भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने की अपनी नई कार्यकारिणी की घोषणा

देहरादून: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से हरी झंडी मिलने के बाद आज मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट ने अपनी नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी हैं। भट्ट की नई टीम में क्षेत्रीय जातीय समीकरणों में संतुलन साधने के साथ कई महिला और युवा चेहरों को प्रतिनिधित्व दिया गया है।  बता दें, सोमवार को नई कार्यकारिणी को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट और प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार की दो दौर की चर्चा हुई थी। नई दिल्ली में हुई दो अलग-अलग बैठकों में कार्यकारिणी में…

कुमारखेड़ा में ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे तीसरे दिन भी बंद

देहरादून: ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे तीसरे दिन भी बंद हैं| जिस कारण ऋषिकेश से चंबा के लिए आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया है। इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उत्तराखंड में आज मंगलवार को मौसम साफ बना हुआ है। प्रदेश के सभी इलाकों में चटख धूप खिलने से तापमान में बढोतरी हुई है। उधर, ऋषिकेश-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच 94) पर नरेंद्रनगर बाईपास के समीप कुमारखेड़ा में आज तीसरे दिन भी यातायात बंद है। यहां पर पहाड़ी से लगातार भूस्खलन हो रहा है। वैकल्पिक व्यवस्था के…

शराब के विरोध में उतरीं महिलाएं, अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ कानून कठोर बनाने की उठाई मांग

देहरादून: बगोली गांव की महिलाओं ने अपने गांव से करीब दो किलोमीटर पैदल चलकर सरकार और आबकारी विभाग के खिलाफ नारेबाजी की| वह कर्णप्रयाग-ग्वालदम हाईवे स्थित बगोली बाजार में पहुंचीं और वह पर उन्होंने जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान गुस्साई महिलाओं ने अवैध शराब की बिक्री रोकने और इसके खिलाफ कानून कठोर बनाने की मांग उठाई। महिलाओं ने कहा कि शराब के कारण गांवों में माहौल खराब हो रहा है। शराबियों के कारण महिलाओं और बच्चों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। वह बाजार में सामान खरीदने…

मनसा देवी मंदिर के ट्रस्टी, कर्मचारी एवं मुख्य पुजारी समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

देहरादून: मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के एक ट्रस्टी, कर्मचारी एवं मुख्य पुजारी समेत तीन लोगों के खिलाफ न्यायालय से रविवार केे आदेश पहुंचने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। दरअसल, जीएमएस रोड इंद्रापुरम देहरादून की रहने वाली महिला शशि ठाकुर ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि उनके चाचा रामा को मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट ने मंदिर परिसर में एक दुकान कैंटीन के लिए किराए पर दी थी। वर्ष 2014 में चाचा की मौत होने के बाद ट्रस्ट ने उन्हें वह दुकान बीस हजार रुपये सालाना किराए…

यूट्यूबर बॉबी कटारिया की जल्द होगी गिरफ्तारी, उत्तराखंड पुलिस हुई गुरुग्राम रवाना

देहरादून: देहरादून में बीच सड़क पर टेबल लगाकर कथित तौर पर शराब पीने और ट्रैफिक रोकने के आरोप में यूट्यूबर- ब्लॉगर काे गिरफ्तार करने के लिए उत्तराखंड पुलिस सोमवार को गुरुग्राम के लिए रवाना हुई है। उत्तराखंड पुलिस के अनुसार, हरियाणा के गुरुग्राम में रहने वाले यूट्यूबर बॉबी कटारिया के एक वीडियाे में वह राजधानी देहरादून में बीच सड़क पर कुर्सी पर बैठकर ट्रैफिक रोककर शराब पीकर पुलिस को धमका रहा है।  एएनआई रिपोर्ट्स के अनुसार, देहरादून थाना कैंट के एसएचओ राजेंद्र रावत ने बताया कि यूट्यूबर बॉबी कटारिया को गिरफ्तार करने के लिए…

