उत्तराखंड में मेला प्राधिकरण का किया जाएगा गठन, सीएम को भेजा प्रस्ताव

देहरादून: पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने बताया कि उत्तराखंड में मेला प्राधिकरण गठित किया जाएगा। इस संबंध में मुख्यमंत्री को प्रस्ताव भेज दिया गया है। प्रस्तावित प्राधिकरण के अंतर्गत कांवड, देवीधुरा, महासू जागड़ा, नंदा देवी मेला समेत उत्तराखंड के प्रसिद्ध मेलों व यात्रा के आयोजनों को लाया जाएगा। प्राधिकरण के माध्यम से इन मेलों को व्यवस्थित करने के साथ ही सुविधाएं जुटाने में आसानी रहेगी।

सीएम धामी राज्य में निवेश को रफ्तार देने वाले निवेशकों को करेंगे सम्मानित

देहरादून: कोविड महामारी के समय पुरे देशभर में आर्थिक संकट आने के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था I इसके बावजूद उत्तराखंड में निवेश को रफ्तार देने वाले उद्यमियों ने जनवरी 2020 से अब तक प्रदेश में साढ़े सात हजार करोड़ का निवेश किया। जिसको देखते हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी निवेशकों को सम्मानित करेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी छह सितंबर को उत्तराखंड के निवेशकों को प्रोत्साहन एवं सम्मान समारोह आयोजित कर सम्मानित करेंगे। यह समारोह मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित किया जाएगा…

अपने बयान से पलटे हरदा, एस राजू के कार्यकाल की जांच कराने की कही बात

देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ चयन सेवा आयोग की भर्तियों में धांधली उजागर होने के बाद आयोग के अध्यक्ष एस राजू ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया| जिसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने ट्वीट कर एस राजू के पक्ष में कुछ बातें कहीं थीं। अब हरदा ने अपने बयान से पलट कर एस राजू के कार्यकाल की जांच कराने की बात कही हैं। शुक्रवार को विधानसभा के बाहर कांग्रेस के धरने में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने खुद इसकी जानकारी दी हैं। उन्होंने कहा कि भर्ती घोटाले में…

प्रदेश के पूर्व शिक्षा मंत्री पर लगा अपने रिश्तेदारों को नौकरी देने का आरोप

देहरादून: उत्तराखंड के पूर्व शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे पर शिक्षा एवं पंचायतीराज विभाग में अपने आठ रिश्तेदारों को नौकरी दिलाने का आरोप है। सोशल मीडिया में इसकी खबर वायरल हो रही है। पूर्व शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे पर आरोप है कि उन्होंने अपने कार्यकाल में रिश्तेदारों को यह नौकरियां दिलाई। पूर्व शिक्षा मंत्री की सोशल मीडिया में जो खबर वायरल हो रही है, उसमें पूर्व मंत्री पर आरोप है कि उन्होंने बिहार और बाजपुर के रहने वाले रिश्तेदारों को नौकरी दिलाई है। जिसके अनुसार उन्होंने बिहार के रहने वाले चार…

मुख्यमंत्री धामी ने राज्य आन्दोलनकारियों को पुष्प अर्पित कर शहीद दी श्रद्धांजलि

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मसूरी में शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर शहीद राज्य आन्दोलनकारियों को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मसूरी में शहीद हुए राज्य आन्दोलनकारियों के परिवारजनों को सम्मानित भी किया। इस दौरान सीएम ने कहा कि राज्य आन्दोलनकारियों के बलिदान के कारण ही हमें उत्तराखण्ड राज्य मिला। उत्तराखण्ड राज्य आन्दोनकारियों ने जिस उद्देश्य से अलग राज्य की मांग की थी, उसके अनुरूप ही राज्य को आगे बढ़ाने के लिए सरकार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड को देश के अग्रणी राज्य बनाने के…

30 प्रतिशत महिला आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का रुख करेगी सरकार

