राफ्ट तैयार
देहरादून: उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू करने के लिए ड्राफ्ट तैयार कर रही समिति इस माह से नागरिकों के सुझाव लेना शुरू करेगी। लोग ऑनलाइन अपना सुझाव दे सकेंगे I जिसको लेकर समिति द्वारा एक वेबसाइट तैयार कराई जा रही है I आयोग के सदस्य व पूर्व मुख्य सचिव शत्रुघ्न सिंह ने इस बात की पुष्टि की है। सितंबर महीने के पहले हफ्ते में वेबसाइट के तैयार होने की संभावना है। इसके बाद लोगों से वेबसाइट पर अपने सुझाव देने के लिए कहा जाएगा। ड्राफ्ट की प्रक्रिया पूरी होने…
दरोगा भर्ती में गलत तरीके से पास होने का अंदेशा, सीएम धामी ने विजिलेंस जांच के दिए आदेश
देहरादून: बुधवार को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में सतर्कता समिति की बैठक हुई। बैठक में वर्ष 2015 में हुई दरोगा की सीधी भर्ती में धांधली की विजिलेंस जांच की मंजूरी मिल गई है। इसमें भी कुछ लोगों के गलत तरीके से पास होने की आशंका है। जिसको देखते हुए लंबे विचार-विमर्श के बाद मुख्यमंत्री ने जांच के आदेश दिए हैं। उत्तराखंड राज्य बनने के बाद तीसरी बार वर्ष 2015 में दरोगा की सीधी भर्ती हुई थी। इस परीक्षा के माध्यम से पुलिस में 339 दरोगा भर्ती हुए थे। परीक्षा पंतनगर विश्वविद्यालय…
अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष ने विभिन्न विभागों में बैक लॉग को लेकर की बैठक
देहरादून: अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष पी.सी गोरखा ने विभिन्न विभागों में रिक्त बैक लॉग के पदों के समीक्षा बैठक ली| इस दौरान प्रदेश में अनेक विभागों में बैकलॉग के रिक्त पदों को नही भरे जाने पर आयोग के उपाध्यक्ष ने अपनी नाराजगी जाहिर की हैं। उपाध्यक्ष ने विभागों द्वारा रिक्त पदों को भरे जाने को लेकर अधीनस्थ चयन आयोग को 2016 से अधियाचन भेजने की बात कही हैं| साथ ही सरकार द्वारा स्वीकृति प्रदान होने से जल्द रिक्त पदों को भरे जाने की सहमती जताई। आयोग के उपाध्यक्ष पी…
30 फीसदी महिला आरक्षण की रोक के समाधान के लिए मुख्य सचिव करेंगे बैठक
देहरादून: उत्तराखंड की महिलाओं को सरकारी नौकरियों में मिल रहे आरक्षण पर रोक के बाद अब सरकार इसके समाधान निकालने की तैयारी में हैं। जिसको लेकर बुधवार को मुख्य सचिव डा. संधु ने इसके समाधान के लिए बैठक बुलाई है। मुख्य सचिव डा.एसएस संधु ने इसके चलते बुधवार को कार्मिक व न्याय विभाग के अफसरों की बैठक बुलाई है। पिछले हफ्ते हाईकोर्ट ने राज्य की स्थायी महिलाओं को सरकारी नौकरियों में मिल रहे 30 फीसदी क्षैतिज आरक्षण पर रोक लगा दी थी। इससे फिलहाल भविष्य में होने वाली नौकरियों में…
मावेशी तस्करी मामले में गिरफ्तार टीएमसी नेता अनुब्रत मंडल के करीबियों पर सीबीआई ने कसा शिकंजा
देहरादून: मावेशी तस्करी कांड में गिरफ्तार तृणमूल कांग्रेस के बाहुबली नेता व बीरभूम जिला अध्यक्ष अनुब्रत मंडल के करीबी तीन लोगों के घरों पर बुधवार की सुबह से ही सीबीआइ की टीम छापेमारी कर रही है। जिसको लेकर केंद्रीय जांच एजेंसी अनुब्रत के चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) मनीष कोठारी के घर पर भी पहुंची है। यही नहीं मंडल के कुछ और करीबी भी सीबीआइ के निशाने पर हैं। सीबीआइ के अधिकारी बोलपुर इलाके में छापेमारी अभियान चला रहे हैं। इनमें अनुब्रत के करीबी तृणमूल पार्षद विश्वज्योति बन बनर्जी के घर भी…
भारी बारिश की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने पहाड़ी इलाकों में जारी किया येलो अलर्ट
देहरादून: मौसम विभाग ने उत्तराखंड में दो सितंबर तक बारिश के होने की संभावना जताई हैं। जिसके चलते पहाड़ी इलाकों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही मौसम विभाग ने ज्यादातर इलाकों में तेज गर्जना के साथ कहीं-कहीं बिजली गिरने की भी आशंका है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक एवं वरिष्ठ मौसम विज्ञानी विक्रम सिंह ने बताया कि बारिश की संभावना को देखते हुए आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों के साथ ही आम लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों को…
मुख्यमंत्री धामी ने जल्द यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू होने के दिए संकेत
देहरादून: धामी सरकार प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूनिफॉर्म सिविल कोड) लागू करने की ओर तेजी से कदम उठा रही है। सीएम धामी ने विशेषज्ञ कमेटी द्वारा जल्द ही रिपोर्ट सौंपे जाने की बात कही है I जिससे इसमें तेजी आती नजर आ रही है I सीएम धामी ने मीडिया के सामने कहा कि यूनिफॉर्म सिविल कोड के लिए गठित की गई कमेटी अगले दो महीने में अपनी रिपोर्ट दे देगी। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट देने के लिए समिति को छह माह का समय दिया गया था। ऐसे में अब उम्मीद है…