सीएम धामी मध्य क्षेत्र परिषद की बैठक में होंगे शामिल

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज होने वाली मध्य क्षेत्र परिषद की बैठक में भाग लेंगे I बैठक में सीएम धामी उत्तराखंड से संबंधित मुद्दों को उठाएंगे I जिसके चलते रविवार को ही सीएम धामी भोपाल पहुंच गये थे I भोपाल पहुंचने पर मध्य प्रदेश के शहरी विकास मंत्री भूपेंद्र सिंह, चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग, मेयर मालती राय ने मुख्यमंत्री धामी का स्वागत किया। यह बैठक गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में होने वाली है I जिसमे आंतरिक सुरक्षा, पुलिस आधुनिकीकरण, सीमांत क्षेत्रों की सुरक्षा समेत राज्यों…

आपदा प्रभावित क्षेत्रों में हेलीकॉप्टर द्वारा पहुंचाई गई राहत सामाग्री

देहरादून: जिला प्रशासन टिहरी गढ़वाल द्वारा धनौल्टी के आपदा प्रभावित क्षेत्र के लोगों को राहत पहुंचाई गई। ग्राम रगड़गांव, सेरा, घुड़साल आदि गांव में सहस्रधारा देहरादून से हेलिकॉप्टर के माध्यम से दो राउंड लगा कर 40 पैकेट राहत खाद्य सामग्री पहुंचाई गई है। इसके साथ ही जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल डॉ. सौरभ गहरवार के दिशा निर्देशन में जिला पूर्ति विभाग द्वारा राशन किट एवं चिकित्सा विभाग द्वारा मेडिकल किट तैयार किेए गए हैं। तहसील प्रसाशन के माध्यम से अब तक 232 राशन किटों का वितरण किया जा चुका है। इसके साथ…

सीएम धामी ने की राजराजेश्वरी माता नंदा से सबके मंगल की कामना

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुरूड़ में आयोजित पर्यटन विकास मेले में वर्चुअल प्रतिभाग कर राजराजेश्वरी माता नंदा से सबके मंगल की कामना की। इस दौरान सीएम ने जनसभा को सबोधित करते हुए कहा कि महाशक्ति मैय्या श्री सिद्ध पीठ कुरुड़ की नंदा राज राजेश्वरी मां प्राचीन काल से जगत के कल्याण के लिए कुरुड़ में विद्यमान है। नंदानगर घाट चमोली में महामृत्युंजय महादेव बैरासकुंड के बाम भाग में स्थित कुरुड़ में पार्वती-भगवती नंदा राज राजेश्वरी से सर्व कल्याण की कामना करता हूं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड देवभूमि हैं।…

सीएम धामी ने रायपुर व थानो के आपदा ग्रस्त क्षेत्रों की स्थिति का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को देहरादून के रायपुर व थानो क्षेत्र के विभिन्न आपदा ग्रस्त क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण के बाद सचिवालय में आपदा प्रबन्धन कन्ट्रोल रूम में आपदा से उत्पन्न स्थिति का जायजा लिया। साथ ही सीएम धामी ने सचिव आपदा प्रबन्धन के साथ आपदा से जुड़े अन्य उच्चाधिकारियों के साथ भी स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने पौड़ी, टिहरी एवं अल्मोड़ा आदि जनपदों के जिलाधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर अतिवृष्टि से जनपदों में हुए नुकसान की जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को लापता लोगों…

सीएम धामी ने विज्ञान भारती द्वारा प्रकाशित पुस्तक का किया विमोचन

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में विज्ञान भारती द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में प्रकाशित पुस्तक इस्ट्रग्ल फोर स्वतंत्रता थ्रो साइंस एवं विद्यार्थी विज्ञान मंथन विवरणिका का विमोचन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि विज्ञान भारती ने आजादी के अमृत महोत्सव पर भारतीय वैज्ञानिकों द्वारा दिए गए योगदान की जानकारी को लोगों के सामने लाने का सराहनीय प्रयास किया गया है। इस अवसर पर विज्ञान भारती के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. के.डी. पुरोहित, प्रदेश सचिव डॉ. हेमवती नंदन, डॉ. अनीता रावत,…