देहरादून: सरकारी नौकरियों में राज्य की मूल निवासी महिलाओं के 30 प्रतिशत आरक्षण को लेकर हाईकोर्ट की रोक के बाद अब सरकार सुप्रीम कोर्ट का रुख करेगी I इसको लेकर बृहस्पतिवार को मुख्य सचिव डॉ.एसएस संधु की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। कार्मिक और न्याय विभाग के अधिकारियों के साथ हुई बैठक में तय किया गया कि राज्य सरकार जल्द सुप्रीम कोर्ट में विशेष अनुमति याचिका (एसएलपी) दायर करेगी। जानकारी के मुताबिक, बैठक में कमेटी ने न्यायालय के आदेश पर चर्चा की। महाधिवक्ता और चीफ स्टैंडिंग…

सीएम धामी ने विधानसभा में भर्तियों की जांच को लेकर रितु खंडूर को लिखा पत्र

देहरादून: उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा सचिवालय में नियुक्तियों पर उठ रहे सवालों को लेकर जांच की मांग की है। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूर भूषण को पत्र लिखकर मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने की बात कही है। नियुक्तियों में अनियमितता पाए जाने पर उन्हें रद्द करने के लिए भी कहा है। इससे पहले कांग्रेस ने उत्तराखंड विधानसभा में रिश्तेदारों की भर्ती का मामला दिल्ली में उठाकर केंद्र सरकार से इसकी जांच सीबीआई से कराए जाने की मांग की थी। पार्टी ने युवाओं से अपील की…

नवनियुक्त सूचना महानिदेशक ने संभाला कार्यभार, मीडिया द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुँचाने के दिए निर्देश

देहरादून: नवनियुक्त सूचना महानिदेशक, बंशीधर तिवारी ने गुरूवार को सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग में अपना कार्यभार संभाला I इस अवसर पर सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने कहा कि सरकार की योजनाओं और नीतियों को जनमानस तक पहुंचाने के लिए सूचना विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। मीडिया के साथ बेहतर समन्वय के साथ नवीन तकनीक के उपयोग पर विशेष ध्यान दिया जाये। सरकार की योजनाओं की जानकारी आम जन को सुलभता से मिले इसके लिए विभिन्न प्रचार माध्यमों का प्रयोग किया जाने चाहिए। बंशीधर तिवारी ने आदेश देते हुए…

सीएम धामी ने गौला नदी पर नवनिर्मित पुल का किया शुभारंभ

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एचएमटी के पास गौला नदी पर नवनिर्मित डबल लेन पुल का शुभारंभ किया I इस पुल से हल्द्वानी से लेकर कुमाऊं भर के लोगों और बाहर से आने वाले पर्यटकों के लिए मार्ग और भी सुगम होगा I यह पुल 7.14 करोड़ की लागत से बना है तथा इशे बनाने में 22 माह का समय लगा है I लोनिवि भवाली डिवीजन ने हिलवेज कंस्ट्रक्शन कंपनी से इसका निर्माण करवाया है। पुल के बनने से हल्द्वानी समेत पूरे पहाड़ के लोगों को फायदा होगा। खासकर…

भगवानपुर की दवा फैक्ट्री में जहरीली गैस फैलने से श्रमिकों की बिगड़ी हालत

देहरादून: गुरुवार को भगवानपुर क्षेत्र की एक दवा फैक्ट्री में अचानक जहरीली गैस का रिसाव होने से एक-एक कर श्रमिकों की तबीयत बिगड़नी शुरू हो गई। जिसके बाद श्रमिकों को कस्बे के एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। वहीं पुलिस ने अस्पताल पहुंच कर श्रमिकों का हालचाल जाना। गुरुवार को अचानक दवा फैक्ट्री में जहरीली गैस का रिसाव होने से एक-एक कर श्रमिकों की तबीयत बिगड़ने लगी। आनन फानन में श्रामिकों को अस्पताल ले जाया गया। भगवानपुर क्षेत्र की दवा फैक्ट्री में जहरीली गैस के रिसाव के…